गुरुवार, 12 दिसंबर 2024

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में जनकल्याण के नए कीर्तिमान : डॉ अभय यादव

          टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार 

टीकमगढ़ : डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को उनके एक वर्ष के कार्यकाल की सफलता पर बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की है।

डॉ. अभय यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने न केवल जनकल्याण की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किए हैं, बल्कि प्रदेश को निवेश और उद्यमशीलता के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उनकी नीतियां और प्रयास राज्य में उद्योगों और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों, युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने पर केंद्रित हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में, डॉ. मोहन यादव की दूरदर्शी सोच और नेतृत्व ने मध्य प्रदेश को विकास की एक नई गति दी है। उनकी नीतियां और योजनाएं प्रदेश को "आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश" के सपने की ओर अग्रसर कर रही हैं।

डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश और अधिक प्रगति करेगा और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अमेरिका में रह रहे भारतीयों पर गाज, भारत से डाक सेवा बंद

  अगर आपके परिवार का कोई सदस्य अमेरिका में रहता है तो ये खबर आपके लिए ही है. क्योंकि भारतीय डाक विभाग 25 अगस्त, 2025 से अमेरिका के लिए ज्याद...