ग्वालियर। भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी बुधवार को महासदस्यता सम्मेलन आयोजित कर रही है, लेकिन इस आयोजन पर प्रशासनिक प्रक्रिया का पेंच फंसा रहा। कांग्रेस के विरोध के बाद देर रात प्रशासन को इस आयोजन की अनुमति देनी पड़ी।
कांग्रेस ने 26 अगस्त को दोपहर 1 बजे से मेला के फैसिलिटेशन सेंटर में सदस्यता कार्यक्रम रखा है। इस कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा और जयवर्धन सिंह शामिल होकर नए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे, लेकिन मंगलवार को प्रशासन ने कांग्रेस की और से दिया गया अनुमति का आवेदन निरस्त कर दिया।
जबकि कांग्रेस से फैसिलिटेशन सेंटर के किराए के एवज में 29 हजार 500 रुपए मेला प्राधिकरण जमा करा चुका था। मामले में जब कांग्रेस नेताओं ने विरोध शुरू किया और हर हाल में सदस्यता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही तो देररात प्रशासन ने परमिशन दे दी।
इनका कहना
हमने कार्यक्रम के लिए विधिवत अनुमति मांगी थी जिसके लिए मेला प्राधिकरण ने किराया राशि भी जमा करा ली। लेकिन राजनीतिक द्वेष के कारण भाजपा सरकार ने कार्यक्रम की अनुमति शाम तक नहीं होने दी। रात में हमें इसकी अनुमति मिली। अब कांग्रेस का कार्यक्रम मेले में ही होगा। - डॉ. देवेंद्र शर्मा, अध्यक्ष कांग्रेस
बुधवार, 26 अगस्त 2020
कांग्रेस का महासदस्यता सम्मेलन: देर रात प्रशासन को देनी पड़ी अनुमति
Featured Post
उम्मीदों के शुभांकर बने शुभांशु
ये एक अराजनीतिक खबर है. भारत पूरे 40 साल बाद फिर से अंतरिक्ष में है. भारत के शुभांशु शुक्ला तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ आईएस एस अं...

-
छतरपुर। ग्राम बसरोही, ग्राम पंचायत एरोरा तहसील बिजावर, जिला छतरपुर, मध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पत्र क्रमांक F08-0...
-
*सूर्योदय :-* 05:26 बजे *सूर्यास्त :-* 19:21 बजे श्री विक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947* *श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* *सूर्य*:- -सूर्य द...
-
*सूर्योदय :-* 05:25 बजे *सूर्यास्त :-* 19:21 बजे श्री विक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947* *श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* *सूर्य*:- -सूर्य द...
-
*सूर्योदय :-* 05:25 बजे *सूर्यास्त :-* 19:21 बजे श्री विक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947* *श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* *सूर्य*:- -सूर्य द...
-
*सूर्योदय :-* 05:26 बजे *सूर्यास्त :-* 19:21 बजे श्री विक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947* *श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* *सूर्य*:- -सूर्य द...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें