शुक्रवार, 4 मार्च 2022

सन्जू बाबा बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पलेरा के मंडल अध्यक्ष

  अजय अहिरवार AD News 24

पलेरा-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी के दिशा निर्देशन मे और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कैलाश जाटव की सहमति से एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अमित नुना की अनुशंसा व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री मुकेश अहिरवार के द्वारा मंडल अध्यक्षो को घोषणा की गई । जिसमे भाजपा पार्टी के लिये लम्बे समय से अपनी सेवा दे रहे नव युवा व पलेरा क्षेत्र की जनता के हदयो मे राज करने वाले युवाओ के चहेते श्री सन्जू बाबा उर्फ संजय अहिरवार को पलेरा का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के पदाधिकरियो ने सन्जू बाबा को बधाई और शुभकामनाये दी। श्री सन्जू बाबा के मंडल अध्यक्ष बनने से नव युवाओ मे हर्ष खुशी की लहर सी छा गई है। आप को बता दे की जनता की हर समस्याओ मे लोगो का साथ देने वाले सन्जू बाबा अपने कार्यो से लोगो के दिलो मे अपनी खास जगह बनाने के साथ राजनीती मे भी अच्छी पकड़ बनाये हुए है। यही कारण है की क्षेत्र की जनता इनकी तारिफ करते हुए नही थकती है। इस मौके पर सन्जू बाबा ने सभी क्षेत्र की जनता का और भाजपा के पदाधिकारियो का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

स्मृति शेष : कांग्रेस का एक विनम्र चेहरा थीं डा. गिरिजा व्यास

  पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर गिरिजा व्यास का निधन हो गया है। वो 78 साल की थ...