बुधवार, 24 नवंबर 2021

जिला कार्यकारी अध्यक्षो के बीच नए सिरे से कार्यो का विभाजन किया जाएगा - देवेन्द्र शर्मा -

 शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि जिला कार्यकारी अध्यक्षो के बीच नए सिरे से कार्यो का विभाजन किया जाएगा। पूर्व में जो कार्य विभाजन किया गया है उसमें संगठन, युवा कांग्रेस, महिला  कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, विभाग प्रकोष्ठ, ब्लॉक कांग्रेस का जो प्रभार दिया गया था, उसमें अब शीघ्र बदलाव किया जाएगा। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि जिला कांग्रेस में 6 कार्यकारी अध्यक्ष है, इनके बीच संगठन के दायित्व का विभाजन पार्टी संविधान के अनुसार किया जाएगा। पूर्व में किए गए कार्य विभाजन में बदलाव किया जाएगा। जिसमें सभी कार्यकारी अध्यक्षो को नए सिरे से संगठन में कार्य करने के दायित्व दिए जांएगे।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

उत्तम जखैनिया को प्रभारी उपायुक्त राजस्व का दायित्व

 ग्वालियर । कार्य सुविधा की दृष्टि से नगर निगम आयुक्त के जारी आदेशानुसार उत्तम जखैनिया प्रभारी उपायुक्त सम्पत्तिकर ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र...