रविकांत दुबे
ग्वालियर। सालों से बंद पड़ी लैंडफिल साइट को अब नगर निगम ने फिर से शुरू करने की तैयारी कर ली है। नगर निगम ने लैंडफिल साइट को अपने अधिपत्य में ले लिया है। कमिश्नर ने एक सप्ताह में यहां पर कचरे से खाद बनाने की प्रोसेस शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जिससे शहर से निकलने वाले कचरे के निस्तारण की समस्या काफी हद तक हल हो जाने की संभावना है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें