बुधवार, 23 सितंबर 2020

भाजपा नेताओं का झूठ जनता के सामने उजागर हो गया- डॉ. देवेंद्र शर्मा

ग्वालियर। कृषि मंत्री कमल पटेल ने पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के लिखित प्रश्न के उत्तर में स्वीकार किया है कि कमल नाथ सरकार ने पहले चरण में 26 लाख किसानों के 11 हजार करोड़ के कर्ज माफ किए थे। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि विधाससभा में सरकार की इस स्वीकारोक्ति से भाजपा नेताओं का झूठ जनता के सामने उजागर हो गया है। डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपने अवसरवादी मंत्रियों और नेताओं के साथ जनता से झूठ बोलने के लिए माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस ने आरोप लगााया कि भाजपा झूठ से सरकार में काबिज रहना चाहती है। विकास से शिवराज सरकार का कोई लेना-देना नही है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें