मंगलवार, 23 मार्च 2021

कांग्रेस ने दमोह सहित पांच जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति की

 इमरान खान (भोपाल)  AD News 24

भोपाल। कांग्रेस ने दमोह सहित पांच जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। कांग्रेस ने दमोह में मनु मिश्रा को जिला अध्यक्ष बनाया है। मिश्रा उप चुनाव में टिकट के प्रबल दावेदार थे। उन्हें बैंलेंस करने के लिए जिले की कमान सौंपी गई है। इससे पहले कई वर्षों से अजय टंडन जिला अध्यक्ष रहे, उन्हें अब कांग्रेस ने उप चुनाव में बीजेपी के राहुल सिंह के सामने मैदान में उतार है। इसी तरह अनूपपुर जिला अध्यक्ष दो बार के विधायक अनूपपुर फंदेलाल मार्को को बनाया गया है। यहां 15 साल से जयप्रकाश अग्रवाल जिला अध्यक्ष रहे। ऐसे कई जिले हैं, जहां 10 और 15 साल से जिलाध्यक्ष नहीं बदले गए हैं। इसकी वजह गुटबाजी है। दमोह अनपूपुर के अलावा दतिया में अशोक दांगी, रतलाम शहर में हर्षविजय गहलोत और हरदा में ओम पटेल की नियुक्ति की गई है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

सडक पर संसद, संसद में सडक, सरकार मौन

  दुनिया के सबसे बडे लोकतंत्र मे ही ये संभव है कि जब आधी संसद सडक पर हो और सरकार हंगामें के बीच आधा दर्जन से ज्यादा महत्वपूर्ण विधेयक पारित ...