शुक्रवार, 20 जून 2025

21 जून को भारत में सबसे बड़ा दिन और सबसे छोटी रात होगी

सूर्य  होंगे दक्षिणायन

21 जून को प्रातः 08:11 बजे सूर्य सायन कर्क राशि में प्रवेश करेगा सूर्य उत्तरायण से दक्षिणायन होंगे इसी दिन से वर्षा ऋतु का आरंभ होता है।
यह जानकारी शहर के वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने देते हुए बताया कि 21 जून को भारत में सबसे बड़ा दिन का मान होगा और रात सबसे छोटी होगी इसके बाद से दिन धीरे-धीरे छोटे होते जाएंगे और रात  बड़ी होती जाएंगी।

जैन ने कहा उत्तरी गोलार्ध में 21 जून को सबसे बड़ा दिन और सबसे छोटी रात होगी जबकि उत्तरी गोलार्ध में 22 दिसंबर को सबसे बड़ी रात और दिन का मान  सबसे कम रहता है ।
23 सितंबर को पृथ्वी की भूमध्य रेखा बिल्कुल सूर्य के सामने पड़ती है जिससे दिन और रात बराबर होते हैं। 21 जून के बाद दिन छोटे होते होते 9 घंटे 36 मिनट के और रातें बड़ी होते-होते 14 घंटे 24 मिनट तक किन्हीं स्थान पर हो जाते हैं ।21 जून को सूर्य उत्तरी गोलार्ध में कर्क रेखा पर लंबवत होता है इसलिए इस दिन का दिनमान ज्यादा और रात का रात्रि मान कम रहता है 21 जून को दोपहर मीक समय ऐसा भी आएगा कि व्यक्ति को स्वयं की परछाई भी दिखाई नहीं देती कर्क रेखा मध्यप्रदेश के भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, शहडोल, शहरों से और राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ ,झारखंड पश्चिम बंगाल के राज्यों से गुजरती है अब इस दिन से सूर्य सायन कर्क राशि से सायन धनु राशि तक 6 माह तक दक्षिणायन रहेंगे इस वजह से विवाह, गृह प्रवेश,देवप्रतिष्ठा आदि  शुभ कार्यों पर भी इस समय प्रतिबंध रहेगा। *कहां कितने घंटे का दिन  होगा*
 ग्वालियर में 13 घंटे 44 मिनट का दिन औररात्रि 10 घंटे 16 मिनट की, भोपाल में 13 घंटे 31 मिनट का दिन और रात्रि 10 घंटे 29 मिनट की उज्जैन में भी 13 घंटे 31 मिनट का दिन और रात्रि 10 घंटे 31 मिनट के दिल्ली में 13 घंटे 56 मिनट का दिन और रात्रि 10 घंटे 04 मिनट की होगी इस दिन उत्तरी गोलार्ध में मौजूद सभी देशों में दिन अधिकतम बड़े और आते हैं अधिकतम छोटी रहती हैं इस कारण से इन शहरों में और देश में भयंकर गर्मी रहती है इसके उलट दक्षिणी गोलार्ध में रहते हैं अधिकतम बड़ी और दिन अधिकतम छोटे होने के साथ उन देशों में और उन शहरों में सर्दी ज्यादा होती है और गर्मी कम होती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कांग्रेस कार्यकर्ता तय करेगे कौन बनेगा जिला अध्यक्ष: देवाशीष पटनायक

  जतारा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह  Aapkedwar news –अजय अहिरवार   जतारा–जिला अध्यक्ष बनने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ में हलच...