गुरुवार, 23 जनवरी 2025

देश की प्रगति का आधार है संविधान - हिना कांवरे

 


  • संविधान अभियान रैली को लेकर प्रभारी ने ली बैठक

ग्वालियर। जिस देश की बोली, भाषा, खानपान, रीति रिवाज अलग-अलग है और वह देश प्रगति कर रहा है तो उसका आधार संविधान है। इसके बावजूद हमारे देश के संविधान का मजाक बनाया गया, यह चिंतनीय है। यह बात शहर कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना कांवरे ने दक्षिण विधानसभा के हरे शिव मैरिज गार्डन में जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान रैली की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में कही। कार्यक्रम के आरंभ में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं पूर्व विधायक प्रवीण पाठक ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर व महात्मा गांधी की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, शहर जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, विधायक सुरेश राजे, प्रदेश सचिव रश्मि पवार, राहुल शर्मा, भिंड जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह, कार्यकारी अध्यक्ष वीर सिंह तोमर मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष राजेश बाबू ने तथा आभार कार्यवाहक अध्यक्ष इब्राहिम पठान ने व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बुधवार 7 मई 2025, का पंचांग

*सूर्योदय :-* 05:36 बजे   *सूर्यास्त :-* 18:58 बजे  श्री विक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947*  *श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551*  *सूर्य*:- -सूर्य उ...