गुरुवार, 21 दिसंबर 2023

141 सांसदो को लोकसभा से निलंबित किए जाने के विरोध में इंडिया गठबंधन के दलों का फूलबाग पर धरना 22 दिसंबर को

ग्वालियर 21 दिसंबर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि केन्द्र की भाजपा मोदी सरकार द्वारा देश के इतिहास में पहली बार लोकसभा से 141 सांसदो को निलंबित किए जाने के विरोध में इंडिया गठबंधन के द्वारा लिए गए निर्णयनुसार  22.12.2023 को फूलबाग चौराहा पर दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक इंडिया गठबंधन के सभी दलों द्वारा विशाल धरना दिया जाएगा जिसमें कांग्रेस पार्टी सम्मलित रहेगी।  

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने बताया फूलबाग चौराहा पर धरने में इंडिया गठबंधन के सभी दलों के साथ कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस, सेक्टर कांग्रेस, यूवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, कांग्रेस विभाग प्रकोष्ठ, पार्षद, पूर्व पार्षद सहित समस्त कांग्रेसजन सम्मलित रहेगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

नेहरू के राधाकृष्णन और मोदी के राधाकृष्णन

  भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को पानी पी पीकर भले ही कोसते हों लेकिन संकट की हर घडी में...