मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022

16 फरवरी 2022 का राशिफल

  पं. रविकांत दुबे

 मेष राशि

 इस राशि के जातकों को आज के दिन शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है और शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार का साथ रहेगा। धन की प्राप्ति होगी और कारोबार विस्तार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं।

वृष राशि

नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि से आय में सुधार होगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें।

मिथुन राशि

नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भी बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। माता का सानिध्य मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रख रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कर्क राशि

आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। अपने स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाहन के रख रखाव व वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। मन में शान्ति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता की स्थिति रहेगी। माता का सहयोग म‍िलेगा।

सिंह राशि

शैक्षि‍क कार्यों के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है।

कन्या राशि

मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कारोबार के विस्तार में भाइयों का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का भी साथ मिलेगा।

तुला राशि

संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार की सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। माता-पिता का साथ मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। तनाव से बचें।

वृश्चिक राशि

 किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ होगा। धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। तरक्की के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।

धनु राशि

 सन्तान सुख में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग से धन प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यभार में वृद्धि होगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

मकर राशि

  दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता से दूर रहना पड़ सकता है। कारोबार विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वस्‍त्रों में रुच‍ि बढ़ेगी।

कुंभ राशि

  शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। उच्च शि‍क्षा के लिए घर-परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। खानपान के प्रति सचेत रहें। अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन सम्भव है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। मानसिक तनाव में कमी आएगी।

मीन राशि

  नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कुछ सुधार हो सकता है। किसी अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। माता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आखिर क्या है उपराष्ट्रपति धनकड के इस्तीफ़ा का सच

जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपने इस्तीफे में सेहत का हवाला दिया है. जबकि सोमवार को मानसून सत्र के पहला...