रविवार, 4 अक्टूबर 2020

कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ सभी सीटों पर भाजपा की जीत के लिये जुट जाये - अभिलाष पांडे


ग्वालियर l आगामी उप चुनाव को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की शनिवार को बैठक होटल रमाया में आयोजित की गई। युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पाण्डे ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी युवा मोर्चा को दी है, युवा मोर्चा उस पर खरा उतरेगा। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ उप चुनावों में सभी सीटों पर भाजपा की जीत का परचम लहराने के लिए जुटा है। श्री पांडे ने कांग्रेस के खिलाफ शुरू किए गए युवा मोर्चा के अभियान 'झूठ बोले कौवा काटे' और 'युवा स्वाभिमान यात्रा' की सफलता पर कार्यकर्ताओं की तारीफ की।


बैठक में कैबिनेट मंत्री रामकिशोर कांवरे, संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी मुख्य रूप से उपस्थित थे l मोर्चा संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी ने कहा कि उप चुनाव को  लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। हम कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ें। युवा मोर्चा प्रत्येक मतदान केन्द्र को जिताने का आधार बन सकता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

20 जुलाई 2025,रविवार का पंचांग

*🌞सूर्योदय :-* 05:37 बजे   *🟠सूर्यास्त :-* 19:17 बजे  श्री विक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947*  *श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551*  *सूर्य*:- -सूर...