रविवार, 24 मई 2020

वेबिनार का समापन

 ग्वालियर.। विप्रा ब्राह्मण महिला मंच द्वारा पिछले सात दिनों से विभिन्न सामाजिक विषयों पर जारी वेबिनार का समापन शनिवार को हो गया। इस वेबिनार में पिंकी छारी ने मेडीटेशन व योग के माध्यम से अपनी चिंताओं को दूर करने के उपाय बताए। वेबिनार के आखिरी दिन भारतीय अर्थव्यवस्था का स्वरूप विषय पर विशेषज्ञ डॉ. कल्पना शर्मा व डॉ. सीमा भार्गव ने व्याख्यान दिया। ऑनलाइन वेबिनार में डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी, पूजा शर्मा, हनी शर्मा, विनिता शर्मा, मंजू शर्मा, नीतू उपमन्यु एवं सुलोचना शर्मा आदि उपस्थित थे। संचालन अर्चना बामनगया एवं आभार सीमा दुबे ने व्यक्त किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

गंगा दशहरा हस्त नक्षत्र , सर्वार्थ सिद्धि, सिद्धि योग में 5 जून गुरुवार को

हर साल ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष में दशमी के दिन गंगा दशहरा मनाया जाता है।  गंगा दशहरा देवी गंगा को समर्पित पर्व है।इस दिन गंगा जी हस्त नक्षत्र...