बुधवार, 20 सितंबर 2023

सकारात्मक परिवर्तन के लिए जागरूक मीडिया" विषय पर मीडिया सेमिनार का आयोजन 26 सितम्बर को

ग्वालियर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की भगिनी संस्था राजयोग एजुकेशन एण्ड रिसर्च फाउंडेशन के मीडिया विंग के द्वारा ग्वालियर के प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े सभी पत्रकार बंधुओं के लिए  26 सितम्बर 2023 (मंगलवार) को दोपहर 12 से 2 बजे तक।

"सकारात्मक परिवर्तन के लिए जागरूक मीडिया" विषय पर मीडिया सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है| जिसमें अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू, मीडिया विंग से बी.के. शांतनु भाई (राष्ट्रीय संयोजक), हैदरावाद से बी.के. सरला बहन (राष्ट्रीय संयोजक) एवं दिल्ली से बीके सुशांत भाई (राष्ट्रीय संयोजक) एवं अन्य सदस्य शामिल हो रहे है | यह कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज के प्रभु उपहार भवन (डॉ. आहूजा के सामने) माधौगंज लश्कर ग्वालियर में आयोजित होगा | 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

20 सितम्बर 2025,शनिवार आज का पंचांग

समय समीक्षा - संपूर्ण तिथि,पर्व,मुहूर्त दैनिक पंचाग *🌞सूर्योदय :-* 06:09 बजे   *🟠सूर्यास्त :-* 18:18 बजे  श्री विक्रमसंवत्- *2082* शाके- *...