शुक्रवार, 13 नवंबर 2020

बेहतर परिणाम देगा उसे ही मैदानी तैनाती दी जाएगी - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 



भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश अभियान की शुरुआत से पहले प्रदेश भर के कलेक्टर-कमिश्नर, आईजी-एसपी से वीसी के जरिए बात की। उन्होंने दीपोत्सव पर प्रदेश की बेहतरी के लिए संकल्प लेते हुए उन्होंने दीपोत्सव पर प्रदेश के विकास के लिए अफसरों का बेहतरीन परफार्मेंस जरूरी है और जो बेहतर परिणाम देगा उसे ही मैदानी तैनाती दी जाएगी। इसके लिए हर माह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा होगी। इसके अलावा सीएम ने कहा प्रदेश में गुंडागर्दी और सफेदपोश माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जाए। कलेक्टर और एसपी इसके लिए कार्रवाई तेज करें ताकि ऐसे लोगों को नेस्तनाबूद किया जा सके। इसके साथ ही मिलावट मुक्त अभियान शुरू करने के बाद अब इस मामले में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। अधिकारी मिलावट माफिया पर सख्त एक्शन लें।राज्य सरकार ने आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का रोडमैपजारी कर दिया है। इसलिए अब विभागों और जिलों में कलेक्टरों की जिम्मेदारी है कि इसके लिए तय समय सीमा में इसका क्रियान्वयन आज से करके बताएं।


पिछ्ले तीन दिन से लाईट के लिये परेशान हो रहे किसान,हो रहा उनकी समस्या का समाधान


टीकमगढ़ l चंदेरा पिछ्ले तीन दिन से मैद्वारा,जेवर से जुड़े गाँवो मे लाईट को लेकर काफी समस्या बनी हुई है जिससे गाँवो मे लोगो को अन्धेरे मे रहने जेसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।इसका सबसे ज्यादा असर किसानो मे देखने को मिल रहा है किसान पूरी रात जाग जाग कर लाईट का इन्तजार कर रहे है की कब लाईट आये और वो खेतो को पानी दे जिससे वे अपनी फसल बो सके लेकिन लाईट की एसी स्थिती से किसानो के चहरे पर सिर्फ उदासी दिखाई दे रही है और हाल ही मे दीपावली जैसा त्योहार भी आ गया है जिसमे चारो तरफ प्रकाश देखने को मिलता है हालाकि विधुत विभाग चंदेरा से इसके संबंध मे जानकारी ली गई जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की जेवर और मैद्वारा मे लाईट का लोड ज्यादा होने की वजह से लाईट फाल्ट हो रही है जिसे सही किया जा रहा है,मैद्वारा और जेवर के फ़ीडरो को अलग अलग किया जा रहा है जिससे लाईट मे लोड नही होगा और फाल्ट भी नही होगा जानकारी के अनुसार आज या कल लाईट का काम पूरा हो जायेगा और किसानो को बिजली के लिये परेशान नही होना पड़ेगा l


 


नए एवं पुराने कलेक्ट्रेट भवन परिसर के आसपास 100 मीटर क्षेत्र तक धारा 144 लागू

सागर से यशवंत सिंह चौधरी की रिपोर्ट



सागर । नए एवं पुराने कलेक्ट्रेट भवन परिसर के आसपास 100 मीटर क्षेत्र तक जुलूस निकालने टेंट लगाने धरना प्रदर्शन करने एवं जिला कोर्ट अनुविभागीय राजस्व विभाग पुरानी कलेक्ट्रेट और अन्य विभाग कार्यालय पास पास बने हुए हैं जिसको देखते हुए जिला दंडाधिकारी कलेक्टर दीपक सिंह ने धारा 144 लगाने के आदेश जारी किये है।


दिगौड़ा में 19 वर्ष की लड़की ने लगाई फांसी

अजय कुमार AD News 24 
 टीकमगढ़ l दिगौडा थाने के अन्तर्गत वार्ड नंबर 14 घुसयाना मोहल्ले मे एक 19 वर्षीय युवती ने फाँसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है फाँसी लगाने का कारण अभी स्पस्ट नही हो पाया है। घटना आज सुबह 9:00 बजे की है लड़की पानी भरने के लिये गई थी जब काफी देर तक लड्की घर नही लौटी तो लड़की की छोटी बहन लड़की को देखने पहुंची तो उसने देखा कि लड़की ने पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली l पुलिस को जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी बृजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि मृतका ने किस कारणवश यह कदम उठाया।



 


 


गुरुवार, 12 नवंबर 2020

धनतेरस के दिन निवाड़ी बाजार में रही दिनभर चहल पहल लोगों ने जमकर की खरीदारी



 प्रवेश प्रजापति AD News 24 सागर संभाग हेड


 निवाड़ी l  मुख्य बाजार में आज धनतेरस के दिन लोगों ने पूरे दिन की जमकर खरीदारी साथ ही निवाड़ी बाजार में रात 8:00 बजे तक लोगों की आवाजाही बनी रही साथ ही लोगों को बाजार के बीचो बीच मोटरसाइकिल व अन्य वाहनों के आने जाने के कारण बीच-बीच में जाम की समस्या से भी जूझना पड़ा बाजार में घरों की साज-सज्जा की दुकानों से लेकर फल फूल बर्तन गहनों आदि की दुकानों के अलावा कुम्हारों ने मूर्ति एवं दिए सड़कों के किनारे रखकर दिनभर बेचे |


 

 


 




 

 




जवाहर लाल नेहरू को कांग्रेस करेगी नमन: डाॅ. देवेन्द्र शर्मा

ग्वालियर । शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री प. जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर प्रातः 9.00 बजे कम्पू स्थित नेहरू उद्यान में शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नमन किया जायेगा। 
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा ने आज बताया कि 14 नवंबर को प्रातः 9.00 बजे शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कम्पू स्थित नेहरू उद्यान में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री प. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माला अपर्ण कर नमन किया जायेगा, सभी कांग्रेस जन प्रातः 9.00 बजे नेहरू उद्यान पहुचेंगे। 
जिसमें विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व अध्यक्ष, प्रदेष काग्रेस पदाधिकारी, शहर कांग्रेस, ब्लाॅक कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस, सेक्टर कांग्रेस,  सेवादल, महिला कांग्रेस, एनएसयूई, युवा कांग्रेस, पार्षद, पार्षद प्रत्याषी, पूर्व पार्षद, कांग्रेस विभाग प्रकोष्ठ सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मलित रहेंगे। 


विधायक प्रदीप लारिया ने मकरोनिया नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 3 में विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

 



सागर से यशवंत चौधरी की रिपोर्ट


सागर l मकरोनिया नगर पालिका में नरयावली विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप लारिया ने मकरोनिया नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 3 में विकास कार्यों का किया भूमि पूजन और कहा की विकास की राह पर चलते हुए वर्तमान समय में सभी वार्डों में विकास कार्य किए जा रहे हैं साथ में उपस्थित मंडल अध्यक्ष कपिल कुशवाहा बलवंत सिंह ठाकुर हरलाल साहू पार्षद बाबूलाल रोहित पार्षद और भी कार्यकर्ता पार्टी के एवं वार्ड की जनता शामिल हुई l


 


*छोटी और बड़ी दीपावली मनेगी 14 नवम्बर को एक ही दिन*







तिथियो में अक्सर घट-बढ़ होती रहती है। आम आदमी इसे समझ नही पाता वह एक दिन में एक तिथि का हिसाब लेकर चलता है। लेकिन ऐसा नही तिथियों के घट,बढ़ होने से पर्व मनाने में अंतर आजाते है उसे समझना चाहिए।

ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वार  13 नवम्बर को धनत्रयोदशी और 14 नवम्बर शनिवार को  छोटी और बड़ी दोनो दीपावली एक ही दिन मनाई जाएगी।

श्री जैन के अनुसार  12 नवम्बर गुरुवार को रात्रि 09:30 बजे तक द्वादशी तिथि समाप्त होकर त्रियोदशी 13 नवम्बर शुक्रवार को शाम 06:00 तक  रहेगी। इसलिए त्रियोदशी तिथि  13 नवम्बर को प्रदोषकाल में शाम 05:24  बजे से रात 08:03 तक बृष स्थिर लग्न के साथ धनत्रयोदशी का पूजन करना धन्वंतरि पूजन श्रेष्ठ है।

रूप चतुर्दशी 14 नवम्बर शनिवार को अभग्य स्नान प्रातः 05:17 बजे से 06:39 बजे तक रहेगा। इसी समय चंद्रोदय भी होगा।

क्योकि चतुर्दशी तिथि  13 नवम्बर को शाम 06 बजे से 14 नवम्बर को दोपहर 02:17 बजे तक ही है। इसी के साथ अमावश्य शुरू हो जाएगी। जो 15 नवम्बर को प्रातः 10:36 बजे तक ही रहेगी।

इसलिए 15 को शाम न तो अमावस्या तिथि प्रदोष काल मे न निशीथ काल मे है ।

इसी लिए इसे 14 नवम्बर को  दीपावली महालक्ष्मी पूजन  किया जाएगा।

दीपावली पूजन मुहुर्त:- 14 नवम्बर शनिवार कार्तिक कृष्ण अमावस्या प्रदोष काल में शाम 05:24 बजे से रात्रि 08:03 बजे तक।

बृष स्थिर लग्न में शाम 05:29 से 07:25 बजे तक।

मिथुन लग्न शुभ व अमृत की चौघड़िया के समावेश में  07:25 से 09:37 बजे तक भी सुखद समय रहेगा इस मे भी पूजन करने से सुख,समृद्धि उन्नति होगी।

अर्द्ध रात्रि निशीथ काल स्थिर सिंह लग्न में रात्रि 11:45 बजे से 12:38 बजे तक उपरोक्त सभी श्रेष्ठ मुहूर्तो में दीपावली पूजन अपने लोक परम्परा अनुसार आसानी से किया जा सकता है। इस दिन  पूरे दिन रात्रि 08 :08 बजे तक सर्वार्थसिद्धि योग भी रहेगा।

*दिन व रात की चौघड़िया अनुसार  दीपावली रचना,वही खाता तैयार करना व पूजन मुहूर्त :-

 

 चोघडिया, दिन

काल06:37 से 07:58तक अशुभ

शुभ07:58 से 09:19तकशुभ

रोग09:19 से 10:40तकअशुभ

उद्वेग10:40 से 12:02तकअशुभ

चर12:02 से 13:23तकशुभ

लाभ13:23 से 14:44तकशुभ

अमृत14:44 से 16:05तकशुभ

काल16:05 से 17:27तकअशुभ

 

चोघडिया, रात

लाभ17:27 से 19:06तकशुभ

उद्वेग19:06 से20:44तकअशुभ

शुभ20:44 से 22:23तकशुभ

अमृत22:23 से 24:02तकशुभ

चर24:02से 01:41रातशुभ

रोग01:41रात से 03:20रातअशुभ


 

 



 



 















 







बुधवार, 11 नवंबर 2020

स्कूटी सवार महिला चालक को ऑफिस चालक ने मारी टक्कर चार लोग हुए घायल


निवाड़ीl स्टेशन मार्ग तहसील परिसर के सामने स्टेशन से आ रहे आपे चालक एवं स्कूटी सवार लड़की की जोरदार टक्कर हुई जिसमें घटनास्थल पर आपे  चालक एवं स्कूटी सवार सोनम सेंगर को गंभीर चोटें आई हैं साथ ही दो अन्य व्यक्ति भी घायल हुए हैं घटनास्थल पर स्कूटी एवं आपे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है घायल हुए लोगों को मौके पर खड़े लोगों ने तुरंत ही 108 एंबुलेंस को फोन करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवाड़ी मैं उपचार के लिए भेजा डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद स्कूटी चालक सोनम सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी निवाड़ी को हाथ में फैक्चर एवं सिर में गंभीर चोटे बताई है जिस कारण सोनम को झांसी रेफर किया गया साथ ही अतुल यादव उम्र 25 वर्ष को पांव में फैक्चर आने के कारण उसे भी झांसी रेफर किया गया इस घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं जिनका नाम हरिराम उम्र 56 वर्ष नई बस्ती निवाड़ी, सुशील उम्र 25 वर्ष वार्ड क्रमांक 10 को सामान्य चोटें आई हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार करके घर भेजा दिया गया है |
प्रवेश प्रजापति AD News 24 सागर संभाग हे


 


आगामी त्योहारों के चलते ट्रैफिक व्यवस्था चाक चौबंद, यातायात प्रभारी ने किए रास्ते बनबे

 अजय कुमार Ad news 24



टीकमगढ़ । आगामी त्योहारों के चलते ट्रैफिक व्यवस्था चाक चौबंद, यातायात प्रभारी ने किए रास्ते बनबे
टीकमगढ़। आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में यातायात ब्यबस्था चाक चौबंद कर दी गई है। चूंकि त्योहारों के दौरान यातायात बढ़ जाता है इसलिए यातायात ब्यबस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए यातायात प्रभारी पूर्णिमा मिश्रा ने चाक चौबंद ब्यबस्था कर दी है। यातायात प्रभारी पूर्णिमा मिश्रा ने बताया कि बाजारों में भीड़भाड़ का दबाब बढ़ने की आशा के चलते शहर में बड़े बाहनों के आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके लिए शहर के मुख्य चौराहों को बनबे कर दिया गया है। जिन चौराहों को बनबे किया गया है उनमें पपौरा चौराहा, गाँधी चौराहा, जबाहर चौराहा, सुभाष बुक डिपो तिराहा, पुरानी नगर पालिका, लुकमान चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा आदि शामिल हैं। यातायात प्रभारी पूर्णिमा मिश्रा ने बताया कि हमारी कोशिश रहेगी कि त्योहारों पर आमजन को यातायात संबन्धी कोई समस्या न रहे। इस दौरान यातायात प्रभारी के साथ यातायात आरक्षक अफरोज खान सहित यातायात स्टाफ मौजूद रहा।


 


सड़को पर कूड़ा फैकने पर मजबूर है मोहल्ले वासी


निवाड़ी । नगर के वार्ड क्रमांक 01 तकिया मोहल्ला मे पिछले एक सप्ताह से नगर पालिका निवाड़ी द्वारा चलाई जा रही कूड़ा गाड़ी वार्ड मे कूड़ा उठाने नहीं आ रही है, जिससे वार्ड वासियो को काफी समस्या हो रही है और लोगो को मजबूरन घरों के कूड़े को सड़को पर फैकना पड़ रहा है ।


Featured Post

16 अगस्त 2025,शनिवार का पंचांग

सूर्योदय :-* 05:52 बजे   *🟠सूर्यास्त :-* 18:58 बजे  श्री विक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947*  *श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551*  *सूर्य*:- -सूर्य ...