गुना। पार्टी के प्रत्याशी एवं प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने 9 जगहों पर सभाओं को संबोधित किया।इस दौरान केदारनाथ धाम पर उन्होंने बारेला समाज के लोगों के साथ भोजन भी किया। हर सभा की तरह इस बार भी उन्होंने पूर्व कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में सिंधिया समर्थकों को हमेशा दरकिनार किया गया। इसलिए सांसद सिंधिया के नेतृत्व में 22 विधायकों ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा की सरकार बनवाई। उन्होंने कहा कि वे बमोरी ही नहीं बल्कि प्रदेश के सभी गांवों के लिए बहुत से काम करेंगे। इन गांवों में पहुंचे: ऊमरी, पिपरोदी, भिंडरा, सहराना, झिरोली, अगरा, देवपुर, कंझाई, कमरोदा, केदारनाथ। प्रचार में वीर बहादुर यादव, मोहन वारेला, मनोज अग्रवाल, द्वारका धाकड़, चंद्रभान बरेला, नांता वारेला, वीरेन सरपंच, शेरसिंह वारेला, रेहल सिंह आदि शामिल थे।
Featured Post
25 जून 2025, बुधवार का पंचांग
*सूर्योदय :-* 05:26 बजे *सूर्यास्त :-* 19:21 बजे श्री विक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947* *श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* *सूर्य*:- -सूर्य द...

-
छतरपुर। ग्राम बसरोही, ग्राम पंचायत एरोरा तहसील बिजावर, जिला छतरपुर, मध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पत्र क्रमांक F08-0...
-
*सूर्योदय :-* 05:25 बजे *सूर्यास्त :-* 19:21 बजे श्री विक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947* *श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* *सूर्य*:- -सूर्य द...

*सूर्योदय :-* 05:24 बजे *सूर्यास्त :-* 19:20 बजे श्री विक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947* *श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* *सूर्य*:- -सूर्य उ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें