शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021

मध्यप्रदेश के स्कूलों में दशहरे पर 3 दिन और दीपावली पर 5 दिन की छुट्‌टी

मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने त्योहारी सीजन के लिए अवकाश घोषित कर दिए हैं। शिक्षकों और छात्रों के लिए दशहरा पर 14 से 16 अक्टूबर तक 3 दिन की छुट्‌टी रहेगी। दीपावली पर 5 दिन का अवकाश दिया जाएगा। यह 2 नवंबर से लेकर 6 नवंबर तक रहेगा।

इसके साथ ही ठंड में 7 दिन का शीतकालीन अवकाश दिया जाएगा। इसके बाद छात्रों की गर्मियों की छुटि्टयां 1 मई 2022 से 16 जून 2022 तक रहेंगी, जबकि शिक्षकों के लिए अवकाश 1 मई से 9 जून तक होगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह ने गुरुवार शाम आदेश जारी कर दिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बुधवार 7 मई 2025, का पंचांग

*सूर्योदय :-* 05:36 बजे   *सूर्यास्त :-* 18:58 बजे  श्री विक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947*  *श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551*  *सूर्य*:- -सूर्य उ...