गुरुवार, 21 जनवरी 2021

उपायुक्त चौहान ने विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया, अनुपस्थित कर्मचारियों पर की कार्यवाही

रविकांत दुबे AD News 24

ग्वालियर।शहर की साफ सफाई व्यवस्था एवं स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की तैयारियों को लेकर नगर निगम ग्वालियर के सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं वार्ड माॅनीटरों द्वारा नियमित रुप से भ्रमण कर सफाई व्यवस्था की माॅनीटरिंग की जा रही है। 7 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए जिनका वेतन काटने के निर्देश दिए गए।

         उपायुक्त स्वास्थ्य  सत्यपाल सिंह चौहान द्वारा गुरुवार को विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया गया। श्री  चौहान न द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 22 खुरेरी के वार्डो का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान वार्ड 61 में श्रीमती रेखा पत्नी  संजय, आउटसोर्स, श्रीमती प्रीति पत्नी  राजेन्द्र, आउटसोर्स, श्रीमती आरती पत्नी  करतार, आउटसोर्स वहीं वार्ड 62 में  सोनेराम पुत्र  प्रमोद, आउटसोर्स,  अखलेश पुत्र  रामस्नेह, आउटसोर्स एवं  किशन पुत्र  विद्याराम, आउटसोर्स सहित उक्त दोनों वार्डो में कुल 06 सफाई मित्र अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन काटने के निर्देश दिए जाने गए। इसके अतिरिक्त डब्ल्यूएचओ वार्ड 61 मोके पर अनुपस्थित पाए गए। डब्ल्यूएचओ 61 को बिना सूचना के अनुपस्थित रहने से कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए जाने के निर्देश दिए गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

सडक पर संसद, संसद में सडक, सरकार मौन

  दुनिया के सबसे बडे लोकतंत्र मे ही ये संभव है कि जब आधी संसद सडक पर हो और सरकार हंगामें के बीच आधा दर्जन से ज्यादा महत्वपूर्ण विधेयक पारित ...