सोमवार, 30 अगस्त 2021

31 अगस्त 2021 का राशिफल

पंडित रविकांत दुबे

मेष  राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | जिस भी काम को हाथ में लेंगे, उसे समय से पहले ही पूरा कर लेंगे | परिवार से जुड़े कार्य में उम्मीद से ज्यादा खर्चा हो सकता है, जिसमे जीवनसाथी भी मदद करेगा | कामकाज को लेकर सकारात्मक फल मिलेंगे | स्वास्थ्य को लेकर दिन बढ़िया है | बच्चो के लिए कुछ खरीद सकते है |

वृषभ  राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज आंख बंद कर हर किसी पर भरोसा ना करे, अन्यथा मुंह की खानी पड़ सकती है | कुछ कार्यो को लेकर परेशानी होगी, लेकिन अपनी सूझ बुझ से आप उनसे निपट लेंगे | आर्थिक स्थिति को लेकर आपकी योजना सफल होती नजर आ रही है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मिथुन  राशि

आज आपका मिलेजुले रूप का प्रतीत हो रहा है | अपने रोजगार को लेकर आपको कुछ परिवर्तन की जरूरत महसूस होगी | माताजी आज किसी चीज की इच्छा जता सकती है | सेहत और आर्थिक स्थिति के मामले में दिन शुभ है | हालाँकि दाम्पत्य जीवन में किसी चीज को लेकर पैदा हुए मतभेद तनाव की वजह बनेंगे |

कर्क  राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा | नौकरीपेशा जातको के काम की तारीफ होगी, जिससे उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी | आज किसी काम में आपको भाई से मदद लेनी पड़ सकती है | जीवनसाथी की दी कोई सलाह आज आपके काम आएगी | व्यापारी जातक शाम के समय कोई डील फाइनल कर सकते है |

सिंह  राशि

आज आपका दिन फलदायी प्रतीत हो रहा है | हालाँकि आज आप उन्ही कामो को हाथ में ले, जिनके पुरे होने की 100 प्रतिशत गारंटी हो | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन शुभ है, अटका हुआ धन मिल सकता है | इस राशि के छात्रों को करियर को लेकर सलाह की आवश्यकता होगी | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

कन्या  राशि

आज आपका दिन शुभ रहेगा | आपके नेतृत्व में होने वाले सभी कार्य पुरे होंगे, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | नौकरीपेशा जातक आज किसी भी तरह की गलती की गुंजाईश ना छोड़े | शाम को आप माता-पिता संग समय बिताएंगे, आप उनके साथ अपने मन की बात शेयर कर सकते है |

तुला  राशि

आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज किसी नए कार्य को शुरू करने का विचार कर सकते है | वैसे आज आपको आँख से जुडी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, डॉक्टर से परामर्श ले | राजनीति से जुड़े जातको के जनसमर्थन में वृद्धि होगी | आज किसी से भी उधार धन ना ले |

वृश्चिक  राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | व्यापारी जातको को आज लाभ कमाने के कई अवसर मिलेंगे | आज ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है, जिससे जीवनसाथी प्रसन्न होगा | नौकरीपेशा जातक आज जल्दी घर जा सकते है | पिताजी किसी बड़े काम की जिम्मेदारी दे सकते है, जिसे पूरा करने को लेकर आप आशंकित रहेंगे |

धनु  राशि

आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | आज किसी करीबी की वजह से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है | नौकरी की तलाश कर रहे जातको को अभी ओर इन्तजार करना होगा | आज किसी परिचित से लम्बे समय बाद मुलाकात होगी, जिससे आपको बड़े प्रसन्न होंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मकर  राशि

आज आपका दिन अच्छा बीतेगा, लेकिन व्यर्थ के विवादों में पड़ने से बचे | कामकाज को लेकर आज आपको मित्र से मदद लेनी पड़ेगी | सेहत को लेकर आज तली भुनी चीजों से दूरी रखे | आज जीवनसाथी के साथ मिलकर संतान के भविष्य को लेकर कोई निर्णय ले सकते है |

कुम्भ  राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा | व्यापारी जातको को अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है | इस दौरान अपने सामान का ख़ास ख्याल रखे | घर की मरम्मत कराने का विचार बना सकते है | परिवार से जुड़े निर्णय जल्दबाजी में ना ले | विवाहितो का दाम्पत्य जीवन हल्के तनाव के साथ आगे बढ़ेगा |

मीन  राशि

आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कामकाज को लेकर परिणाम संतुष्टि भरे रहेंगे | आज किसी फैसले को लेकर पिताजी सलाह मशवरा कर सकते है | आज परिवार के सदस्य की कही कोई बात आपको परेशान कर सकते है, जिस वजह से मूड खराब रहेगा | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कुत्तों की आवारगी पर सबसे बडी अदालत का रुख

  इनसानों की आवारगी पर आज तक देश का कोई कुत्ता सर्वोच्च न्यायालय नहीं पहुंचा लेकिन इनसान आवारा कुत्तों के मुद्दे पर देश की सबसे बडी अदालत तक...