शनिवार, 2 मई 2020

जनकगंज थाना क्षेत्र में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

 ग्वालियर। एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात की है। घटना का पता सुबह चला जब परिजनों ने किशोरी को फंदे से लटके देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पता नहीं चल सका है कि किन कारणों के चलते किशोरी ने जान दी है।


ईटमा करहिया निवासी पूरन सिंह प्रजापति प्रायवेट जॉब करते हैं और जनकगज थाना क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी में अपने परिवार के साथ किराए का कमरा लेकर रहते हैं। बीती रात खाना खाने के बाद वे सो गए थे। सुबह जब वह जागे तो उनकी 17 वर्षीय बेटी पजा घर की गैलरी में फंदे से लटकी हुई थी। उसकी नब्ज टटोली तो पता चला कि उसने दम तोड़ दिया है। मामले का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें