बुधवार, 6 मई 2020

 आज का (6 मई 2020) राशिफल

मेष राशि-हितशत्रुओं के प्रति सावधान रहें। वाणी पर संयम रखें। परिवार एवं स्नेहियों के साथ उग्र विवाद के कारण दुख हो सकता है। विश्वासघात मिल सकता है। नया काम करने से बचें। गुस्सा पर काबू रखें। धन हानि के योग हैं।
वृष राशि- कारोबार के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा। घर की साज-सज्जा में फेरबदली करेंगे। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण बीतेगा।
मिथुन राशि-मानसिक तनाव बढ़ सकता है। मानसिक तनाव अधिक होने से सेहत भी खराब हो सकती है। कारोबार में नुकसान से मन में घबराहट रहेगी। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें। मित्रों से मुलाकात कर घूमने का प्लान बनाएंगे।
कर्क राशि- धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा। आपका शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन लाभ होगा और अधूरे कार्य संपन्न होंगे। दफ्तर में सहकर्मियों से अच्छा सहकार मिलेगा। स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी।
सिंह राशि- यात्रा-प्रवास करने से बचें। बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की कोशिश करें। संतानों के आरोग्य एवं अभ्यास सम्बंधित चिंता से मन व्याकुल होगा। आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। मित्रों से भेंट हो सकती है।
कन्या राशि-आज का दिन अच्छा होगा। तन व मन की तंदुरस्ती अच्छी है। आज आपको मान-सम्मान मिल सकता है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा होगा। धन लाभ के संयोग है। मित्रों के साथ खान-पान हो सकता है।
तुला राशि- घर के आसपास कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी। भाग्य की वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। मानसिक रुप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। वैवाहिक आनंद की अनुभूति होगी।
वृश्चिक राशि-आज की दिनचर्या असंयमित रहेगी। आज के दिन का पूर्वार्ध परिवार में कलह रहने के कारण अशान्त रहेगा इसका कारण आप ही रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर बेहतर अनुभव नहीं करेंगे। धन लाभ के लिए आज परिश्रम करना पङेगा।
धनु राशि- कार्य क्षेत्र पर आज अधिकारियो का प्रोत्साहन मिलने से उन्नति के मार्ग खुलेंगे। व्यवसाय में लाभ पाने के लिए थोड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है लेकिन इसका फल आश्चर्य में डालने वाला रहेगा।
मकर राशि- वाणी एवं व्यवहार संयमित रखें अन्यथा सम्मान में कमी आ सकती है। सरकारी कार्यो को संभवतः टाले निर्णय आपके विपरीत रहेंगे। धन लाभ की संभावनाएं आज कम ही है परन्तु जब भी होगा आकस्मिक ही होगा।
कुम्भ राशि- खर्च पर नियंत्रण नहीं रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है। परिजनों का सहयोग बराबर मिलते रहने से मानसिक रूप से शान्ति रहेगी। महिलाओ की सेहत आज नरम रहने से घरेलू कार्य बिखरे रहेंगे ठंडे पदार्थो का सेव ना करें। मित्रो का भी साथ मिलेगा।
मीन राशि- कार्य क्षेत्र पर आज दुसरो के ऊपर निर्भर रहना पड़ सकता है। अधिक भाग दौड़ रहने के कारण थकान एवं स्वाभाव में रूखापन आने से प्रेम संबंध बिगड़ने की संभावना है। जोखिम वाले कार्यो से दूर रहें आज परिवार की महिलाओं की बात ना मानने से बाद में पछतावा होगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

सिंधी समाज के जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिये पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम के फॉर्म 15 जून से होंगे वितरित

  सिंधु विद्यार्थी शिक्षा चैरिटेबल ट्रस्ट की पहल पूज्य सिंध  हिंदू जनरल पंचायत द्वारा गठित  ग्वालियर । सिंधु विद्यार्थी शिक्षा चैरिटेबल ट्रस...