भोपाल । देशभर में लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। मध्यप्रदेश में इसे कैसे लागू किया जाएगा, इसका खाका बनाया जा रहा है। आज रात तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान इसकी घोषणा कर सकते हैं। फेज-2 के आखिरी सप्ताह से मिली राहत से आम लोगों को जरूरत का सामान आसानी से उपलब्ध है। अन्य प्रदेशों में फंसे मजदूर भी घरों तक पहुंचने लगे हैं। इधर, बीते दो दिन से प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है। शुक्रवार देर रात तक 2761 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 147 की मौत हो चुकी है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और अन्य मंत्रियों के साथ प्रदेश में रेड जोन के 9 जिले, ऑरेंज जोन के 19 और ग्रीन जोन के 24 जिलों के हालात पर चर्चा की। इन जिलों के प्रशासन का फीडबैक लिया। आज होने वाली बैठक में इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में तय हुआ है कि ग्रीन जोन के सभी 24 जिलों को भीतर से पूरी तरह से खोल दिया जाएगा, ऑरेंज जोन में छूट बढ़ाई जाएगी। वहीं, रेड जोन के भोपाल-इंदौर समेत बाकी जिलों में शादी समारोहों की छूट मिल सकती है। इसमें लड़का-लड़की के साथ 5 से 10 परिजन शामिल हो सकेंगे। कंटेनमेंट क्षेत्रों को छोड़कर बाकी में इलेक्टॉनिक सामानों की होम डिलीवरी की जा सकेगी।
शनिवार, 2 मई 2020
लॉकडाउन -3 तैयारी के लिए सरकार की बैठक आज रात को क्या मिलती है रियायत
Featured Post
दिग्विजय सिंह का झूठ भी सच और सच भी झूठ है
मप्र के पू्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उर्फ़ दिग्गी राजा को सुर्खियों में रहना खूब आता है. इन दिनों जब कांग्रेस हाईकमान मप्र में नये सिरे स...

-
वोट चोरी के मुद्दे पर देश का बिखरा विपक्ष पहली बार इतनी मजबूत से प्रकट हुआ है कि सत्ता के होश फाख्ता हो गए हैं. पिछले 11 साल में विपक्ष वोट ...
-
भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को पानी पी पीकर भले ही कोसते हों लेकिन संकट की हर घडी में...
-
भारत में सबसे कम 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बने राजीव गांधी यदि जीवित होते तो आज वे 81 साल के हो जाते, लेकिन राजीव गांधी नान वायलोजीकल...
-
सुरक्षा में सहयोग और वन वर्धनिक कार्यों में ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ाने के लिए जगह जगह चलाई जाएगी सामूहिक भोजन की मुहिम सामूहिक भोजन से स्ट...
-
*🌞सूर्योदय :-* 05:56 बजे *🟠सूर्यास्त :-* 18:51 बजे श्री विक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947* *श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* *सूर्य*:- -सूर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें