ग्वालियर । शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा ने 15 अगस्त स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में 15 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस पर 8.30 बजे भारत की आजादी के प्रतीक भारत की आन-बान-शान तिरंगा ध्वज फहराया जायेगा।
जिसमें प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस , पूर्व अध्यक्ष, ब्लाॅक कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस , यूवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई कांग्रेस विभाग प्रकोष्ठ, पार्षद, पूर्व पार्षद सहित समस्त कांग्रेसजन सम्मलित रहेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें