ग्वालियर। मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ग्वालियर शाखा के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार पर कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ कार्य करने का आरोप लगाया है। इससे समस्त कर्मचारियों में आक्रोश एवं असंतोष का वातावरण व्याप्त है। इसलिए समस्त कर्मचारियों ने 24 अगस्त को मप्र अधिकारी एवं कर्मचारी मोर्चा एवं मप्र अधिकारी कर्मचारी समन्वय समिति के आव्हान पर कलम बंद हड़ताल से आंदोलन में सहभागिता करने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही मप्र राज्य कर्मचारी संघ भी मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर चार सूत्रीय मांगों को लेकर 24 अगस्त को सामूहिक कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें