शुक्रवार, 5 जून 2020

मैं कांग्रेस में लौट आया हूं 'महाराज' आने वाले हैं: सत्येंद्र यादव

भोपाल। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले जबलपुर के नेता सत्येंद्र यादव वापस कांग्रेस में लौट आए हैं। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'महाराज' भी भारतीय जनता पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं। जल्द ही कांग्रेस में वापस आ जाएंगे।


सत्येंद्र यादव जबलपुर में पुराने कांग्रेसी नेताओं में गिने जाते हैं। प्रारंभ से ही ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक रहे हैं। जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की तब सत्येंद्र यादव ने भी सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। 


 


प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पत्रकारों से बात करते हुए सत्येंद्र यादव ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी में वापस आ गया हूं। ज्योतिरादित्य सिंधिया भारतीय जनता पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं। इन दिनों वह किसी से मुलाकात नहीं कर रहे। जल्द ही वह अपनी कांग्रेसमें वापस आ जाएंगे।



  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

सर्वार्थ सिद्धि एवं ध्रुव योग में गुप्त नवरात्र प्रारंभ डोली में बैठकर आएंगी माता रानी

  नवरात्रि एक साल में चार बार आती है।इनमें से दो नवरात्रि प्रकट रूप में होती है । एक  चैत्र माह में बसंत नवरात्र चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से चैत...