पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह का निधन हो गया है. वो पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. उनका दुबई कए एक अस्पताल में इलाज चल रहा था. कुछ दिनों पहले ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था. शनिवार दोपहर उनका निधन हो गया. समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह 64 साल के थे।
ज्ञातव्य है कि राज्य सभा सांसद अमर सिंह राजनीति में प्रबंधन के विशेषज्ञ माने जाते थे। इसी के चलते उनके सभी राजनैतिक दलों के नेताओं से अच्छे संबंध थे।दिवंगत अमर सिंह लंबे वक्त तक समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे थे और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह का काफी करीबी माने जाते थे। बाद में मनमुटाव के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।
इसी साल फरवरी में उन्होंने अमिताभ बच्चन से माफी भी मांगी थी।
अमर सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद थे। 5 जुलाई 2016 को उन्हें उच्च सदन के लिए चुना गया था। समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद उनकी सक्रियता कम हो गई थी। हालांकि, बीमार होने से पहले तक उनकी करीबियां भारतीय जनता पार्टी से बढ़ रही थीं। उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत 1996 में राज्यसभा का सदस्य चुने जाने के साथ ही हुई थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें