सोमवार, 17 मार्च 2025

17 मार्च 2025, सोमवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:30 बजे 

*श्रीविक्रमसंवत्-2081* शाके-1946 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य उत्तरायण,दक्षिणगोल 

*🌧️ऋतु* : बसंत ऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष *तृतीया तिथि*  19:33 बजे  तक फिर चतुर्थी चलेगी।

💫 *नक्षत्र आज* चित्रा नक्षत्र 14:46 बजे  तक फिर स्वाती नक्षत्र चलेगा।

    *योग* :- आज *ध्रुव*  है। 

 *करण*  :-आज  *विष्कुम्भ* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक, गंडमूल नहीं भद्रा 19:33 बजे तक  है।

*🔥अग्निवास*: आज आकाश  में है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पूर्व  दिशा में।

*🌚राहूकाल* :आज 15:30 से 16:59 बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 12:09 बजे से 12:54 बजे तक  शुभ है।

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौहा* : चतुर्थी व्रत,विश्व दिव्यांग दिवस

*मुहूर्त* :कोई नहीं 

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-मीन, चन्द्र-तुला मंगल-मिथुन, बुध-मीन, गुरु-वृष, शुक्र-मीन, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-मेष में आज है।

*🌞चोघडिया, दिन*

अमृत 06:30 - 07:59 शुभ

काल 07:59 - 09:30 अशुभ

शुभ 09:30 - 10:59 शुभ

रोग 10:59 - 12:30 अशुभ

उद्वेग 12:30 - 13:59 अशुभ

चर 13:59 - 15:30 शुभ

लाभ 15:30 - 16:59 शुभ

अमृत 16:59 - 18:29 शुभ

*🌘चोघडिया, रात*

चर 18:29 - 19:59 शुभ

रोग 19:59 - 21:29 अशुभ

काल 21:29 - 22:59 अशुभ

लाभ 22:59 - 24:29*शुभ

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)

जिनकी दर्जनों जटील मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई हैं।

मो . 9425187186

रविवार, 16 मार्च 2025

जिला स्तरीय “महिला सुरक्षा,सम्मान,स्वतंत्रता अभियान आयोजित

 टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार 

पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिला स्तरीय “महिला सुरक्षा,सम्मान,स्वतंत्रता अभियान” अंतर्गत भरोसा वर्ग में थाना बम्होरी कलाँ द्वारा आयोजित किया कार्यक्रम

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला सुरक्षा,सम्मान एवं स्वतंत्रता अभियान अंतर्गत निरंतर कार्यवाही जिला स्तर पर जारी रहेगी

टीकमगढ़ ।पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा टीकमगढ़ जिले में जिला मुख्यालय सहित सभी थाना/चौकी क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को जन्म के पहले से (गर्भ से) बुढ़ापे तक सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तरीय अभियान “महिला सुरक्षा,सम्मान,स्वतंत्रता” चलाया जा रहा है जिसमें महिला के जन्म के पहले (गर्भ से ) बुढ़ापे तक सुरक्षा,सम्मान,स्वतंत्रता सुनिश्चित करने हेतु महिलाओं की उम्र एवं परिस्थिति के अनुसार “नीड,परी,भरोसा,आसरा,सहारा “ वर्गों में अभियान में गत दिवस ‘परी,भरोसा एवं सहारा’ वर्ग में कार्यक्रम आयोजित किए गए ।

थाना प्रभारी बम्होरी कलाँ उप निरीक्षक रश्मि जैन द्वारा सह स्टाफ के थाना क्षेत्र में ‘भरोसा वर्ग ‘ में युवतियों को सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई साथ ही उन्हें महिलाओं के अधिकारों एवं कानूनों से अवगत कराया गया एवं आपातकालीन स्थिति में शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई ऑनलाइन सेवा के संबध में भी जानकारी दी गई ।


सोना ले जा रे ,चांदी ले जा रे

 

दुनिया में सोना और चांदी हिरणी की तरह कुलांचें भर रहा है। कुलांचे इसलिए भर रहा है क्योंकि दुनिया का वातावरण कुलांचें भरने के अनुरूप है। यदि सोना और चांदी जैसी धातुएं कुलांचें भरतीं हैं तो समझ जाइये कि विश्वव्यापी मंदी आपके घर के बाहर दस्तक दे रही है। जो समझदार हैं वे इस दस्तक को पहचानते हैं ,वे संकटकाल के लिए सोना और चांदी जैसी धातुएं ख़रीदकर रख लेते  है। संकट काल में   एक सोना और चंडी ही है जो आपकी मदद कर सकता है। 

आठवें दशक के आरम्भ में एक फिल्म आयी थी ' मेरा गांव-मेरा देश '।   इसी फिल्म का एक गीत था-

सोना ले जा रे चाँदी ले जा रे, ओ पैसा ले जा रे

ओ दिल कैसे दे दू मै जोगी के बड़ी बदनामी होगी

अब दुनिया में योगी की बदनामी तो जो होना थी  ,वो हो ही चुकी है ।  जोगी राज में पहली बार होली पर मस्जिदों को कपडे से ढाँका गया।  लेकिन बात सोने-चांदी की हो रही है। समय सोना और चांदी के भावों में बढ़ोतरी हो रही है. इस कारण दोनों के भावों एक बार फिर अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं. विशेषज्ञों  के अनुसार मार्केट में दोनों कीमती धातुओं की मांग पहले के मुकाबले  दो गुना हो गई है। 

महंगी धातुओं  के दाम तभी बढ़ते हैं जब दुनिया में मंदी की आहटें सुनाई देने लगती हैं। जाहिर है कि इस बार भी सोना-चांदी यही संकेत दे रहा है।  दुनिया ने २० वीं सदी के आरम्भ से लेकर अब तक अनेक अवसरों पर विश्वव्यापी मंदी का सामना किया है ,1928  से 1934  की मंदी  हो या 1982 ,1991  और 2008  की विश्वव्यापी मंदी ने दुनिया की कमर तोड़ दी थी और इससे उबरने में वर्षों लग  जाते हैं। मंदी के दौर में वे देश और वे लोग ही टिक पाए जिनके पास सोना और चांदी थी । 

दुनिया में जब-जब मंदी आती है तब-तब फांसीवाद बढ़ता है ,दुनिया युद्ध की आग में झुलसने लगती है। इस समय दुनिया में अनेक देशों में युद्ध चल रहे हैं।  रूस यूक्रेन से लड़ रहा है। इस्राइल फिलिस्तीन और लेबनान से लड़ रहे हैं। अमेरिका हो या रूस या भारत या चीन  सभी देशों में फांसीवाद और पूंजीवाद बढ़ता जा रहा है। मंदी आती है तो अपने पीछे बर्बादी लेकर आती है। औद्योगिक विकास रुक जाता है ,बेरोजगारी बढ़ती है। कृषि उत्पादन घटता है। बैंक दीवालिया होने लगते   हैं।। हमारा इतिहास बताता है कि द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान दुनिया में करोड़ों लोगों कीनौकरी चलाई गयी था। मंदी अपने साथ शस्त्रों की होड़ लेकर आती है 

 भारतीय परिवार हमेशा से संस्कृति से बंधे रहे हैं और चीनी परिवारों का भी कुछ ऐसा ही हाल रहा है। और सबसे बड़ी वजह यही है कि ये दोनों देश सोना खपत करने वाले देशों में अकसर अव्वल रहते हैं। एक बार फिर से चीन और भारत सोना खपत करने वाले देशों में टॉप-2 स्थान में रहे हैं।आपको हर घर में तोला-दो तोला सोना तो आसानीसे मिल जाएगा 

।चीन  में दो साल पहले 630  तन सोना खप गया जबकि इस मामले में भारत दूसरे स्थान पर रहा। भारत में 575  टन तक सोना खप गया था। 

सोने की खपत के मामले में दुनिया पर दादागिरी करने वाले अमेरिका का का नंबर तीसरा है। स्वर्ण के प्रति हमारा आकर्षण सनातनी है।  त्रेता में रामचंद्र के बनवास के समय भी सीता  जी ने जिस हिरण की मांग की थी वो भी सोने का ही था। आज भी हर विवाह में सोना-चांदी का आभूषण अनिवार्य है। सगाई भी सोने कि अंगूठी पहनकर होती है। 

सोना शक्ति का प्रतीक है। हितोपदेश की कथाओं में कहा गया है की यदि पोटली में रखकर सोना टांग दिया जाये तो चूहा  बार-बर छलांग लगा सकता है। इसलिए मै कहता हूँ की दुनिया मंदी के गर्त में जाती दिखाई दे रही है। ऐसे में आप सोना-चांदी खरीदने का मौक़ा हाथ से न जाने दें। 

1980  में जब मेरी शादी हुई थी तब सोने का भाव शायद 1300  रुपया प्रति 10  ग्राम था और जब मेरी बेटी की शादी 2005  में हुई तब सोने का भाव 6000  रूपये  प्रति 10  ग्राम के आसपास था। आज यही सोना 90  हजार रूपये तोला [ 10  ग्राम ] होने को आतुर है ।  यानी दुनिया में पिछले सौ साल में राजनीती में, समाज में ,चरित्र में गिरावट आयी लेकिन सोना  और चांदी लगातार ऊपर की और उठते रहे। तो जाइये ! जितना सोना-चांदी खरीद सकते हैं ,जाकर खरीद लीजिये ,क्योंकि कोई भी सरकार मंदी के दौर में आपकी मदद नहीं कर सकती। 

@ राकेश अचल

16 मार्च 2025, रविवार का पंचांग


*सूर्योदय :-* 06:29 बजे  
*सूर्यास्त :-* 18:29 बजे 
*श्रीविक्रमसंवत्-2081* शाके-1946 
*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 
*सूर्य*:- -सूर्य उत्तरायण,दक्षिणगोल 
*🌧️ऋतु* : बसंत ऋतु 
*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 
आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष *द्वितीया तिथि*  16:58 बजे  तक फिर तृतीया चलेगी।
💫 *नक्षत्र आज* हस्त नक्षत्र 11:44 बजे  तक फिर चित्रा नक्षत्र चलेगा।
    *योग* :- आज *वृद्धि*  है। 
 *करण*  :-आज  *गर* हैं।
 💫 *पंचक* :- पंचक, गंडमूल नहीं भद्रा 06:15 से  है।
*🔥अग्निवास*: आज पृथ्वी  पर  है।
☄️ *दिशाशूल* : आज पश्चिम  दिशा में।
*🌚राहूकाल* :आज 07:59 से 09:30 बजे  तक  अशुभ समय है।
*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 12:09 बजे से 12:54 बजे तक  शुभ है।
प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।
*पर्व त्यौहा* : भाई दूज , संत तुकाराम जयंती 
*मुहूर्त* :कोई नहीं 
🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-
 सूर्य-मीन, चन्द्र-कन्या मंगल-मिथुन, बुध-मीन, गुरु-वृष, शुक्र-मीन, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन
हर्षल-मेष में आज है।
 *🌞चोघडिया, दिन*
उद्वेग 06:31 - 08:01 अशुभ
चर 08:01 - 09:30 शुभ
लाभ 09:30 - 11:00 शुभ
अमृत 11:00 - 12:30 शुभ
काल 12:30 - 13:59 अशुभ
शुभ 13:59 - 15:29 शुभ
रोग 15:29 - 16:59 अशुभ
उद्वेग 16:59 - 18:29 अशुभ
*🌘चोघडिया, रात*
शुभ 18:29 - 19:59 शुभ
अमृत 19:59 - 21:29 शुभ
चर 21:29 - 22:59 शुभ
रोग 22:59 - 24:29*अशुभ
 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)
जिनकी दर्जनों जटील मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई हैं।
मो . 9425187186

शनिवार, 15 मार्च 2025

था बहुत शोर कि ग़ालिब के उड़ेंगे पुर्जे

 

और मुल्क में होली भी हो गयी और जुमे की नमाज  भी लेकिन ग़ालिब के पुर्जे नहीं उड़े। ग़ालिब ने खुद लिखा था -

 था बहुत शोर कि ग़ालिब के उड़ेंगे पुर्जे 

देखने हम भी गए पै ये तमाशा न हुआ 

अब ग़ालिब तो औरंगजेब नहीं है जो उनका नाम लेना कुफ्र माना जाये ,ग़ालिब का नाम लेने वालों का कमबख्त यूपी में इलाज भी नहीं किया जा सकता। क्योंकि ग़ालिब न अबू आजम हैं और न आदित्यनाथ योगी ।  ग़ालिब  एक आम हिंदुस्तानी थे, ठीक उसी तरह जैसे करोड़ों दूसरे मुसलमान हिंदुस्तानी हैं। होली पर पहली बार देश में जुमे की नमाज को लेकर हौवा खड़ा किया गया ।  मस्जिदों पर परदे तान दिए गये ।  लगा कि जैसे मुल्क में अनहोनी होने वाली है ,लेकिन कुछ नहीं हुआ। होली भी मस्ती के साथ खेली गयी और जुमे कि नमाज भी ख़ुलूस के साथ अता की गयी। शाहजहांपुर में लाट साहब की सवारी निकाली गयी। इस सवारी के ऊपर मुसलमानों ने फूल बरसाए। सम्भल में भी कुछ नहीं हुआ ,हालाँकि वहां सीओ अनुज चौधरी को सूबे की सत्ता ने हीरो बना दिया। मुमकिन है कि आने वाले दिनों में वे यहां से कोई चुनाव भी लड़ जाएँ।या अजय देवगन कोई नई फिल्म बना दें 

