बुधवार, 3 जून 2020

भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की नई पद-स्थापना

भोपाल । भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2 अधिकारियों की नई पद-स्थापना की गई है। जनक कुमार जैन, सदस्य राजस्व मंडल म.प्र., ग्वालियर को कमिश्नर सागर संभाग पदस्थ किया गया है। अजय सिंह गंगवार कमिश्नर सागर संभाग को सचिव मध्यप्रदेश शासन पदस्थ किया गया है।
एक अन्य आदेश में अपर सचिव मुख्यमंत्री तथा संचालक जनसम्पर्क (अतिरिक्त प्रभार) ओ.पी. श्रीवास्तव को संचालक जनसम्पर्क के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

इतने असहाय क्यों हैं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव?

  मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अपने बदजबान मंत्रियों को बर्खास्त करने में असहाय क्यों नजर आ रहे है , क्या उन्हें इतनी भी स्वायत्तता नहीं...