सोमवार, 12 अक्टूबर 2020

13 अक्टूबर 2020 का राशिफल

मेष- 
 आज का दिन बेहद व्यस्तता में बीतेगा। ज्यादा अधीरता न दिखाएं, काम बिगड़ सकता है। रिश्तेदारों से मतभेद होने की आशंका है। सेहत से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। आज कारोबारी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। छात्रों की दिक्कत दूर होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। दफ्तर में कुछ तनातनी हो सकती है। सावधान रहें। 


वृषभ–  
आज आपको सफलता मिलेगी। अचल संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। वित्तीय निवेश के दौरान दस्तावेजों को सावधानी से जरूर पढ़ें। किसी की बात में आकर अपनों पर शंका न करें। वाणी को नियंत्रित रखें। आर्थिक परेशानी दूर होगी। किस्मत का साथ मिलेगा। कारोबार आगे बढ़ेगा। यात्रा को टालें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। प्रसन्न रहेंगे। संतान  पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। 


मिथुन- 
 आज सावधान रहें। किसी से मतभेद हो सकते हैं। तनाव बना रहेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें, चोट लग सकती है। कानूनी मामले को लेकर फिलहाल यथास्थिति बनी रहेगी। युवा को कैरियर संबंधी लाभ होगा। नुकसान की आशंका है। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। लेनदेन में सतर्क रहें। कारोबार ठीक चलेगा। सेहत को लेकर उतार चढ़ाव बना रहेगा। 
 
कर्क –
 आज आप बेहद सकारात्मक रहेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। मित्रों या रिश्तेदारों की मदद कर सकते हैं। आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। धन लाभ होगा। कारोबार ठीक चलेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। खानपान का विशेष ध्यान रखें। सेहत ठीक रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। दान आदि कार्य करें। आज तनावरहित रहेंगे।  


सिंह– 
आज आपका दिन शानदार रहेगा। दफ्तर का माहौल ठीक रहेगा। आपके सभी कार्य पूरे होंगे। व्यवसाय को लेकर यात्रा कर सकते हैं। फील्ड में कार्य करने वाले सतर्क रहें। जोखिम से जुड़े कार्य न करें। सामाजिक रूप से सराहना होगी। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ होगा। अकस्मात धन लाभ होगा। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। जोड़ों के दर्द से दिक्कत हो सकती है। 


कन्या–
 आज का दिन दिक्कतों में बीतेगा। आपके ज्यादातर काम पूरे नहीं हो सकेंगे। तनाव बढ़ सकता है। छात्रों की परेशानी का हल निकलेगा। युवा को सुखद सूचना मिलेगी। लव कपल घूमने जा सकते हैं। किसी अनजान की बातों में न आएं। अचानक नया खर्च सामने आने से तनाव होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। अपने विवेक का प्रयोग करें। भागदौड़ के चलते थकान रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। 
तुला– 
आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आज आप बेहद खुश रहेंगे। कारोबारियों को दिक्कत हो सकती है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। निवेश से लाभ होगा। सेहत का ख्याल रखें। आज प्रसन्न रहेंगे। नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी कार्य को न टालें। परिवार की जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। खानपान का विशेष ध्यान रखें। आफिस का वातावरण सामान्य रहेगा। 


वृश्चिक – 
 आज आपको ज्यादा मेहनत करनी होगा। सामाजिक जिम्मेदारी मिलेगी। सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कारोबार से लाभ होगा। नए व्यक्ति से मुलाकात होगी। आज आप दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं। शारीरिक दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लाभ होगा। तनाव दूर होगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान बरतें।  


धनु– 
आज का दिन प्रसन्नता में बीतेगा। मित्रों से खुशखबरी मिलेगी। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। यात्रा को फिलहाल टाल दें। महत्वपूर्ण फैसले न लें। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। नया काम मिलेगा। आज आप उत्साहित रहेंगे। आपके सभी काम पूरे होंगे। संतान पक्ष की दिक्कत दूर होगी। सेहत ठीक रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बेवजह खर्च हो सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। 


मकर–
 आज आपको सफलता मिलेगी। नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। युवाओं को नई जानकारी मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेग। प्रसन्नता बनी रहेगी। यात्रा से लाभ होगा। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। किसी से विवाद न करें। शत्रु हावी हो सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। दफ्तर में किसी से विवाद हो सकता है। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। 


कुंभ–  
आज किसी कार्य को लेकर अधीरता न दिखाएं। नुकसान संभव है। यात्रा पर जाने से पहले सभी दस्तावेज साथ रख लें। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। खानपान का ख्याल रखें। घूमने जा सकते हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग रहेगा। मित्रों से सुखद सूचना मिलेगी। बोलचाल पर काबू रखें। 


मीन– 
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी से मतभेद हो सकते हैं। मित्रों से सहयोग लेना पड़ सकता है। लेनदेन करते समय सतर्क रहें। अपनी निजी बात किसी से शेयर न करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कई कार्य अधूरे रह सकते हैं। तनाव हो सकता है। कारोबार ठीक चलेगा। मित्रों के साथ समय बीतेगा। धैर्य रखें। दफ्तर में विवाद की स्थिति बन सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 


 


निवाड़ी विधायक अनिल जैन ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की बेटियों को किया सम्मानित

प्रवेश प्रजापति AD News 24 सागर संभाग हेड



निवाड़ी l महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निवाड़ी जिले में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य अतिथि विधायक निवाड़ी अनिल जैन, कलेक्टर आशीष भार्गव की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष निवाड़ी में जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले की वूमन अवेरनेस एवं जिले की प्रतिभावान बालिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री दिनेश दीक्षित सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिले के प्रतिभावान बालिकाओं का विधायक निवाड़ी अनिल जैन अतिथियों के साथ सम्मान किया। तदनुसार बारहवीं कक्षा में 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय पृथ्वीपुर की छात्रा कु. अंजली, स्कॉलर्स पब्लिक हा.से. स्कूल निवाड़ी की बारहवीं कक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा कु. जया गुप्ता, बारहवीं कक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय पृथ्वीपुर की छात्रा कु. संस्कृति, बारहवीं कक्षा में 93.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली कु. त्रिचि, बारहवीं कक्षा में 93.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली कु. प्रतीक्षा, स्कॉलर्स पब्लिक हा.से. स्कूल निवाड़ी की बारहवीं कक्षा में 92.80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा कु. रितु गुप्ता तथा 92.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा कु. वर्षा राजपूत, बारहवीं कक्षा में 92.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय पृथ्वीपुर की छात्रा कु. वंदना यादव, कैट परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कु. सुनैना यादव, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्लोगन प्रतियोगिता में चयनित आंगनवाड़ी कार्यकता पूजा दांगी तथा कोविड-19 जरूरतमंद लोगों की सहायता एवं जन जागरूकता हेतु सोशल चेंज फाउंडेशन संस्था निवाड़ी के माध्यम से सहयोग करने वाली श्रीमती अंजली परिहार को सम्मानित किया गया।


नाबालिग के साथ पड़ोसी ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

ग्वालियर l हजीरा थाना क्षेत्र में नाबालिग को चीज देने के बहाने पड़ोसी अपने घर ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को देर रात को ही दबोच कर उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट तहत कार्रवाई की।


गदाईपुरा निवासी जबरसिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह राठौर 23 वर्ष ने रात आठ बजे के करीब पड़ोस में रहने वाली दस वर्षीय नाबालिग को अपने पास बुलाया और चीज देने के बहाने अपने घर में ले गया। दरिंदे जबरसिंह ने मासूम के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। नाबालिग ने जबरसिंह का विरोध करते हुए शोर कर दिया। बेटी की आवाज सुनकर मां मौके पर पहुंच गई मां को देखकर आरोपी अपने घर से फरार हो गया। पीडिता ने अपनी मां को दरिंदे की करतूत बताई।


पीड़िता को परिजन थाने लेकर पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने जबरसिंह के खिलाफ धारा 354, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं तहत मामला दर्ज कर लिया। हजीरा थाना प्रभारी आलोक परिहार ने कहा कि आरोपी को देर रात ढाई बजे पीताम्बरा धर्मकांटा के पास से दबोच लिया।


महाराजा अग्रसेन सामाजिक एकता के प्रतीक थेः ऐरन


ग्वालियर । अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में सेवा सप्ताह का शुभारंभ रविवार को किया गया। जिसमें पहले दिन पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि डॉ वन्दना शर्मा, दिलीप अग्रवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने की। इस मौके पर नीलम शाह राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, मालती गोयल प्रदेश अध्यक्ष, पूनम अग्रवाल ज्योति अग्रवाल, साधना गोयल, प्रीती बिन्दल, मीनू जैन, वन्दना अग्रवाल रश्मि अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों द्वारा वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल, रूपाली ठाकुर, नरेन्द्र कुईया, विजय वीर राठौर, संतोष गुप्ता, राजेश जायसवाल, मुकेश बाथम, नरेन्द्र परिहार, कोक सिंह, आलोक सक्सेना आदि को सम्मान पत्र व चुनरी भेंटकर सम्मानित किया। सेवा सप्ताह में सोमवार को चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। संचालन मुकेश सिंघल एवं विनोद अग्रवाल ने किया।


रामसेवक गुर्जर को दी डबरा की जिम्मेदारी

ग्वालियर l प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजीव सिंह ने एक पत्र जारी कर पूर्व सांसद रामसेवक गुर्जर बाबूजी को डबरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे एव पार्टी प्रचार प्रसार के लिए नियुक्त किया गया है।


प्रद्युम्न और सतीश आज भरेंगे पर्चा


ग्वालियर l विधानसभा उप चुनाव की घोषणा के बाद प्रत्याशियों का पर्चे भरने का सिलसिला शुरू हो गया है। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को ग्वालियर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर और ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिंह सिकरवार अपना अपना पर्चा भरेंगे।


जानकारी के मुताबिक मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सुबह 9 बजे कोटेश्वर मंदिर पर दर्शन करने के पश्चात काफिले के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय रवाना होंगे। वहीं सतीश सिंह सिकरवार दोपहर 12 बजे अचलेश्वर मंदिर पर पूजा अर्चना के बाद पर्चा भरने जाएंगे। ग्वालियर पूर्व से भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल 14 सितंबर को पर्चा भरेंगे। वहीं ग्वालियर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा एवं डबरा से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे 13 सितंबर को पर्चा भरने जाएंगे।


आज इन क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली

ग्वालियर l विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कराए जा रहे संधारण कार्य के चलते 12 अक्टूबर सोमवार को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक 11 के.व्ही. जनकगंज विद्युत फीडर के अंतर्गत खासगी फीडर के अंतर्गत खासगी बाजार, बंजारा शाह का नाला, छत्री मंडी, खंडेलवाल धर्मशाला, भूरे बाबा की बस्ती, जनकगंज, फ्रूट मंडी, चावड़ी बाजार, कदम साबह का बाड़ा, सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक 11 के.व्ही. नया. बाजार विद्युत फीडर के अंतर्गत नया बाजार, लोहिया बाजार, ललितपुर कॉलोनी, गीता कॉलोनी, तेली की बजरिया, टापू मोहल्ला आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।


*12अक्टूबर 2020,सोमवार का पंचांग*

💐तिथि / संवत :-
द्वि.आश्विनी कृष्ण(अधिक) पक्ष दशमी तिथि 16:38बजे  तक पश्चात एकादशी  तिथि विक्रम संवत2077, *वीरनिर्वाण संवत 2546*
शाके 1942,हिजरीसन1442, रवि दक्षिणायन,शरद ऋतु। 
*💫सूर्योदय कालीन ग्रह विचार :--* सूर्य-कन्या ,चन्द्र-कर्क, मंगल-मीन, बुध- तुला, गुरु- धनु, शुक्र-सिंह, शनि-मकर,राहू-बृष,केतु-बृश्चिक, प्लूटो-धनु,नेप्च्यून-कुंभ,युरेनस-मेष
*🌏सूर्योदय कालीन नक्षत्र :-*
आश्लेषा नक्षत्र 24:29रात तक  पश्चात मघा नक्षत्र साध्य योग तथा विष्टि करण।
*🌞चोघडिया, दिन*
06:17 - 07:45तक अमृत
07:45 - 09:12तक काल
09:12 - 10:39तकशुभ
10:39 - 12:07तक रोग
12:07 - 13:34तक उद्वेग
13:34 - 15:01तक चंचल
15:01 - 16:29तक लाभ
16:29 - 17:56तक अमृत
*🙋🏻‍आज जन्मे बच्चों के नाम व राशि*
समय- नक्षत्र -चरण- पाया राशि- अक्षर
07:10तक आश्लेषा-1-चाँदी-कर्क-डी
12:59तक आश्लेषा-2-चाँदी-कर्क-डू
18:45तक आश्लेषा-3-चाँदी-कर्क-डे
24:28तक आश्लेषा-4-चाँदी-कर्क-डो
*👉🏻त्योहार व मुहूर्त:-* आज नही।
*👉🏻पंचक*:- पंचक,गण्डमूल नही ,भद्रा 13:39 बजे तक है
*🔥अग्निवास*:- पृथ्वी पर
*दिशाशूल:-* पूर्व में
*राहूकाल:-*   07:45 बजे से 09:12बजे तक।
*खरीदारी के लिए शुभ समय :-* 15:01बजे से 16:39 बजे तक।
*ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन*
मो. 9425187186


रविवार, 11 अक्टूबर 2020

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामित्व योजना में प्रॉपर्टी कार्ड वितरण का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री चौहान वर्चुअल कार्यक्रम में हुए शामिल
मध्यप्रदेश सहित 6 राज्यों के 763 ग्रामों में योजना का अमल शुरू 



भोपाल l प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वामित्व योजना एक बड़ा कदम है। प्रत्येक परिवार को प्रॉपर्टी कार्ड उपलब्ध करवाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए ठोस पहल हुई है। अपने मकान का मालिक बनने से स्वाभिमान जागृत होता है। नये विश्वास की जिन्दगी शुरु होती है। संपत्ति के क्रय विक्रय का कार्य आसान और बैंक ऋण प्राप्ति में मदद भी मिलती है। प्रधानमंत्री श्री मोदी आज मध्यप्रदेश सहित देश के 6 राज्यों के 763 गांव के लोगों के लिए निर्मित संपत्ति कार्ड वितरण की शुरुआत कर रहे थे।
मध्यप्रदेश में पहले साल 10 जिले के 10 हजार गाँव चयनित किए गए हैं। भारत सरकार की इकाई सर्वे ऑफ इंडिया के सहयोग से ग्रामों में बसाहट वाले इलाकों पर ड्रोन से नक्शों का निर्माण और इस आधार पर डोर-टू-डोर सर्वे के माध्यम से अधिकार अभिलेखों का निर्माण किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में डिण्डोरी, सीहोर और हरदा में आबादी सर्वे कार्य जून माह से शुरु किया गया है। अब तक 49 ग्रामों के अधिकार अभिलेख के प्रकाशन का कार्य किया गया है।


प्रधानमंत्री श्री मोदी ने डिण्डोरी के दशरथ से किया संवाद


प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मध्यप्रदेश के हितग्राहियों में से चयनित डिण्डोरी जिले के एक हितग्राही श्री दशरथ सिंह मरावी से बातचीत भी की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने श्री दशरथ सिंह से पूछा कि ग्राम में ड्रोन आने से कोई झगड़ा तो नहीं हुआ और कागज मिलने में कोई दिक्कत तो नहीं आई। श्री दशरथ मरावी ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को उत्तर दिया कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं आई। यह अच्छा कार्य हो गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने लाभान्वित हितग्राहियों से कहा कि अब आपकी संपत्ति पर कोई भी गलत नजर नहीं रख पाएगा। प्रधानमंत्री ने अन्य राज्यों के हितग्राहियों से भी बातचीत की।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि ड्रोन के माध्यम से मेपिंग सर्वे और लैण्ड रिकार्ड संधारण के लिए बड़े पैमाने पर कार्य किया जाएगा। स्वामित्व योजना लोगों को न सिर्फ प्रॉपर्टी कार्ड उपलब्ध करवाएगी बल्कि विकास कार्यों का संचालन भी आसान हो जाएगा। पंचायतों के कार्य भी तकनीक के माध्यम से पारदर्शी तरीके से पूरे हो रहे हैं। निर्मित कार्यों के लिए जियो टेगिंग को अनिवार्य किया गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि उनकी जब ग्रामीणों से बात हुई तो ज्ञात हुआ कि स्वामित्व योजना के लिए ग्राम में ड्रोन के उपयोग से ऊंचाई से ली गई ग्राम की तस्वीर देखकर ग्रामवासी बहुत प्रसन्न होते हैं। उनमें गांव के प्रति प्रेम बड़ जाता है। स्वामित्व योजना संपत्ति का रिकार्ड बन जाने से आत्मविश्वास को बढ़ाने और विवादों को समाप्त करने में भी बहुत उपयोगी है। योजना में सवा करोड़ व्यक्तियों ने पंजीयन करवाया है। निश्चित ही यह योजना ग्रामों में ऐतिहासिक परिवर्तन लाएगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने केन्द्रीय पंचायत राज, ग्रामीण विकास और कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं उनके मंत्रालय को इस महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत के लिए बधाई दी। प्रारंभ में केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने स्वागत उद्बोधन दिया।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस कार्यक्रम में मिंटो हाल स्टुडियो, भोपाल से शामिल हुए। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत भी कार्यक्रम में शामिल हुए।


स्वामित्व योजना की विशेषताएं


    पंचायती राज मंत्रालय ने 24 अप्रैल 2020 को योजना प्रारंभ की।


    योजना देश में 4 वर्ष में चरणबद्ध रूप में क्रियान्वित होगी।


    देश के 6.62 लाख ग्राम कवर होंगे।


    पायलेट फेस में मध्यप्रदेश सहित उत्तरप्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, पंजाब और राजस्थान शामिल हैं।


    भू-संपत्ति मालिकों को मोबाइल फोन पर एसएमएस से लिंक देकर संपत्ति कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा होगी।


    राज्य सरकारें संपत्ति कार्ड का फिजीकल वितरण करेंगी।


    इस योजना से भू-संपत्ति मालिक अपनी संपत्ति को वित्तीय संपत्ति के तौर पर इस्तेमाल कर सकेंगे।


    अलग-अलग राज्यों में संपत्ति कार्ड को अलग-अलग नाम दिए जाएंगे। मध्यप्रदेश में संपत्ति कार्ड को अधिकार 


अभिलेख, महाराष्ट्र में सनद, उत्तरप्रदेश में घरौनी, हरियाणा में टाइटल डीड, कर्नाटक में रूरल प्रॉपर्टी ओनरशिप रिकार्ड, (आरपीओआर) नाम दिया गया है।


 


अपने हक के लिये सरपंच की शिकायत करने पर गवानी पड़ी जान, आरोपियों पर मामला दर्ज

अजय कुमार ब्यूरो चीफ Ad news 24 



टीकमगढ़ । (मोहनगढ़) मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम कुम्हेड़ी मै रामप्रकाश विश्वकर्मा को अपने हक की शिकायत करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। मामला ये है की प्रधान मन्त्री का आवास हित्ग्राही कल्लू विश्वकर्मा के नाम पर सरपंच सचिव द्वारा बनवाया गया था जिसकी राशि किसी दुसरे के खाते मे डाली गई थी जब इस बात का पता हित्ग्राही कल्लू विश्वकर्मा को चला तो इन्होने इसकी शिकायत कलेक्टर,जिला सीओ से की तो सरपंच सचिव बौखला गये और हित्ग्राही से शिकायत बापिस करने की दविस बनाने लगे जब हित्ग्राही नही माना तो शुक्रवार को सरपंच वृगभान पाल,रोजगार सहायक चन्द्रभान पाल,रानू शुक्ला,कोमल पाल,धनीराम पाल ने हित्ग्राही के भाई रामप्रकाश विस्वकर्मा की जमकर मरपीट कर दी जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी जिसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया था जहा इलाज के चलते मौत हो गई,हालाकि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था परिजनो और ग्रामीणो ने शव को लेकर गाँव मे जाम लगा दिया और वाकी बचे आरोपियो पर कार्यवाही की माँग करने लगे विवाद की हालत को देख मोहनगड़ टीआई आर पी चौधरी,एसडीओपी योगेन्द्र सिंह भदौरिया मौके पर पहुँचे और परिजनो,ग्रामीणो को आश्वासन दिया और आरोपियो पर कार्यवाही करने की बात कहकर विवाद शान्त करवाया फिर जाकर परिजनो ने शव का अन्तिम संस्कार किया। जतारा एसडीओपी भदौरिया जी ने बताया की परिजनो की शिकायत के आधार पर रोजगार सहायक चन्द्रभान पाल,सरपंच प्रतिनिधि वृगभान पाल,रानू शुकला,कोमल पाल,धनीराम पाल पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।


 


भिण्ड में शराब पीने के लिए पानी न देने पर युवक को गोली मार दी

भिण्ड । शहर कोतवाली क्षेत्र के भीमनगर रोड पर दबंगों ने दबगई दिखाते हुए एक मजदूर की गोली मारकर हत्या  कर दी, साथ ही ताबड़ तोड़ फायरिंग करते हुए पीड़ित परिवार के अन्य लोगों के साथ भी मारपट की। इस पूरी पटना में एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य युवक गोली लगने से घायल हो गया। जिसे शनिवार की देर रात जिला अस्पताल से ग्वालियर रैफर किया गया। वहीं शहर कोतवाली पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ हत्या एवं अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।


यह घटना शनिवार को देर रात करीब 11:30 बजे की है। जहां भिंड के शहर कोतवाली इलाके में जिला अस्पताल के पीछे भीम नगर कुम्हरौआ रेड पर रहने वाले मजदूरों से कुछ दबंगों ने पानी मांगा। यह शराब पीने के लिए पानी मांग रहे थे, जिस पर झुग्गी के बाहर सो रहे युवक ने पानी देने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उससे गाली-गलौज करना शुरु कर दिया। वहीं धर्मेन्द्र जाटव ने इसका विरोध किया, तो दोपू भदौरिया और उसके साथियों ने  धर्मेन्द्र के सीने में गोली दाग दी। गोली लगने से युवक जमीन पर गिर पड़ा। और गोली की आवाज सुनते ही मृतक के परिजन एवं स्थानीय लोग इकट्ठे हुए, इसी बीच आरोपियों ने और फायर किए जिसमें वहां पर मौजूद सौरभ आदिवासी के पेट में एक गोली जा लगी, जिससे वह गंभीर अवस्था में घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचया गया। जहां चिकित्सकों ने धर्मेन्द्र जाटव पुत्र परशुराम जाटव को मृत घोषित कर दिया और सौरभ अदिवासी की गंभीर हालत देखते हुए उसे ग्वालियर रैफर कर दिया।


वहीं शहर कोतवाली पुलिस ने दीपू भदौरिया, सतीश भदौरिया, साकेत भदौरिया, रविन्द्र भदौरिया, विजय चौरसिया के खिलाफ हत्या एवं अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं सौरभ आदिवासी की ओर से फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया क्योंकि उसकी हालत गंभीर बताई गई है।


Featured Post

धनकड की गति, धनकड जानें, और न जाने कोय

  पू्र्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड जब तक खुद नहीं बोलेंगे तब तक किसी को भी ' धनकड गति ' की हकीकत का पता नहीं चलेगा, और मेरा पक्का यकीन...