सोमवार, 31 जनवरी 2022

आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर 2 फरवरी को उत्सव भवन में होगा कार्यक्रम

अजय अहिरवार AD News 24 

टीकमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी ने जानकारी देते हुये बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीब बंचित पीड़ित एवं किसानों के कल्याण के प्रति समर्पित है। आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के साथ आत्मनिर्भर भारत लक्ष्य की प्राति की ओर देश अग्रसर है। यह बड़ें ही प्रसन्नता का विषय है। इसी तारतम्य में माननीय प्रधानमंत्री जी प्रातः 11 बजे 02 फरवरी 2022 को आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेगंे।

वही भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि आपसभी को विदित है। कि कोविड वैश्विक महामारी संकट के समय 12 मई 2020 को माननीय प्रधानमंत्री जी ने 20 लाख करोड़ रूपयें के ऐतिहासिक आत्मनिर्भर भारत के पैकेज की घोषणा कर उस पर क्रियान्वयन करनें का कार्य किया। जिससे गरीब, किसान, आमजन मानस को राहत देने का कार्य हुआ। वही अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान हुई। जिससे भारत ने दुनिया में तीव्र आर्थिक वृद्धि वाली अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल कर लिया। कोविड-19 की वैश्विक महामारी के संकट से बचाव हेतु मानव के सुरक्षा कबच के रूप में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में चल रहा है। 

उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी को सुनने के लिये उत्सव भवन में एक बड़ी स्क्रीन के माध्यम से सामूहिक रूप से सुनने की व्यवस्था है। कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, सह संयोजक, जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति के सदस्य, मोर्चा के जिला के पदाधिकरी एवं मंडल अध्यक्षों के साथ कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देश से संवाद क्यों नही कर रहे प्रधानमंत्री जी?

  ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ते तनाव के बीच देश, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात जानने को बेचैन है. आपरेशन सिंदूर शुरू हुए तीन दिन ...