शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021

मध्यप्रदेश के चार शहरों में 2 से 3 दिन का लॉकडाउन

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,546 केस मिले। यह आंकड़ा 6 महीने में सबसे ज्यादा है। इसे देखते हुए सरकार ने छिंदवाड़ा, बैतूल, खरगोन और रतलाम में 2 से 3 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है। वहीं, नीमच में संडे लॉकडाउन रहेगा। महाराष्ट्र की सीमा से लगे छिंदवाड़ा में गुरुवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक 80 घंटे का लॉकडाउन लगाया गया है। यह शहर से लगे 5 किलोमीटर तक के एरिया में लगेगा। बैतूल और खरगोन में शुक्रवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। प्रदेश के 13 शहरों में पहले से संडे लॉकडाउन का ऐलान किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

सडक पर संसद, संसद में सडक, सरकार मौन

  दुनिया के सबसे बडे लोकतंत्र मे ही ये संभव है कि जब आधी संसद सडक पर हो और सरकार हंगामें के बीच आधा दर्जन से ज्यादा महत्वपूर्ण विधेयक पारित ...