रविवार, 11 अक्टूबर 2020

 राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्म शताब्दी समारोह का समापन 12 अक्टूबर को ,मुख्यमंत्री आएंगे


ग्वालियर । राजमाता विजयाराजे सिंधिया  के जन्म शताब्दी समारोह का समापन कल 12 अक्टूबर को उनकी जयंती के अवसर पर होगा। ग्वालियर में यह कार्यक्रम चेतकपुरी रोड स्थित बंधन गार्डन में प्रातः 9:30 बजे आयोजित किया गया है, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री  नरेन्द्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद  ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं पूर्व राज्यसभा सांसद  प्रभात झा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी  लोकेन्द्र पाराशर ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान दी। 
 पाराशर ने बताया कि राजमाता  के जन्म शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम प्रदेश में तीन स्थानों भोपाल, ग्वालियर और इंदौर में आयोजित किये जा रहे हैं। ग्वालियर में होने वाले आयोजन में सम्मिलित होने के लिये मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान  का आगमन सुबह 9 बजे होगा। मुख्यमंत्री  सबसे पहले राजमाता  की छत्री पर जाएंगे, यहां वे  राजमाता  की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्चात बंधन गार्डन में होने वाले कार्यक्रम में पहुंचेंगे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा श्रद्धेय राजमाता  के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया जायेगा। 
 पाराशर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 11 बजे नई दिल्ली में होने वाले मुख्य आयोजन जिसमें प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  राजमाता  की स्मृति में 100 रुपए का एक स्मारक सिक्का जारी करेंगे, का भी लाइव प्रसारण होगा। इस कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री  भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे। 
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन पार्टी की महिला मोर्चा इकाई द्वारा किया जा  रहा है। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनेटाइजर आदि का विशेष ध्यान दिया जाएगा। पत्रकारवार्ता में प्रदेश वार्ताकार राजेश सोलंकी,  आशीष अग्रवाल, श्रीमती नीरु ज्ञानी, संभागीय मीडिया प्रभारी  पवन सेन उपस्थित थे।


 


एसपी के अभियान का असर:किसान की विद्युत मोटर चोरी करके ले जाते चोर पकड़ा

प्रवेश प्रजापति AD News 24 सागर संभाग हेड



निवाड़ी । पुलिस अधीक्षका एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षका जिला निवाड़ी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी  निवाड़ी के नेतृत्व में अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु अभियान के तहत सेंदरी के ग्राम में किसान की विद्युत मोटर चोरी करके ले जाते हुए आरोपी प्रमोद ढीमर पिता प्रकाश ढीमर उम्र 20 साल निवासी खड़ेसर बरुआ सागर जिला झांसी को रंगे हाथों पकड़ा गया जिसके बिरुद्ध थाना सेंदरी में 207/20  धारा 379 ताहि कायम किया गया। 
आरोपी से अन्य सामान भी जप्त किया गया  तथा इनसे पूर्व में हुई अन्य चोरियों के संबंध में पूछताछ की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बलराम सिंह यादव, एएसआई देवेंद्र सिंह प्रधान, आरक्षक प्रेम नारायण उदैनिया, राजेश पाल आरक्षक, शंकर यादव, मुकेश, बृजेश, शशिकांत, राजभान, नरेंद्र यादव, की अहम भूमिका रही ।


 


 


 


 


साईं बाबा का  समाधि दिवस 15 को

 


ग्वालियर। ओम साई श्रद्धा सबूरी सेवा दल समिति द्वारा साई बाबा का 102 वा समाधि दिवस 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष संजय कट्ठल ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी साई बाबा के समाधि दिवस पर मौन धारण व्रत किया जाएगा। सांई बाबा की आरती एवं प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। आयोजन प्रत्येक वर्ष की तरह फूलबाग चौराहे पर ही होगा।


 


'भगवान केवल प्रेम के भूखे, सदा सर्वदा कल्याण ही करते हैं

ग्वालियर। भगवान केवल प्रेम के भूखे हैं। केवल भगवान के नाम में ही वो शक्ति है, जो समस्त पापों को नष्ट कर सकती है। भगवान सदा-सर्वदा जीव मात्र का कल्याण ही करते हैं। यह विचार शनिवार को दौलतगंज स्थित गिर्राज धर्मशाला में जारी श्रीमद् भागवत कथा में भागवताचार्य सतीश कुमार शास्त्री ने व्यक्त किए। कथा के दौरान उन्होंने कहा कि जब उद्धव गोपियों से प्रेम की दीक्षा लेकर प्रेम रंग में रंगकर मथुरा में श्रीकृष्ण से जाकर मिले और ब्रज के समाचार दिए। तो श्रीकृष्ण को उलाहने भी देने लगे। तव श्री कृष्ण ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए कहा कि उद्धव 'मोहे ब्रज बिसरत नाही' भगवान ने कहा कि मुझे भी ब्रज के प्रेम की बहुत याद आती है। पर मुझे अपने कर्तव्यों को भी पूरा करना है। गोपियों के विशुद्ध प्रेम के बदले भगवान सदा-सदा के लिए उनके ऋणी हो गए।


 


 आईटीएम यूनिवर्सिटी  का राममनोहर लोहिया स्मति व्याख्यान कल

ग्वालियर। प्रतिवर्ष होने वाले आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के विशेष कार्यक्रम राम मनोहर लोहिया स्मृति व्याख्यान इस वर्ष भी किया जा रहा है। इस छठवें व्याख्यान का विषय 'भारत, मिली-जुली संस्कृति और भारतीयता' रखा गया है। यह व्याख्यान 12 अक्टूबर को शाम पांच बजे से होगा। कोविड काल की परिस्थितियों के कारण इस बार यह कार्यक्रम ऑनलाइन होगा। जिसका सीधा प्रसारण आईटीएम यूनिवर्सिटी के फेसबुक पेज पर देखा जा सकता है।


इस बार इस व्याख्यान के विशेष वक्ता केरल के राज्यपाल व पूर्व मंत्री आरिफ मोहम्मद खान होंगे व कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रो अजीत झा करेंगे। इसके अलावा आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर की चांसलर रुचि सिंह व पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछली बार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसे सम्बोधित किया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए इस व्याख्यान में मप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए थे।


12 अक्टूबर 2020 का राशिफल

मेष राशि 


स्वास्थ्य को लेकर मन में शंका रह सकती है। दिनचर्या आज आपकी व्यस्त रहने वाला है। आर्थिक गति ठीक रहेगी आज कारोबार में आपकी आय में वृध्दि होगी।  आपके परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे।  उच्च शिक्षा में व्यवधान आ सकता है। गीत संगीत के कार्यक्रम में आज आप भाग ले सकते हैं। 



वृषभ राशि


आज नौकरी पेशा लोगों को आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आपकी स्वास्थ्य समस्याओं का निराकरण होगा।  मित्रों के साथ मनोरंजन वाला समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ खरीददारी करने में व्यस्त रह सकते है। प्रेम प्रसन्ग से आज आपको कुछ दूरी बनाकर रखना चाहिये। 


 
मिथुन राशि 


संतान के प्रति आज आपको अधिक चिन्ता रह सकती है। आज आपके परिवार और व्यवसाय के बीच उचित समन्वय रहेगा।  भाई-बन्धुओं से सम्बन्ध मधुर होंगे।  तीर्थ यात्रा की योजना बना सकते हैं।  प्रेम जीवन के लिये समय न देने के कारण आज लवलाईफ सफर कर सकता है। 


 
कर्क राशि 


स्वास्थ्य मे माइग्रेन की शिकायत रह सकती है।  आज निर्धारित कार्यों को आप समय से पूरा कर लेंगे। नौकरी पेशा लोगों को आज के दिन पदोन्नति मिल सकती है।  व्यापारी वर्ग के लिये नवीन कार्ययोजनाओं का शुभारम्भ करने के लिये दिन शुभ है। शिक्षा के लिये आज आपका धन अधिक खर्च हो सकता है। 



सिंह राशि 


आर्थिक सुस्ती का दौर अब समाप्त हो सकता है।  निजी संम्बन्धो को लेकर आज आप कुछ परेशान रह सकते हैं।  आज आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।  आज का दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा, कोई पुरानी बीमारी दोबारा से उभर सकती है।  प्रेम के लेकर आज आपकी स्थिति सामान्य रहेगा। 



कन्या राशि 


व्यापारी वर्ग के लोगों को इस समय लाभ से संबंधित कुछ मामलों में रुकावट आ सकती है। आज शाम के बाद घर में विवाद हो सकता है। आज पति-पत्नी में कुछ तकरार हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर आज आप कुछ तनाव से गुजर सकते हैं। शिक्षार्थियों के लिये आज का दिन कुछ कम ठीक रहने वाला है। 


तुला राशि 


आज आपको फूड प्वाजनिंग की समस्या हो सकती है।  शारीरिक श्रम की अधिकता रह सकती है। नये कार्यों को शुरू करने में जल्दबाजी करने से काम में गड़बड़ हो सकती हैं।  नये कार्यों में अवरोध आने की आशंका है। सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। मान सम्मान प्रतिष्ठा में वृध्दि होगी। 


वृश्चिक राशि 


स्वास्थ्य को लेकर आप आज निश्चिन्त रहेंगे।  शादीशुदा जातक आज दाम्पत्य जीवन के स्थिर करने का प्रयास करेंगे।  नकारात्मक स्वभाव से आज आप परेशान रहेंगे।  जिसके कारण प्रेम सम्बन्धों में विश्वास की कमी रहेगी और यह एक वजह बन सकता है।  आपके मानहानि का सावधानी रखनी चाहिये। 


धनु  राशि 


नौकरा पेशा लोगों के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स लम्बित किये जा सकते हैं, जिससे काम के प्रति अरुचि हो सकती है। व्यापार में आज दिन ठीक रहने वाला विदेश से भी व्यापार अच्छा चलेगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में अव्यवस्था रहेगी। संतान के प्रति आज आप अधिक सचेष्ट रहेंगे, उसकी गतिविधि पर नजर रखेंगे। 


मकर राशि 


किसी पुराने निवेश में आज आपको नुकसान हो सकता है।  नौकरी पेशा लोगों को आफिस मे माहौल अच्छा मिलेगा।  हृदय रोग आज आपको परेशान कर सकते हैं।  आज मानसिक शान्ति और प्रसन्नता का अभाव रहेगा। अध्यात्मिक गतिविधि के कारण आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान से सुख मिलेगा। 


कुंभ राशि 


आज आपको नौकरी में स्थायी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।  व्यापार में आज आपका दिन अच्छा बीतेगा।  शारीरिक परिश्रम के कारण आज आपके शरीर में दर्द की स्थिति रह सकती है। ,किसी मित्र के साथ समय बीताने से आप के मन को सुख मिलेगा। शादीशुदा जातकों के लिये आज का दिन शानदार रहने वाला है। 



मीन राशि 


मानसिक स्थिति थोड़ी विचलित रह सकती है। आर्थिक कार्यक्रम सुचारु रुप से चलते रहेगे। आज आपके शरीर मे आलस की अधिकता रह सकती है।  किसी के धोखे के कारण से आपके व्यवहार में आज कटुता अधिकता रहेगी। किसी दूर स्थान की यात्रा के योग भी बनते हुये दिखायी दे रहे हैं। 


ग्वालियर विधानसभा: कोटेश्वर मंडल के, भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे सिंधिया


ग्वालियर l ग्वालियर विधानसभा के, कोटेश्वर मंडल का, भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन, ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्य आतिथ्य एवं मध्य प्रदेश शासन के खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह,ऊर्जा मंत्री एवं ग्वालियर विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी  प्रद्युमन सिंह तोमर , अशोक शर्मा ,कमलापत आर्य , मंडल अध्यक्ष प्रयाग सिंह तोमर, सत्येंद्र शर्मा,राजेंद्र शुक्ला चुनाव प्रबंधन प्रभारी, विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं व लगभग 5000 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ। 


कृषि विधेयक बिल किसानों के लिए लाभकारी- बिसेन



ग्वालियर । इस उपचुनावों में जनता का रूझान भाजपा के पक्ष में है और कांग्रेस के प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही हमें भारी जनसमर्थन मिल रहा है। यह बात आज पूर्व मंत्री एवं ग्वालियर पूर्व विधानसभा के प्रभारी  गौरीशंकर बिसेन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। पत्रकारवार्ता के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष  कमल माखीजानी, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी  उदय अग्रवाल व संभागीय मीडिया प्रभारी पवनकुमार सेन उपस्थित थे।

 बिसेन ने कहा कि होने वाले उपचुनावों के मद्देनजर यह मेरी छठी यात्रा है। मतदान केंद्र तक हमारा बूथ मैनेजमेंट पूरी दमदारी से भाजपा प्रत्याशी  मुन्नालाल गोयल के समर्थन में आमजनता से सीधे संपर्क कर रहा है। क्षेत्र का मतदाता जागरूक है वह राष्ट्र के मुद्दे एवं स्थानीय मुद्दों पर भाजपा का समर्थन कर रहा है। हमें विश्वास है कि हम भारी बहुमत से हमें जनता का आशीर्वाद मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दस दिन में 2 लाख तक का किसान कर्जामाफी का वादा किया था वह पूरा झूठा निकला। किसानों को कर्जमाफी के फर्जी प्रमाणपत्र पकडाए। गरीबों का सहारा बनी संबंल योजना को बंद किया। वहीं उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना के लिए केंद्र सरकार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ देश के करोडों लोग उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जो कृषि विधेयक बिल लाया गया है वह एक ऐतिहासिक कदम है। यह बिल राज्य व राष्ट्र के लिए हितकारी है और किसानों के लाभकारी है। इससे मंडी में एकरूपता आएगी। इसके लिए मैं देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करता हूं। इस बिल का देश के अधिसंख्य कृषक भाइयों ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि किसान फसल लेकर मंडी पहुंचता तो वहां के व्यापारी और बिचौलिए एक समूह बनाकर फसल कम दामों पर बेचने पर मजबूर करते थे। अब नए एक्ट के बाद किसान मंडी के अलावा अपनी फसल कहीं भी बेच सकता है। व्यापारी उसकी फसल खरीदने खेतों तक पहुंचेगे और अच्छे दाम देंगे। यही नहीं, मंडी के बाहर फसल बेचने पर कोई टैक्स भी नहीं देना होगा और एक्ट में प्रावधान है कि तीन दिन के भीतर व्यापारी को किसान का फसल का भुगतान करना होगा। अभी तक ऐसा कोई प्रावधान नहीं था। किसानो को अंतरराज्यीय मंच उपलब्ध होगा और ई-मंडियां बनेंगी, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और किसान बड़े शहरों में सीधे फसल बेच सकेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि किसानों को शोषण के साथ लाइसेंस और इंस्पेक्टर राज से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की मंडियों में अभी 8 फीसदी टैक्स लगता है, जिसका भार किसानों पर ही आता है। नए प्रावधान में टैक्स फ्री व्यापार होगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने लॉकडाउन में गरीबों पर अनाज पहुंचाया। जिनके राशनकार्ड नहीं थे उन 37 लाख परिवारों को भी अनाज पहुंचाया। उन्होंने कहा कि ग्वालियर पूर्व विधानसभा में करोडों के विकास कार्य हुए है। हमारा चुनाव का मुख्य मुद्दा ही विकास है और हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लडेंगे। 


केंद्र सरकार राजमाता विजयाराजे सिंधिया के सम्मान में 100 रुपये का स्मारक सिक्का 12 अक्टूबर को जारी करेगी


ग्वालियर । केंद्र सरकार राजमाता विजयाराजे सिंधिया के सम्मान में उनके जन्म शताब्दी अवसर पर 100 रुपये का स्मारक सिक्का 12 अक्टूबर को जारी करेगी। इसका अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। सिंधिया राजघराना देश का पहला ऐसा राज परिवार है, जिसके सदस्य के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी हो रहा है। ग्वालियर को यह सम्मान दूसरी बार मिल रहा है। इससे पहले भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी के सम्मान में भी 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी हो चुका है। राजमाता विजयराजे सिंधिया भाजपा की संस्थापक सदस्य रहीं है। 


11अक्टूबर 2020,रविवार का पंचांग



💐तिथि / संवत :-
द्वि.आश्विनी कृष्ण(अधिक) पक्ष नवमी तिथि 17:53बजे  तक पश्चात दशमी  तिथि विक्रम संवत2077, *वीरनिर्वाण संवत 2546*
शाके 1942,हिजरीसन1442, रवि दक्षिणायन,शरद ऋतु। 
*🌞सूर्योदय कालीन ग्रह विचार :--* सूर्य-कन्या ,चन्द्र-कर्क, मंगल-मीन, बुध- तुला, गुरु- धनु, शुक्र-सिंह, शनि-मकर,राहू-बृष,केतु-बृश्चिक, प्लूटो-धनु,नेप्च्यून-कुंभ,युरेनस-मेष
*🌞सूर्योदय कालीन नक्षत्र :-*
पुष्य नक्षत्र 01:18रात तक  पश्चात आश्लेषा नक्षत्र सिद्धि योग तथा गर करण।
*🌞चोघडिया, दिन*
06:17 - 07:44तक उद्वेग
07:44 - 09:12तक चंचल
09:12 - 10:39तक लाभ
10:39 - 12:07तक अमृत
12:07 - 13:34तक काल
13:34 - 15:02तकशुभ
15:02 - 16:29तक रोग
16:29 - 17:57तक उद्वेग
*🙋🏻‍आज जन्मे बच्चों के नाम व राशि*
समय- नक्षत्र -चरण- पाया राशि- अक्षर
07:21तक पुष्य-1-चाँदी-कर्क-हु
13:23तक पुष्य-2-चाँदी-कर्क-हे
19:22तक पुष्य-3-चाँदी-कर्क-हो
1:17रात तक पुष्य-4-चाँदी-कर्क-ड
*🌻त्योहार व मुहूर्त:-* आज नही
*👉🏻पंचक*:- पंचक,भद्रा,गण्डमूल नहीं
*🔥अग्निवास*:- पृथ्वी पर
*दिशाशूल:-* पश्चिम में
राहूकाल:-   16:29 बजे से 17:57बजे तक।
*👉🏻खरीदारी के लिए शुभ समय :-* 13:35बजे से 16:35 बजे तक।
*ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन*
मो. 9425187186

 

 




 


कांग्रेस प्रत्याशी पारुल साहू सुर्खी क्षेत्र से पास के लगे हुए गांव नारायणपुरा बंसिया बरोदा घाटमपुर में किया जनसंपर्क 

सागर से यशवंत सिंह चौधरी की रिपोर्ट



सागर । सागर  सुर्खी विधानसभा क्षेत्र मैं कांग्रेस का सघन जनसंपर्क कांग्रेस प्रत्याशी पारुल साहू के द्वारा सुर्खी क्षेत्र से पास  की लगे हुए गांव नारायणपुरा बंसिया बरोदा घाटमपुर आदि ग्रामों में किया जनसंपर्क कांग्रेस प्रत्याशी  के द्वारा जन साथ जनसंपर्क के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है l
सागर से यशवंत सिंह चौधरी की रिपोर्ट


Featured Post

मोदी के धर्म दामाद से खफा हैं भाजपा के मुन्नाभाई

भाजपा कब किसे ' धनकड गति ' प्रदान कर दे, कहना कठिन है, लेकिन मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर यानि हम सबके मुन्नाभाई किसी से ...