रविवार, 23 मई 2021

दिल्ली में एक हफ्ते और बढ़ा लॉकडाउन, 1 जून से शुरू होगी अनलॉक की प्रक्रिया

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह ऐलान किया। यानी अब दिल्ली में 31 मई तक लॉकडाउन रहेगा। अच्छी बात यह है कि केजरीवाल ने 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने यानी धीरे-धीरे राहत देने की बात कही है।

 बता दें, देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना के केस घटे हैं। इसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि क्या अब लॉकडाउन से छूट मिलेगी? राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह लॉकडाउन खत्म हो रहा है। आगे की रणनीति के बारे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बैठक की और फिर ऐलान किया। विभिन्न राज्यों ने मई के आखिरी तक लॉकडाउन लगाया है, जिसे देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में एक हफ्ते के लिए और लॉकडाउन बढ़ सकता है। इसके बाद 1 जून से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से इसके संकेत मिल चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा की लगातार दो दिन में दो बड़ी कार्यवाहियां

  28/08/2025 को विद्युत करंट से मृत नीलगाय के  आरोपी को जेल पहुंचाने के बाद 30/08/2025 को रेत परिवहन में जप्त किए गए दो ट्रैक्टर  बीट कछोरा ...