गुरुवार, 10 अप्रैल 2025

प्रभारी मंत्री सिलावट 11 अप्रैल से दो दिवसीय प्रवास पर

ग्वालियर 10 अप्रैल । जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 11 अप्रैल को ग्वालियर के दो दिवसीय प्रवास पर आएंगे। श्री सिलावट इस दिन प्रात: काल लगभग 7:40 बजे रतलाम भिण्ड एक्सप्रेस से ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुँचेंगे। यहाँ से होटल तानसेन जायेंगे। निर्धारित कार्यकम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री सिलावट प्रात: 10:30 बजे मुखर्जी भवन पहुँचकर स्थानीय कार्यक्रम मे भाग लेंगे। 

श्री सिलावट दोपहर 1:40 बजे वायु सेना के विमानतल पर पहुँचकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अगवानी करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ग्वालियर से वायुमार्ग द्वारा अशोकनगर जिले के प्रवास पर जाएंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी की विदाई के दौरान सायंकाल 5:30 बजे भी प्रभारी मंत्री श्री सिलावट वायुसेना के विमानतल पर मौजूद रहेंगे।प्रभारी मंत्री श्री सिलावट 12 अप्रैल को प्रात: 10 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद यहीं पर ग्वालियर नगर निगम की पेयजल एवं अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर नगर निगम आयुक्त व अन्य अधिकारियों की बैठक लेंगे। श्री सिलावट सायंकाल 7:50 बजे रेलवे स्टेशन पहुँचकर रतलाम एक्सप्रेस द्वारा इंदौर के लिये प्रस्थान करेंगे।

' फ्यूचर प्लान ' पर टिका है कांग्रेस का ' फ्यूचर '

 

आने वाले दिनों के लिए कांग्रेस का ' फ्यूचर प्लान ' क्या है ये राहुल गाँधी  के अलावा कोई नहीं जानता ,लेकिन एक पत्रकार होने के नाते मैं इतना दावे के साथ कह सकता हूँ कि  कांग्रेस का 'फ्यूचर ' कांग्रेस के ' फ्यूचर  प्लान ' पर ही टिका है। कांग्रेस 2014  से सत्ता से बाहर हैं। और अभी उसे 2029  तक सत्ता से बाहर ही रहना है ।  सत्तारूढ़ होने के लिए उसे अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर ऐसा फ्यूचर प्लान ' बनाना होगा जो उसकी सत्ता में वापसी करा सके। कांग्रेस की जैसी तैयारी   अभी दिखाई देती है उसे देखकर लगता है कि  कांग्रेस के लिए सत्ता अभी भी ' आकाश-कुसम' जैसी ही है।

पिछले दिनों   गुजरात   में हुई कांग्रेस कार्य समिति की बैठक और अधिवेशन में पार्टी की भाववि रणनीति पर मंथन किया गया। सबकी नजर इसी मंथन से निकलने वाले उत्पाद पर टिकी रही ।  इस मंथन से कांग्रेस को अमृत मिला  या विष ,ये कहना कठिन है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पार्टी केलगातार  कमजोर होने के मुद्दे पर बैठक में मंथन हुआ। कांग्रेस वर्किंग कमेटी में यह बात भी उठी कि पार्टी बीते कल की यानि अतीत की  बात कर रही है,  लेकिन कांग्रेस के पास फ्यूचर एक्शन प्लान नहीं है।  पार्टी के एकछत्र नेता राहुल गांधीने  इस सवाल का  जवाब दे दिया. राहुल गांधी ने साफ-साफ कहा कि उनके पास ' फ्यूचर एक्शन प्लान ' है। 

गुजरात के अहमदाबाद में 8 और 9 अप्रैल को सम्पन्न  कांग्रेस के  अधिवेशन  अधिवेशन का मकसद संगठन को मजबूत करना और देश के प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श करना था। अधिवेशन के बाद छनकर बाहर आयी खबरों के मुताबिक  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने  पार्टी नेताओं से अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) और महिलाओं का फिर से समर्थन हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।  सूत्रों ने बताया कि राहुल ने कांग्रेस की विस्तारित कार्य समिति की बैठक में इस बात पर जोर दिया कि पार्टी के पास अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का समर्थन है, लेकिन ओबीसी वर्गों तथा अन्य कमजोर तबकों का समर्थन भी हासिल करने की जरूरत है । राहुल  ने कहा कि महिलाओं का भी समर्थन हासिल करना होगा जो देश की आबादी का करीब 50 फीसदी हैं। 

कांग्रेस के इस अधिवेशन में जातीय जनगणना से लेकर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा देश को बेचने और ईवीएम से फर्जी चुनाव करने से लेकर अमरीकी टैरिफ का मुद्दा भी जेरे बहस रहा। अधिवेशन में शशि थरूर जैसे नेताओं का नाम लिए बिना पार्टी में भाजपा के स्लीपर सेलों की भी बात उठी ,लेकिन सवाल ये है कि  तमाम मुद्दों   को चिन्हित करने के बाद ऐसी क्या कार्ययोजना बनाई गयी है जो भाजपा क वेग से आगे बढ़ रहे रथ को रोक सके।  भाजपा पिछले एक दशक में कांग्रेस से इतना ज्यादा आगे निकल गयी है कि  उसे सत्ताच्युत करना आसान नहीं है। देश जानना चाहता है कि  कांग्रेस भाजपा का मुकाबला आखिर किस तरह करने जा रही है। 

इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि  देश को एक अलग दिशा में धकेलने में लगी भाजपा को केवल और केवल कांग्रेस ही रोक सकती है,लेकिन वो अभी अकेले नही।  भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस को आईएनडीआईए के सहारे ही आगे बढ़ना होगा ,लेकिन क्या कांग्रेस आने वाले दिनों   में भाजपा की बैशाखियाँ छीन सकती है ? शायद नहीं ,क्योंकि हाल ही में वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पर तमाम लानत-मलानत के बावजूद टीडीपी और जेडीयू ने भाजपा का साथ नहीं छोड़ा है।कांग्रेस ने 2024  के आम चुनाव में अपने सहयोगी दलों के साथ भाजपा की बढ़त को कम किया ,भाजपा को स्पष्ट बहुमत हासिल नहीं करने दिया,किन्तु कांग्रेस भाजपा को सत्ता से अलग नहीं कर पायी। 

कांग्रेस के समाने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी कार्यकर्ताओं को हताश   होने से बचाने की है। कांग्रेस का हताश कार्यकर्ता  भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं और आरएसएस के शाखामृगों का मुकाबला नहीं कर सकता। एक दशक तक सत्ता में रहने के बाद भाजपा के कार्यकर्ता और संघ  के  शाखामृग आर्थिक रूप से भी सम्पन्न हुए हैं। भाजपा और संघ ने इसी एक दशक में पूरे देश   में संघ और भाजपा के पांच सितारा कार्यालयों की श्रृंखला खड़ी कर ली है। इलेक्टोरल बांड का अकूत पैसा भी भाजपा के पास है। ऐसे में एक मात्र रास्ता ये बचता है कि कांग्रेस एक नई आक्रमकता के साथ चुनाव मैदान में उतरे।

कांग्रेस के अधिवेशन में अच्छी बात ये रही कि  स्लीपर सेल समझे जाने वाले नेताओं को भी बोलने दिया गय।  असंतुष्ट  नेताओं का प्रतिनिधित्व शशि थरूर जैसे नेताओं ने किया। अब कांग्रेस में ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे विभीषणों की संख्या पहले के मुकाबले कुछ कम हुई है। कांग्रेस अब राहुल गाँधी के नियंत्रण वाली कांग्रेस है ।  कांग्रेस को  परिवारवाद से मुक्त करना -कराना एक अलग मुद्दा है जो शायद इस अधिवेशन में बहस के लिए नहीं आया। आ भी नहीं सकता था ।  यही परिवारवाद कांग्रेस की सबसे बड़ी कमजोरी है और सबसे बड़ी ताकत भी। कांग्रेस के लिए ये अंतिम अवसर है ,2029  के बाद कांग्रेस मुमकिन है कि   किसी कालपात्र में पड़ी दिखाई दे वामपंथी दलों की तरह या समाजवादी दलों की तरह। राहुल गाँधी जिस दिन अपना फ्यूचर प्लान सार्वजनिक करेंगे उस दिन हमभी बता सकेंगे  कि कांग्रेस  का फ्यूचर क्या है ? कांग्रेस ने टाइगर  मोदी जी की मांद में घुसकर उन्हें चुनौती दी है ,देखिए आगे-आगे होता है क्या ?

@ राकेश अचल

10 अप्रैल 2025, गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:02 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:42 बजे 

*श्रीविक्रमसंवत्-2082* शाके-1947 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य उत्तरायण, उत्तरगोल 

*🌧️ऋतु* : बसंत ऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष *त्रयोदशी  तिथि*  25:00 बजे  तक फिर चतुर्दशी तिथि चलेगी।

💫 *नक्षत्र आज* पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र 12:24 बजे तक फिर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र  चलेगा।

    *योग* :- आज *वृद्धि*  है। 

 *करण*  :-आज  *कैलब* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक,भद्रा,गंडमूल  नहीं है।

*🔥अग्निवास*: आज पृथ्वी पर है।

☄️ *दिशाशूल* : आज दक्षिण दिशा में।

*🌚राहूकाल* :आज 13:58 से 15:33 बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:58 बजे से 12:49 बजे तक  शुभ है।

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौहा*: भगवान महावीर जयंती,अनंग त्रयोदशी,प्रदोष व्रत 

*मुहूर्त* : नाम  कारण , अन्नप्राशन है  अन्य कोई नहीं है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-मीन, चन्द्र-सिंह, मंगल-कर्क बुध-मीन, गुरु-वृष, शुक्र-मीन, शनि-मीन, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-मेष में आज है।

