मेष राशि - च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज आप संपत्ति से जुड़े मामलों पर ध्यान देंगे। यह दिन आपको अपनी पुरानी बातों को याद दिला सकता है। जिससे आपका स्वभाव मिलाजुला रह सकता है। रिश्तों में कुछ जरूरी बदलाव हो सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। नया दिन आपको नई ऊर्जा देने वाला रहेगा। आपको समस्याको सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल जायेगा। आपको अपने सीनियर्स का सपोर्ट भी मिलेगा। स्थायी संपत्ति के कार्य कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं।
वृषभ राशि - ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का दिन आपको मानसिक शान्ति एवं भाई-बंधुओं से संबंधों में सुधार देने वाला होगा। अपने आप को फिर से ऊर्जावान बनाने, अपने विचारों को व्यक्त करने और नया काम करने के लिए अच्छा दिन है। अविवाहित प्रेमियों के लिए दिन अच्छा हो सकता। कुछ पुरानी बातों को भूलना होगा तो सब ठीक हो जाएगा। भाग्य के भरोसे न बैठे, कर्म करें। व्यापारिक लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है।
मिथुन राशि - का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
व्यापारी अपने व्यापार में विस्तार करेंगे जिससे उन्हें काफी लाभ हो सकता है। रचनात्मक ऊर्जा से भरे हुए हैं और आसानी से उन समस्याओं के समाधान पा सकते हैं, जिनके बारे में अन्य लोगों ने कभी सोचा भी नहीं था। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पढाई लिखाई में मन लगाना मुश्किल होगा। आपके प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे। आप किसी भी मामले में भावुक न हों फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। लोगों के बहकावे में न आएं।
कर्क राशि - ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कार्यों में सफलता के लिए आप प्रयासों को जारी रखें। विरोधियों के षड्यंत्र विफल होंगे। पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है। कारोबार बढ़ाने के लिए नई पहल शुरू हो सकती है। बाधाओं की वजह से थोड़ा निराश महसूस करेंगे। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तली-भुनी चीजें खाने से आपको बचना चाहिए। छोटी-मोटी बहस से मूड खराब होने के योग हैं। अपने मन की बात किसी से शेयर न करें।
सिंह राशि - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज आपके परिवार में खुशियां देखने को मिल सकती है। आपको पूर्व में किए गए कामों के परिणामों को लेकर चिंता रह सकती है। स्वभाव में थोड़ी चिड़चिड़ाहट भी रह सकती है। ज्यादातर समस्याओं का समाधान हो जाएगा। आज कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में सोचेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा।
कन्या राशि - ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कामकाज के मोर्चे पर आज आपकी कड़ी मेहनत जरूर रंग लाएगी। आज किसी से अधिक विवाद न करें। धार्मिक कार्य में खर्च हो सकता है। दाम्पत्य जीवन के लिए यह दिन काफी श्रेष्ठ हो सकता है। धर्म-कर्म के आस्था बढ़ेगी। आपको अपने बच्चों की पढ़ाई पर भी नजर रखने की जरूरत है। किसी खास व्यक्ति के बारे में आपको नई बात पता चल सकती है। किसी विवाद की आशंका है। बचने का प्रयास करें।
तुला राशि - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज आपका बहुत अधिक समय बर्बाद हो सकता है। शरीर में स्फूर्ति तथा मन में प्रफुल्लितता का अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ तनाव के प्रसंग बनने से घर का वातावरण कलुषित रहेगा। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप अपने पार्टनर के साथ काफी वक्त बिता सकते हैं। आज साथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना बन रही है, फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी।
वृश्चिक राशि - तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज वृश्चिक राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। स्वास्थ्य बिगडने से आकस्मिक खर्च का प्रसंग आ सकता है। परिवारजनो के साथ संयमपूर्वक व्यवहार करें। अनैतिक कार्य से दूर रहें। आपका गुस्सा आपके नुकसान का कारण बन सकता है। आपके आस-पास कुछ पॉजिटिव बदलाव आपकी जिंदगी को बेहतर बनायेंगे। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नई संस्थाओं से जुड़ने का मौका मिल सकता है।
धनु राशि - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
अपने मन की बातें जितनी गुप्त रखेंगे, आपको उतना ही फायदा होगा। आज आप धार्मिक कार्य, पूजा- पाठ आदि में व्यस्त रहेंगे। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। किसी नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। आपसे कुछ लोग इम्प्रेस भी हो सकते हैं। उन पर आपका पॉजिटिव असर पड़ेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज आपके मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। स्नेहीजनो से भेंट उपहार मिल सकते हैं। सांसारिक जीवन आनंदमय रहेगा। दिनभर चित्त की प्रसन्नता बनी रहेगी। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में आपका दिन बेहतर बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग दें, जीवन में सुख की अनुभूति होगी। करियर में गंभीरता से विचार करें। आपके कामकाज में बदलाव हो सकता है।
कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज आपको जरूरी काम में बड़े भाई-बहन से मदद मिलेगी। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। व्यापार में किए गए सौदे में सफलता मिल सकती है। परिवारजन तथा मित्रों के साथ सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अतरू असावधानी न बरतें। पार्टनर के साथ रोमांस के कुछ अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों को महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के रास्ते में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिक लाभ लेने की लालच में हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। अपनी बात को स्पष्टता के साथ दूसरों के सामने रखने का दिन है। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। अतिथि का आगमन होने की संभावना है। आपका हौसला बुलंद रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे।
शनिवार, 16 मई 2020
आज (17 मई 2020) का राशिफल
Featured Post
गंगा दशहरा हस्त नक्षत्र , सर्वार्थ सिद्धि, सिद्धि योग में 5 जून गुरुवार को
हर साल ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष में दशमी के दिन गंगा दशहरा मनाया जाता है। गंगा दशहरा देवी गंगा को समर्पित पर्व है।इस दिन गंगा जी हस्त नक्षत्र...

-
डॉ.शोभा सिकरवार ने शहर की स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था के संबंध में बैठक ग्वालियर 28 मई। महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार में आज शहर की स्ट्...
-
हिंदी पत्रकारिता ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर लोकतंत्र के सशक्तीकरण तक हर दौर में समाज का मार्गदर्शन किया है। लेकिन आज इस क्षेत्र के समक्ष...
-
ग्वालियर 25 मई । मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री जल संसाधन विभाग एवं ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट को आदिम जाति कल्याण ...
-
अब भगवान के लिए आपरेशन सिंदूर को भूल जाइए. सीज फायर को भुला दीजिये. डोनाल्ड ट्रंप साहब के बयानों पर गौर मत कीजिए क्योंकि अब भारत ने जापान ...
-
इस मौसम का सबसे लजीला और सबसे रसीला फल है लीची. मै तो इस पर लट्टू हूँ. आज ही 200₹ किलो के भाव मिली. थोडी सी ले आया.लीची एक उष्णकटिबंधीय फल ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें