गुरुवार, 14 मई 2020

शहर के विभिन्‍न वार्डो का कराया गया सेनिटाईजेशन

गुना |  मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में सहायक यंत्री एवं प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री हरीश बाबू शाक्यवार, स्वच्छता सुपरवाइजर श्री शकील खान एवं श्री अमित आर्य द्वारा प्रातः काल की सफाई का निरीक्षण किया गया। शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों का सैनिटाइजेशन कराया गया। इस दौरान वृद्ध आश्रम, पेट्रोल पंप, बैंक तथा एटीएम मशीनों का सैनिटाइजेशन कराया गया। साथ ही वार्ड क्रमांक 23 में होम क्वॉरेंटाइन हुए लोगों के घरों के आसपास सैनिटेशन कराया गया।   
     मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री संजय श्रीवास्तव ने बताया की नगर पालिका द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर छोटी फायर वाहन द्वारा तथा विभिन्न वार्डों में मैनुअली पंप द्वारा सैनिटेशन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से बेवजह घर से बाहर न निकलने की अपील की है।
 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

गंगा दशहरा हस्त नक्षत्र , सर्वार्थ सिद्धि, सिद्धि योग में 5 जून गुरुवार को

हर साल ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष में दशमी के दिन गंगा दशहरा मनाया जाता है।  गंगा दशहरा देवी गंगा को समर्पित पर्व है।इस दिन गंगा जी हस्त नक्षत्र...