शुक्रवार, 15 मई 2020

माखीजानी के जिलाध्यक्ष बनने पर सिन्धी समाज में खुशी

ग्वालियर.। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर के जिलाध्यक्ष पद पर कमल माखीजानी के मनोनयन से शहर के सिन्धी समाज ने प्ररसन्नता व्यक्त की है। समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने जहां एक ओर कमल माखीजानी को बधाई दी है तो साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार जताया है।


पूज्य सिन्ध हिन्दू जनरल पंचायत के अध्यक्ष श्रीचंद वलेचा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि स्व. श्रीचंद जेसवानी के बाद लम्बे समय के बाद जिलाध्यक्ष पद पर ग्वालियर में भाजपा ने सिन्धी समाज के व्यक्ति को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, इससे ग्वालियर का सिन्धी समाज गौरवान्वित हुआ है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

10 जून 2025, मंगलवार का पंचांग

आप का दिन मंगलमय हो *सूर्योदय :-* 05:24 बजे   *सूर्यास्त :-* 19:17 बजे  श्री विक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947*  *श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551*...