अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए
ग्वालियर 14 जुलाई । नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने साफ सफाई व्यवस्था एवं जल भराव वाले स्थानों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री सुशील कटारे, सहायक यंत्री श्री अशोक गुप्ता, श्री रामसेवक शाक्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने वार्ड 8 नरसिंह नगर में जल भराव वाले स्थान को देखा तथा संबंधित अधिकारियों को जल निकासी के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही वार्ड 12 में सफाई कर्मचारियों के बारे मंे जानकारी ली। जिसमें 59 कर्मचारी पदस्थ होना पाये गए,
निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने तानसेन नगर औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया, इस दौरान जल भराव वाले स्थानों को देखा तथा संबंधित अधिकारियों को बरसात के तत्काल बाद जल भराव वाले स्थानों से जल निकासी के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही वार्ड 5 में निरीक्षण के दौरान जल भराव वाले स्थानों को देखा तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें