रविवार, 21 सितंबर 2025

खंडग्रास सूर्य ग्रहण आज भारत में धार्मिक दृष्टि से कोई सूतक पातक नियम मान्य नहीं

  

सन्  2025 का अंतिम सूर्यग्रहण आज 21 सितंबर को कन्या राशि में लग रहा है।

वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने बताया कि  यह सूर्यग्रहण कन्या राशि में आश्विनी कृष्ण रविवार अमावस्या  21 सितंबर 2025 में  भारत में नहीं  दिखेगा।

  लेकिन, कई अन्य देशों में यह दिखाई देगा। इस वजह से इसका प्रभाव सभी राशियों पर दिखाई देगा।

परन्तु भारत में धार्मिक दृष्टि से सूतक पातक नियम मान्य नहीं होगा।

साथ ही सूर्यग्रहण के दौरान सूर्य और शनि के बीच भी समसप्तक योग रहेगा। यानी दोनों की  एक दूसरे पर डायरेक्ट दृष्टि पड़ रही है मंगल और शनि ग्रह का भी इस समय षडाष्टक योग बना हुआ है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य को केतु ग्रहण लगाता है। जोकि इस समय सिंह राशि में विराजमान हैं और सूर्य के बेहद नजदीक है। 

भारतीय स्टैंडर्ड समय के अनुसार ग्रहण रात में 23: बजे से 27:24 बजे तक पेसिफिक , न्यूजीलैंड, अंटार्टिका,अटलांटिक महासागर,ऑस्ट्रेलिया,फिजी में दिखाई देगा।  

भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देगा।

सिंह, कन्या, मीन राशि वाले लोगों पर इस के एक माह तक खराब असर स्वास्थ्य और धन के मामले में देखने मिल सकते है।

विश्व में उग्रवाद जन्य घटनाएं ,हिंसा,उपद्रव से अशांति बढ़ेगी ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

21 सितम्बर 2025,रविवार आज का पंचांग

 *समय समीक्षा - संपूर्ण तिथि,पर्व,मुहूर्त दैनिक पंचाग* *🌞सूर्योदय :-* 06:10 बजे   *🟠सूर्यास्त :-* 18:17 बजे  श्री विक्रमसंवत्- *2082* शाके...