होली पर रंगों ने अपना असर दिखाया और रंग में भंग करने कि कोशिश करने वाले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना रंग दिखाया ।  उन्होंने होली पर भी गोरखपुर में सियासी भाषण दिया। आखिर योगी जी आसानी से न सुधर सकते हैं और न बदल सकते हैं। वे बकौल ग़ालिब 

 इस सादगी पे कौन न मर जाए ऐ ख़ुदा,

लड़ते हैं और हाथ में तलवार भी नहीं।

बिना हाथ में तलबार लिए केवल जुबान की कैंची से खूंरेजी करने अले अकेले योगी जी नहीं हैं।  मुल्क में बहुत से रंगरेज हैं जो अपने वाने से दिखते कुछ और हैं ,लेकिन होते कुछ और हैं। लेकिन इस मुल्क का  अवाम पहचानता  सभी को है। प्रतिक्रिया भी करता  है। मुझे लगता है कि ऐसा शुरू से होता आया है और आगे भी होता रहेगा। इस मिटटी के सौहार्द का कुछ बिगड़ने वाला नहीं है।  मुग़ल आये और चले गए। अंग्रेज आये और चले गये ।  कांग्रेस आयी और चली गयी ।  इसी तरह भाजपा आई है और चली जाएगी एक दिन ,किन्तु न हम हिन्दू कहीं जाने वाले हैं और न मुसलमान। हमें  इसी धरती पर रहना है। अब भारत जैसे मजबूत मुल्क को बांटना आसान नहीं है।  इसकी कल्पना न योगी को करना चाहिए और न मोदी को।  हेमंत विस्वा सरमा   को भी  अब ये ख्वाब देखना छोड़ देना चाहिए। देश को कांग्रेस विहीन  करना या देश को मुसलमान विहीन कर खालिस हिन्दू राष्ट्र बनाना नामुमकिन है। 

ख़ुशी की बात ये है कि मुसलमानों ने योगी जी कि योजना को फेल कर दिय।  ग्वालियर हो या जयपुर सभी जगह जुमे कि नमाज का वक्त  आगे-पीछे कर टकराव पैदा करने कि कोशिशों को नाकाम कर दिया गया।  मुमकिन है कि योगी मानसिकता के लोग इसे अपनी जीत समझ रहे हों ,लेकिन है उनकी हार। साम्प्रदायिकता ने इतिहास में कभी कोई जंग नहीं जीती ।  न अतीत के औरंगजेब ने और न वर्तमान के औरंगजेब ने। औरंगजेब हर युग में हारते आये हैं और हारते रहेंगे। इस देश की जनता बहुत समझदार है। जानती है कि मुद्दों पर  बहस करने के बजाय मुर्दों पर बहस करने का असल मकसद क्या है ? इसी समझदारी की वजह से अल्लामा इकबाल को कहना पड़ा था -

सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तान हमारा 

हम बुलबुलें हैं इसकी  ,ये गुलसितां हमारा 

सोते -जागते हिन्दू- हिन्दू चिल्लाने वालों को समझ लेना चाहिए कि चाहे आप कोई बाबरी ढांचा ढहा दो या किसी कब्र को खोदने का इरादा कर लो ।, समरसता टूटने वाली नहीं है। ये समरसता अलग ही ईंट-गारे से बनी है। इसे किसी एक ने नहीं बनाया ।  इसे हमारे पुरखों ने बनाया है। इसे तोड़ने का ख्याल भी अपने पुरखों के साथ गद्दारी है। मिर्जा ग़ालिब तभी तो कह गए कि -

आह को चाहिए इक उम्र असर होते तक,

कौन जीता है तेरी ज़ुल्फ़ के सर होते तक।

साम्प्रदायिकता की जुल्फ कभी सर होने वाली नहीं है। हमारे यहां हज्जाम ऐसी उलझी जुल्फों को काट फेंकते हैं। वक्त की कैंची यही काम करती आयी है ।  आगे भी करेगी। आप देखेंगे कि जैसा हिंदुस्तान हमारे पूर्वजों ने हमें सौंपा था ,ये वैसा ही रहेग।  यहां राम-रहीम को अलग करना नामुमकिन है। यहां राम लला हों या कृष्ण महाराज उनके कपडे न योगी जी सिलते थे और न सिलेंगे ।  उनके कपडे मुसलमान ही सिलते थे और वे ही सिलेंगे। हमारे विग्रह हमारे नेताओं कि तरह तंगदिल नहीं हैं ।  वे कभी मुसलमानों के हाथों से बने कपडे पोशाकें   पहनने से इंकार नहीं करने वाले। 

