बुधवार, 25 नवंबर 2020

अहमद का पटेल कांग्रेस के लिये अपूर्णनीय क्षति, देश ने एक अनुभवी नेता खोया: डाॅ. देवेन्द्र शर्मा

ग्वालियर । शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा ने आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन कांग्रेस के लिए अपूर्णनीय क्षति है और देष ने एक अनुभवषाली नेता खो दिया है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा, ग्रमीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह, विधायक प्रवीण पाठक, विधायक डाॅ सतीश सिकरवार, मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुनील शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, मोहन माहेश्वरी, अमर सिंह माहोर, इब्रहिम पठान, वीर सिंह तौमर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हेवरन कंसाना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रूचिका राय गुप्ता, सेवादल अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह गुर्जर ने आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रति सच्चे वफादार हर संकट में कांग्रेस का साथ देने वाले और गंभीर से गंभीर समस्या का निराकरण करने वाले थे, 1977, 1980, 1984 में लोकसभा सदस्य रहे, 1994, 1999, 2005, 2011, 2017 में राज्यसभा सदस्य के रूप में उनकी अमिट छाप रही, 2001 में कंाग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने उनका राजनैतिक सलाहकार मनोनित किया कांग्रेस के अनेक पदो पर रहकर उन्होने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई, उनका निधन कांग्रेस के लिए एक अपूर्णनीय क्षति है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भाजपा की खटाई से सहयोगी दलों में घबडाहट

    बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले ही भाजपा की बैशाखी बने जनता दल यू और दूसरे जेबी संगठनों के दो फांक होने की सुगबुगाहट तेज ...