केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार व जिला प्रभारी रविंद्र सिंह चौहान रहे उपस्थित
भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर आमजनमानस आज पार्टी से जुड़ना चाहता है - डॉ वीरेंद्र कुमार
जिले में 2 लाख भाजपा के सदस्य बनाए जाएंगे - अमित नुना
Aapkedwarnews अजय अहिरवार
टीकमगढ़। आज नवीन भाजपा कार्यालय में भाजपा की बड़ी जिला बैठक सदस्यता अभियान को लेकर संपन्न हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी व प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश की बैठक के बाद यह बड़ी जिला बैठक हुई जिसमें सदस्यता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां बांटी गई, बैठक में प्रमुख रूप से केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार, भाजपा जिलाअध्यक्ष अमित नुना, भाजपा जिला प्रभारी रविंद्र सिंह चौहान, पूर्व विधायक अजय यादव व दिनेश अहिरवार, महामंत्री अश्विनी चढ़ार, आशुतोष भट्ट व पूरनचंद्र सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष व पदाधिकारी , प्रकोष्ठ संयोजक सहसंयोजक व नगर परिषद अध्यक्ष पार्षद गण, सरपंच मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सर्वप्रथम भारत माता की छायाचित्र पर पुष्पांजलि व दीप जलाकर बैठक की शुरुआत हुई । जिसके बाद ऑडियो वीडियो क्लिप के माध्यम से इतिहास प्रमाण आधारित चीजें समझी गई व सभी प्रमुख वक्ताओं के उद्बोधन के बाद राष्ट्रगान के साथ बैठक समाप्त हुई, बैठक का संचालन महामंत्री आशुतोष भट्ट व आभार महामंत्री पूरनचंद्र द्वारा किया गया। भाजपा जिला प्रभारी रविंद्र सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रदेश आवाह्न के बाद जिला स्तर पर यह वृहद सदस्यता अभियान को लेकर बैठक रखी गई है, जिसमें सभी कार्यकर्ता इकट्ठा हुए हैं, आज भाजपा की योजनाओं से सभी को लाभ पहुंचा है और सभी भाजपा की ओर आकर्षित हुए हैं, आज आमजनमानस भाजपा का सदस्य बनना चाहता है , हम कार्यकर्ताओं को आम जनमानस के पास पहुंचकर उसको भाजपा का सदस्य बनाना है। भाजपा जिलाअध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि भाजपा पार्टी का सदस्यता अभियान की शुरुआत 1 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की जाएगी जिसमें एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया है जिससे ओटीपी वेरीफाइड होकर आप आसानी से भाजपा पार्टी के सदस्य बन सकते हैं। सदस्यता अभियान के निमित्त सभी को जिम्मेदारियां सौंप गई है मंडल स्तर पर 3 सितंबर से 7 सितंबर के बीच बड़ी बैठकें होगी व बूथ स्तर पर मजबूती के साथ कार्य योजना बनाई जाएगी, प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी को टारगेट दिया गया है। टीकमगढ़ जिले में 2 लाख नए भाजपा के सदस्य बनाए जाएगी जिसमें करीब 70 हजार प्रत्येक विधानसभा व 251 प्रत्येक बूथ स्तर पर नए सदस्य बनाए जाएंगे। मंडलों के साथ ही मोर्चा व प्रकोष्ठों को सदस्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो जल्द ही कार्य योजना बनाकर सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। जिला स्तर व प्रदेश स्तर पर इसकी मॉनिटरिंग हो रही है,मंडल स्तर पर बैठकों में जिला पदाधिकारी जाएंगे। भाजपा की जनहित कार्ययोजनाओं व विकास से आम जनमानस खुश हैं और भाजपा संगठन से जुड़ना चाहता है। केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाएगा, भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की जी सुनिश्चित करता है, यहां आम कार्यकर्ता जो जनता के बीच का है वही भाजपा में आगे पहुंचता है और पार्टी का नेतृत्व करता है, वह पूरी लगन व ईमानदारी से पार्टी की सेवा करते हुए देश हित में सेवा दे सकता है। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंकित तोमर, बलवीर जोशी, जनमेजय तिवारी, पूनम अग्रवाल, शालिनी दीपक मिश्रा,पुष्पा यादव, विभा श्रीवास्तव,रिंकी भदौरा, मीरा खरे, संध्या सोनी, मुन्ना लाल साहू,इंजी अभय प्रताप सिंह यादव, अनीश खान,मुन्नी लाल यादव, सचिन खटीक,शोभरन यादव, मुकेश अहिरवार, नरेश तिवारी, हरप्रसाद कुशवाहा, प्रवीण नामदेव, महेश गौतम, संदीप पायक, रामगोपाल चौरसिया, महेश पटैरिया, प्रफुल्ल द्विवेदी,देवेंद्र नापित,स्वप्निल तिवारी,गिन्नी यादव, शिवचरण उटमालिया ,संजय श्रीधर, आदित्य योगी व प्रशांत शुक्ला , रामनरेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें