मंगलवार, 9 जून 2020

सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक  मुन्नालाल गोयल पर कातिलाना हमला


ग्वालियर। शहर के मुरार थाना इलाके में हुरावली के पास अज्ञात लोगों ने पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल पर कातिलाना हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी कार पर भी पथराव किया। हमले में गोयल को चेहरे पर चोटें आई हैं।


सूत्रों ने बताया है कि हुरावली सिरोल क्षेत्र में बीती रात एक युवक की हत्या कर दी गई थी। पूर्व विधायक गोयल मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे थे, तभी फूटी कॉलोनी के पास कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। नौ-दस की संख्या में आए इन लोगों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया, जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए। बताते हैं कि हमलावरों ने उनके साथ झुमा-झटकी भी की। जिससे गोयल को चेहरे पर चोटें आई हैं। घटना की खबर मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। हमलावर अज्ञात बताए गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। गोयल निजी अस्पताल में उपचार ले रहे है। बताना मुनासिब होगा कि गोयल सिंधिया समर्थक हैं, और हाल ही में उनके साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। वे ग्वालियर पूर्व से भाजपा की ओर से प्रमुख दावेदार भी हैं।


 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पूर्व विधायक पिरौनिया ने किसानों को निशुल्क बीज वितरण किया

  किसानों को छह हजार रुपए सालाना दे रही मोदी सरकार : पिरोनिया किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए मोदी सरकार और मप्र की सरकार प्रतिबद्ध है उक्...