आप सभी को होली और रमजान की बधाइयाँ,मुबारकबाद देते हुए मेरा मश्विरा है कि हमारे बीच में यद कोई ऐसा आदमी हो जो योगी आदित्यनाथ को मिर्जा ग़ालिब के लिखे शेर पढ़वा सके ,तो बात बन जाय।योगी जी शायद यूपी के मुसलमानों को सताना बंद कर दें।   ग़ालिब कह गए हैं कि -

यही है आज़माना तो सताना किसको कहते हैं,

अदू (शत्रु) के हो लिए जब तुम तो मेरा इम्तहां क्यों है।

आज चूंकि बहुत से घरों में अखबार नहीं आया होगा इसलिए मौक़ा है कि आप इस आलेख को बार-बार पढ़ें और मित्रों कोभी पढ़वायें। शायद कुहासा छंटने में कुछ मदद हो सके 

@राकेश अचल

15 मार्च 2025, शनिवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:32 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:28 बजे 

*श्रीविक्रमसंवत्-2081* शाके-1946 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य उत्तरायण,दक्षिणगोल 

*🌧️ऋतु* : बसंत ऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष *प्रतिपदा तिथि*  14:33 बजे  तक फिर  द्वितीया चलेगी।

💫 *नक्षत्र आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 08:53 बजे  तक फिर हस्त नक्षत्र चलेगा।

    *योग* :- आज *गंड*  है। 

 *करण*  :-आज  *कौलव* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक,भद्रा, गंडमूल नहीं  है।

*🔥अग्निवास*: आज पृथ्वी  पर  है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पूर्व  दिशा में।

*🌚राहूकाल* :आज 09:31 से 11:01 बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 12:09 बजे से 12:54 बजे तक  शुभ है।

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौहा* : बसंतोत्सव,होला मेला आनंदपुर,विश्व उपभोक्ता दिवस 

*मुहूर्त* :वाहन क्रय  अन्य कोई नहीं 

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-मीन, चन्द्र-कन्या मंगल-मिथुन, बुध-मीन, गुरु-वृष, शुक्र-मीन, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-मेष में आज है।

 *🌞चोघडिया, दिन*

काल 06:32 - 08:02 अशुभ

शुभ 08:02 - 09:31 शुभ

रोग 09:31 - 11:01 अशुभ

उद्वेग 11:01 - 12:30 अशुभ

चर 12:30 - 13:59 शुभ

लाभ 13:59 - 15:29 शुभ

अमृत 15:29 - 16:59 शुभ

काल 16:59 - 18:28 अशुभ

*🌘चोघडिया, रात*

लाभ 18:28 - 19:59 शुभ

उद्वेग 19:59 - 21:29 अशुभ

शुभ 21:29 - 22:59 शुभ

अमृत 22:59 - 24:30*शुभ

चर 24:30* - 25:59*शुभ

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)

जिनकी दर्जनों जटील मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई हैं।

मो . 9425187186

शुक्रवार, 14 मार्च 2025

विजली विभाग : आउटसोर्स भर्ती में भ्रष्टाचार और भाई–भतीजावाद को लेकर जांच की मांग

छतरपुर ।   मीडिया रिपोर्ट में अवगत कराया गया कि        म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि.संभाग कार्यालय बिजावर एवं वितरण केंद्र बिजावर में आउटसोर्स भर्ती मे भ्रष्टाचार और भाई भतीजाबाद की नीति अपनाई गई है ।

राहुल अहिरवार ने अवगत कराया की मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड संभाग बिजावर एवं वितरण केंद्र बिजावर में एक एक पद खाली था, जिससे आउटसोर्स भर्ती के माध्यम से भरा जाना था, उपरोक्त पदों के लिए  अधीक्षण अभियंता मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड वृत कार्यालय छतरपुर द्वारा समस्त कार्यपालन अभियंताओं को लेख किया गया था,कि विभाग के खाली पदों पर आउटसोर्स भर्ती में  मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के युवाओं एवं एक वर्ष ट्रेनिंग पूर्ण कर चुके अप्रेंटिसशिप युवाओं को प्रथम प्राथमिकता दी जाए, लेकिन  मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड संभाग बिजावर मे सेवानिवृत कर्मचारी  मोहम्मद यूसुफ के सगे संबंधी जाकिर मोहम्मद की आउटसोर्स पद पर भर्ती की गई, इसके पूर्व में मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के युवा राहुल अहिरवार ने ट्रेनिंग पूर्ण के बाद रिक्त आउटसोर्स पद पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था, जिसमें मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के युवा  के आवेदन को कार्यपालन अभियंता संभाग बिजावर द्वारा नजअंदाज किया गया कोई कार्यवाही नहीं की गई कार्यपालन अभियंता संभाग बिजावर द्वारा कार्यवाही न करने का मुख्य कारण  सेवानिवृत कर्मचारी मोहम्मद यूसुफ की सेवानिवृत होने के बाद भी सेवा लेना और मोहम्मद यूसुफ का प्रतिदिन ऑफिस आना तथा समस्त गोपनीय कार्य करना था, इस संबंध में राहुल अहिरवार ने  राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक आयोग भारत सरकार,  राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार, माननीय मानव अधिकार आयोग भारत सरकार, माननीय प्रमुख सचिव श्रम विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल, माननीय अपर सचिव महोदय ऊर्जा विभाग मध्यप्रदेश शासन, कलेक्टर जिला छतरपुर को ईमेल के माध्यम से शिकायती पत्र प्रेषित किया, और आउटसोर्स भर्ती में हुए भ्रष्टाचार की जांच करने  दोषियो पर कार्यवाही करने, तथा सेवानिवृत कर्मचारी मोहम्मद यूसुफ को  सेवानिवृत्ति के बाद कार्यपालन अभियंता संभाग बिजावर कार्यालय में सेवा देने से रोकने की मांग की ।






मनमानी का लोकतंत्र,हर कोई परम स्वतंत्र

 

भारत में लोकतंत्र अब मनमानी का पर्याय बन चुका है। यदि सत्ता प्रतिष्ठान आपके हाथों में है तो आप जो जी में आये कर सकते हैं ।  न ' लोक ' आपका हाथ पकड़ सकता है और न ' तंत्र ' । यानी लोकतंत्र में परम स्वतंत्र होने की आजादी इस देश की सियासत को वर्ष 2104  के बाद पूरी तरह से मिल चुकी है। 2014  से पहले ये आजादी आंशिक रूप से कांग्रेस के पास थी ।   जो सत्ता प्रतिष्ठान से बाहर हैं वे ही अब परतंत्र हैं ,क्योंकि उनका लोक ,उनका तंत्र अब बीमार हो चुका है।

* अपनी बात के समर्थन में मेरे पास एक नहीं अनेक तथ्य हैं ,तर्क हैं,दुर्भाग्य ये है कि आज के लोकतांत्र में न तथ्य काम आ रहे हैं और न तर्क। तर्कों का मुकाबला कुतर्कों से हो रहा है और तथ्यों का समाना झूठ से। देश में पहली बार हुआ है कि  भाजपा शासित राज्यों में सत्ता प्रतिष्ठान ने होली के मौके पर इबादतगाहों को कपडे या तिरपाल से ढंक दिया है। इबादतगाहें ढंकने की शुरुवात एक परम सभ्य प्रदेश से हुई जिसके मुखिया एक सन्यासी हैं ,लेकिन सत्ताधीश हैं। उन्होंने संविधान की परवाह किये बिना इबादतगाहों को ढंकने का फरमान जारी कर दिया और मशीनरी ने आनन-फानन में मस्जिदों को ढंक दिया। ये कार्रवाई संविधान का मखौल है ,लेकिन योगी बाबा को न राष्ट्रपति ने रोका और न प्रधानमंत्री ने। वे रोकते भी कैसे ? दोनों खुद योगी कि अनुयायी हैं। योगी से ही  ' बंटोगे तो कटोगे '  का नारा उधार लेकर उसकी पैरोडी बनाते हैं। कहते हैं ' एक रहोगे तो सेफ ' रहोगे।

* भाजपा की सरकारें एक दूसरे से प्रेरणा लेती रहतीं है।  योगी ने इबादतगाहें ढंकवाई तो मध्यप्रदेश की सरकार कहाँ पीछे रहने वाली थी । मध्यप्रदेश के पढ़े-लिखे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी योगी की नकल करते हुए अपने यहां इबादतगाहों को ढंकने का फतवा जारी कर दिया। परम स्वतंत्र ,न सर पर कोई 'इसी को कहते हैं।  अब चूंकि सत्तारूढ़ दल में कोई अल्पसंख्यक विधायक है नहीं ,और होता भी तो वो इस कार्रवाई  का विरोध नहीं कर पाता और विपक्ष के विरूद्ध को विरोध माना नहीं जाता।  विपक्ष की परवाह कौन करता है ?

* दुनिया में ये नए तरह का बहुसंख्यक आतंकवाद है। लोग रंगों से खुश होने के बजाय भयभीत हैं। अल्पसंख्यकों को को भगवा   रंग आतंकित कर रहा है तो बहुसंख्यकों को हरे रंग से चिढ हो रही है। अल्पयंख्यक अब बहुसंख्यकों  को आतंकवादी समझ रहे हैं और बहुसंख्यक ,अल्पसंख्यंकों को आतंकवादी मान बैठे हैं । मान क्या बैठे हैं उनसे आतंकियों जैसा बर्ताव भी करने लगे हैं। नफरत केवल रंगों से ही नहीं है । नफरत भाषा तक जा पहुंची है । तमिलनाडु सरकार ने तो भारतीय रूपये के प्रतीक चिन्ह को ही बदल डाला है। नामुराद तमिलनाडु सरकार नहीं समझना चाहती कि  भारतीय रूपये पर तमिल पहले से दर्ज भाषा है।

* आपको बता दें कि भारतीय नोट पर 17 भाषाएं मुद्रित होती हैं. इंग्लिश और हिंदी सामने की तरफ होती हैं तो नोट के पीछे की तरफ 15 भाषाएं दर्ज  होती हैं। दुर्भाग्य ये है की  भारतीय संविधान में किसी भी भाषा को राष्‍ट्रीय भाषा का दर्जा नहीं मिला और देश में 22 भाषाएं बोली जाती हैं. ऐसे में इन सभी भाषाओं को नोट पर प्राथमिकता दी गई है। एक देश ,एक चुनाव का नारा देने वाली सरकार भी भारत कि लिए एक भाषा पर अम्ल नहीं कर पायी। जो भाषाएं नोट पर छपी  होती हैं उनमें हिंदी और अंग्रेजी के अलावा असमी, बंगाली, गुजराती, कन्‍नड़, कश्‍मीरी, कोंकणी, मलयालम, मराठी, नेपाली, उड़‍िया, पंजाबी, संस्‍कृति, तमिल, तेलगु और उर्दू शामिल हैं।  इसके साथ ही 2000 रुपए के नोट पर ब्रेल लिपि भी छपी होती थी  जिससे उन लोगों को आसानी हो जो देख नहीं सकते हैं ,लेकिन ये नोट भी हमारी सरकार ने बंद करा दिया।

* कहने का आशय ये है कि  न भाजपा सरकार को संविधान की परवाह है और न तमिलनाडु सरकार को। दोनों नफरत के मामले में एक जैसे है।  तमिलनाडु सरकार को हिंदी भाषा से चिढ है तो भाजपा की राज्य सरकारों को अल्पसंख्यक मुसलमानों से नफरत है। नफरत के इस माहौल में न संविधान सुरक्षित है और न लोकतंत्र। लेकिन इसकी चिंता किसी को नहीं है ।  सब अपना-अपना उल्लू सीधा करने में लगे हैं। गन्दी सियासत इसी को तो कहते हैं। मुझे आशंका होती है के  आने वाले दिनों में भाषायी नफरत कि चलते कहीं दक्षिण वाले अपना नोट खुद न छाप लें या  फिर वोटों की राजनीति कि चलते हमारी केंद्र सरकार खुद अलग-अलग प्रदेशों कि लिए अलग-अलग भाषा के नोट छपने पर मजबूर न हो जाये।

* सवाल ये है कि जो सरकार अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए जम्मू-कश्मीर से धारा 370  हटा सकती है, जो सरकार अयोध्या में राम मंदिर बनवा सकती है  ,जो सरकार महाकुम्भ से लाखों करोड़ रूपये कमा सकती है।  वो मस्जिदों को ढंकने से नहीं रोक सकती क्या ? क्या उस सरकार के पास इतनी ताकत नहीं है कि  वो भारतीय रूपये का प्रतीक चिन्ह बदलने वाली तमिलनाडु सरकार को बर्खास्त कर दे ?

* होली के मौके पर इस मुद्दे पर यदि आप होली मन से विचार करें तो ही बात बनेगी अन्यथा अब न सियासत ' होली ' बची है और न राष्ट्रीयता की पाकीजगी महफूज रह गयी है। आज का दिन मेरे लिए नियमित लिखने वाले हिंदी के धुरंधर लेखक स्वर्गीय वेद प्रताप वैदिक को याद करने का दिन भी है। आज ही के दिन उन्होंने देवलोक गमन किया था। उनके ही तरह मै भी बिना कोई अवकाश लिए पिछले पांच साल से लिखता आ रहा हूँ बिना किसी अपेक्षा  के । वैदिक जी के प्रति विनम्र श्रृद्धांजलि।

@ राकेश अचल

14 मार्च 2025, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:33 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:27 बजे 

*श्रीविक्रमसंवत्-2081* शाके-1946 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य उत्तरायण,दक्षिणगोल 

*🌧️ऋतु* : बसंत ऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष *पूर्णिमा तिथि*  12:23 बजे  तक फिर  प्रतिपदा चलेगी।

💫 *नक्षत्र आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र दिन रात तक 

    *योग* :- आज *शूल*  है। 

 *करण*  :-आज  *बव* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक,भद्रा, गंडमूल नहीं  है।

*🔥अग्निवास*: आज पाताल में है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पश्चिम दिशा में।

*🌚राहूकाल* :आज 11:01 से 12:30 बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 12:09 बजे से 12:54 बजे तक  शुभ है।

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौहा* : धूलंडी , चैतन्य महाप्रभु जयंती 

*मुहूर्त* : कोई नहीं 

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-कुंभ, चन्द्र-सिंह मंगल-मिथुन, बुध-मीन, गुरु-वृष, शुक्र-मीन, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-मेष में आज है।

 *🌞चोघडिया, दिन*

चर 06:33 - 08:02 शुभ

लाभ 08:02 - 09:32 शुभ

अमृत 09:32 - 11:01 शुभ

काल 11:01 - 12:30 अशुभ

शुभ 12:30 - 13:59 शुभ

रोग 13:59 - 15:29 अशुभ

उद्वेग 15:29 - 16:58 अशुभ

चर 16:58 - 18:28 शुभ

*🌘चोघडिया, रात*

रोग 18:28 - 19:58 अशुभ

काल 19:58 - 21:29 अशुभ

लाभ 21:29 - 22:59 शुभ

उद्वेग 22:59 - 24:30*अशुभ

 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)

जिनकी दर्जनों जटील मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई हैं।

मो . 9425187186

गुरुवार, 13 मार्च 2025

होली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए की जा रही चैकिंग के द्वारान टीकमगढ़ पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

 टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार 

 1 क्विंटल 19 किलो नकली मावा एवं 75.95 किलो नकली मिठाई की गई जप्त

टीकमगढ़:- पुलिस अधीक्षक मनोहर सिह मंडलोई के द्वारा होली के त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए सभी थाना/चौकी प्रभारियों को पेट्रोलिंग,वाहन चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है ।

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम व एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन मे थाना दिगौडा प्रभारी उप निरीक्षक नीरज सिंह लोधी के नेतृत्व गठित पुलिस टीम द्वारा होली के त्यौहार को दृस्टिगत रखते हुए की जा रही सघन चेकिंग के द्वारान रोडबेज बस क्र. यू पी78एचटी 8486 से दिगौडा बस स्टेन्ड पर प्लास्टिक की बोरियो मे भरा 1 क्विटल 19 किलो नकली मावा व 75.95 किलो नकली मिठाई कीमती लगभग 60000रूपए होली के त्योहार पर विक्रय हेतु लाई गई थी जिसे जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी दिगौडा उप निरी नीरज कुमार, सउनि कल्याण सिह, प्र.आर.240 अभय वर्मा, प्र.आर.275 विजय घोष प्र.आर.322 आनन्द सुडेले, आर 225 राघबेन्द्र लोधी आर 97 आभिषेक तिवारी आर 732 नीलू सिह आर रजित दांगी, आर अजीत सिह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष जैन की मुख्य भूमिका रही।

महाराज छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने पन्ना के प्राणनाथ और जुगल किशोर मंदिर का शैक्षणिक भ्रमण किया

छतरपुर । महाराज छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर से प्रणामी संप्रदाय विषय के विद्यार्थियों ने पन्ना के प्राणनाथ और जुगल किशोर मंदिर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर, छात्र अर्जुन कुमार ने बताया कि हमें प्रणामी संप्रदाय के बौद्धिक सत्र द्वारा प्रणामी संप्रदाय के बारे में गहराई से जानने का अवसर प्राप्त हुआ।

उन्होंने बताया कि  प्रणामी संप्रदाय से संबंधित गलत अवधारणाओं को दूर किया गया और असली और उचित सिद्धांतों का वर्णन किया गया। हमारे विभागाध्यक्ष जे. पी. शाक्य जी के मार्गदर्शन द्वारा हमने प्रणामी संप्रदाय का अपने विषय के रूप में चयन किया, जो हमारे लिए लाभप्रद रहा।

इस अवसर पर  छतरपुर के राजा महाराज छत्रसाल जी का प्रणामी संप्रदाय के प्रति विचार और दृष्टिकोण जानने का अवसर मिला। छात्रों ने जे. पी. शाक्य सर, बी. डी. नामदेव सर, और संतोष सर जी का धन्यवाद वयक्त किया है ।


Featured Post

भरोसे का दूसरा नाम है सोफिया कुरेशी

  मै भूलकर भी सोफिया कुरैशी के बारे में न लिखता. मै जब लिखता हूँ तब लोगों की भावनाएं आहत हो जातीं हैं. ऐसा होना स्वाभाविक है, क्योंकि मै सच ...