शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020

17 अक्टूबर से नवरात्रि प्रारंभ, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

नवरात्र का पर्व 17 अक्टूबर से शुरू होगा, जो कि 25 अक्टूबर तक चलेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार ऐसा संयोग 19 साल बाद बन रहा है। इससे पहले वर्ष 2001 में भी हुआ था। पंचांग के अनुसार अश्विन मास की अमावस्या तिथि यानी सर्व पितृ अमावस्या के दिन महालया मनाई जाती है। महालया अमावस्या की खत्म होने के बाद शारदीय नवरात्र शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है।
पंचांग के अनुसार नवरात्र का पर्व आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ होगा, जो 17 अक्टूबर को पड़ रही है। इस दिन सूर्य कन्या राशि में चंद्रमा तुला राशि में विराजमान रहेंगे। नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त प्रातः छह बजकर 23 मिनट से प्रातः 10 बजकर 12 मिनट तक है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

डीएमके को क्यों नहीं हरा सकती भाजपा?

  राजनीति में महात्वकांक्षा का बडा महत्व है और इस समय भाजपा देश की सबसे बडी महात्वाकांक्षी राजनीतिक दल है. भाजपा रोडमैप बनाकर राजनीति करती ह...