शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020
रात में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने दी दस्तक
रविकांत दुबे
ग्वालियर । रात में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने दस्तक दे दी। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जिससे रात में शहर ठंड से कांप गया। तापमान सामान्य से 2.9 डिसे कम रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तापमान में और गिरावट के आसार जताए हैं। दिन में सर्द हवा से ठंडक रहेगी। दिन में कंपाने वाली ठंड रहने वाली है।
जम्मू कश्मीर से तीन पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुके हैं, जिससे जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी हो चुकी है। अब मौसम को प्रभावित करने वाला कोई भी सिस्टम सक्रिय नहीें है। इस कारण उत्तर से पश्चिमी हवा की शुरूआत हो गई है। यह हवा अपने साथ बर्फीली ठंडक लेकर आने लगी है। इसका असर रात की ठंड पर ज्यादा पड़ा है। रात में हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह ठंड चुभ रही थी। शरीर के अंग ठंड से सुन्न पड़ रहे थे। ठंड से बचाव के लिए सड़कों पर लोग अलाव जलाते दिखे। सुबह साढ़े आठ के बाद धूप तेज हुई, लोग धूप सेकने के लिए छतों पर निकल आए। अचानक आई तापमान में गिरावट से ठंड से लोग ठिठुर गए हैं।
Featured Post
14 अगस्त 2025,गुरुवार का पंचांग
🌞सूर्योदय :-* 05:51 बजे *🟠सूर्यास्त :-* 19:00 बजे श्री विक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947* *श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* *सूर्य*:- -सूर्...

-
ग्वालियर । जनजाति कार्य विभाग जिला श्योपुर के प्रभारी सहायक आयुक्त जिनका मूल पद प्राचार्य है राकेश गुप्ता गुप्ता भ्रष्टाचार के लिए चर्चित है...
-
*🌞सूर्योदय :-* 05:48 बजे *🟠सूर्यास्त :-* 19:03 बजे श्री विक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947* *श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* *सूर्य*:- -सूर...
-
ग्वालियर 4 अगस्त । आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में अनुसूचित जाति जनजाति के महाविद्यालय सीनियर जूनियर बालक और...
-
देश के पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ अपने पद से इस्तीफा देने के बाद से लापता हैं. धनखड़ के बारे में कुछ अटकलें और सवाल उठे हैं कि उनके ठि...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें