गुरुवार, 15 जुलाई 2021

ग्वालियर पूर्व विधानसभा में पानी संकट को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 16 जुलाई को

क्षेत्र में पेयजल संकट विकराल है लोग पानी के लिये है परेशान - विधायक डॉ.  सिकरवार

  रविकांत दुबे AD News 24

ग्वालियर । ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त पेयजल समस्या सहित अन्य मांगों को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में १६ जुलाई को विधानसभा के सभी 19 वार्डों में सुबह दस बजे से 12 बजे तक धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

यह जानकारी विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार व जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में पेयजल समस्या भीषण बनी हुई है। लोग पानी के लिये परेशान हैं। वहीं एडीबी तथा अमृत योजना में करोडों रूपये खर्च करने के बाद भी पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। कई बार निगमायुक्त को ज्ञापन दिये लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकल सका। कई स्थानों पर कहने के बाद भी बोरिंग नहीं कराई जिससे समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। उन्होने कहा कि इतना ही नहीं अमृत योजना में काम हो रहे हैं वह भी एक साल से लंबित पडे हैं। सडकें खुदी है उन्हें ठीक नहीं कराया गया है। राहगीर परेशान हैं। सीवर सफाई नहीं होने से गंदा पानी सडक़ों पर बह रहा है। गटर के ढक्कन टूटे पडे हैं। गली मोहल्लों की स्ट्रीट लाइटें बंद पडी है। बिजली की अघोषित कटौती हो रही है और अनाप शनाप बिल लोगों को दिये जा रहे हैं। सरकार की घोषणा के बाद भी लोगों को राशन की पर्ची नहीं दी जा रही है। भाजपा सरकार झूठी घोषणा कर जनता को गुमराह कर रही है। डीजल पेट्रोल रसोई गैस के साथ खाद्यान्नों में मूल्य वृद्धि से जनता त्रस्त है। केन्द्र व राज्य सरकार मंहगाई रोक पाने में असफल साबित हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मूल्य वृद्धि पर अंकुश नहीं लगाया तो वृहद आंदोलन छेड दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के सभी १९ वार्डों में तय स्थानों पर कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में धरना दिया जायेगा। इस अवसर पर विधायक डॉ. सिकरवार शीतला सहाय चौराहे पर धरना आंदोलन में बैठेंगे। जिलाध्यक्ष माधव नगर गेट पर , वीरसिंह तोमर, महाराज सिंह पटेल ,सहित दीनदयाल नगर में नेता प्रतिपक्ष नगर निगम कृष्णराव दीक्षित , सीमा समाधिया , वीणा भारद्वाज, रूचि गुप्ता आदि भी अलग अलग स्थानों पर धरना देंगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भाजपा की खटाई से सहयोगी दलों में घबडाहट

    बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले ही भाजपा की बैशाखी बने जनता दल यू और दूसरे जेबी संगठनों के दो फांक होने की सुगबुगाहट तेज ...