गुरुवार, 27 जून 2024

राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

 

ग्वालियर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसजनों में खुशी और हर्ष का माहौल है। शहर कांगेस अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष वीर सिंह तोमर एवं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कांग्रेस भवन शिंदे की छावनीएवं शहर में अनेक स्थानों पर  मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। 

कांग्रेसजनो ने कहा कि राहुल गांधी के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने से विपक्ष को एक मजबूत नेतृत्व मिलेगा। राहुल जी लोकसभा में सत्ता पक्ष की मनमानी को रोककर देश की जनता को उसकी मूलभूत सुविधायें दिलाए जाने के लिए जनता की आवाज को प्रमुखता से रखेंगे। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता राम पांडे, सफाई कामगार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जयराज सिंह, सरमन सिंह राय, नीरज यादव, अनूप शिवहरे, संजीव दीक्षित, फिशरमेन कांग्रेस के राकेश बाथम, गिर्राज चंदोरिया सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

था बहुत शोर कि ग़ालिब के उड़ेंगे पुर्जे

  और मुल्क में होली भी हो गयी और जुमे की नमाज  भी लेकिन ग़ालिब के पुर्जे नहीं उड़े। ग़ालिब ने खुद लिखा था -  था बहुत शोर कि ग़ालिब के उड़ेंगे पुर...