 *🌞चोघडिया, दिन*

शुभ 06:02 - 07:37 शुभ

रोग 07:37 - 09:12 अशुभ

उद्वेग 09:12 - 10:47 अशुभ

चर 10:47 - 12:23 शुभ

लाभ 12:23 - 13:58 शुभ

अमृत 13:58 - 15:33 शुभ

काल 15:33 - 17:08 अशुभ

शुभ 17:08 - 18:43 शुभ

*🌘चोघडिया, रात*

अमृत 18:43 - 20:08 शुभ

चर 20:08 - 21:32 शुभ

रोग 21:32 - 22:57 अशुभ

काल 22:57 - 24:22*अशुभ

 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)

जिनकी दर्जनों जटील मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई हैं।

मो . 9425187186

बुधवार, 9 अप्रैल 2025

गर्मी का मौसम है पेयजल की शिकायतों का निराकरण तत्काल किया जाय जाये : नगर निगम आयुक्त

सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली समस्याओं का निराकरण तत्काल हों

ग्वालियर। सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली समस्याओं का निराकरण तत्काल किया जाए। गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की मार्च माह के साथ ही अप्रैल माह की शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से किया जाए। साथ ही जिनकी ज्यादा शिकायतें लंबित है उनको नोटिस जारी किया जाए। संबधित अधिकारी एल-1 अधिकारी की शिकायतों का रिव्यू सप्ताह में दो बार करें, जिससे सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली समस्याओं का निराकरण संतुष्टि के साथ समय पर किया जा सकंे। यह बात निगम आयुक्त संघ प्रिय ने बुधवार को विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुये कहीं।  

बैठक में निगमायुक्त संघ प्रिय ने सीवर, साफ सफाई एवं आवारा श्वानों की अधिक शिकायत मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने  कहा कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के अभियान में तेजी लाएं तथा प्रतिदिन कम से कम 25 श्वानों को पकडा जाए और वैक्सीनेशन एवं बंध्याकरण किया जाए। इसके साथ ही न्यायालयीन प्रकरणों के जवाब समय सीमा में दिए जाएं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के पत्रों को लेकर भी निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों के आने वाले पत्रों के जवाब लिखित में संतुष्टि के साथ दिया जाए। निगमायुक्त ने बैठक के दौरान समग्र आईडी की ईकेवायसी में प्रगति लाने के निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान निगमायुक्त ने गर्मी को देखते हुए प्याऊ लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही निर्देशित किया कि जहां भी अवैध धुलाई सेंटर चल रहें है उन्हें तत्काल बंद करायें तथा शहर में आमजन को पानी का अपव्यय न करने के लिए जागरूक भी करें तथा शहर में जो वाटर एटीएम बंद है उसको ठीक कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में निर्देशित किया कि डस्टबिन को शहर के प्रमुख स्थानों पर लगायें तथा उनकी देखरेख भी करें। साथ ही शहर से निकलने वाले गोबर का उचित प्रबंधन किया जाए। बैठक में अपर आयुक्त विजय राज, मुनीश सिंह सिकरवार, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला, उपायुक्त अमरसत्य गुप्ता, अधीक्षण यंत्री जेपी पारा, कार्यपालन यंत्री संजीव गुप्ता उपस्थित थे।

' ट्रम्पोसिन ' की शिकार दुनिया में खौफ ?

आपने नाम सुना होगा ' एनासिन '  का ! ये एक एक दर्द  निवारक दवा है। लेकिन ' ट्रम्पोसिन ' एक ऐसी दवा है जिससे पूरी दुनिया का सिरदर्द इन दिनों बढ़ा हुआ है।  पूरी दुनिया ट्रम्पोसिन के साइड इफेक्ट्स से बचने की जुगत में लगी हुई है। क्या रूस,क्या चीन ,क्या भारत सबके सब ट्रम्पोसिन से घबड़ाये हुए हैं। अब आप समझ गए होंगे कि आखिर ये ट्रम्पोसिन क्या बला है ? नहीं समझे ! तो जान लीजिये कि ये ट्रम्पोसिन अमेरिका के राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रम्प की नयी टैरिफ नीति है ,जिसकी वजह से दुनिया के तमाम  शेयर बाजार औंधे  मुंह पड़े हुए हैं। 

अमेरिका में दूसरी बार राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड सर ने दुनिया के साथ टैरिफ युद्ध छेड़ दिया। ये तृतीय विश्व युद्ध का नया रूप है। डोनाल्ड सर ने ये टैरिफ वार क्यों शुरू किया,ये या तो ट्रम्प साहब जानते हैं या उनका भगवान। ट्रम्प साहब के टैरिफ वार के निशाने पर सबसे ऊपर चीन है। मंगलवार को व्हाइट हाउस ने चीन पर कुल 104  प्रतिशत टैरिफ लगाने की पुष्टि की, जो   आज 9 अप्रैल से लागू होगा।

आपको बता दें कि महामहिम डोनाल्ड ट्रम्प साहब ने  सोमवार को कहा था कि अगर चीन ने अमेरिका पर लगाया गया 34  प्रतिशत  टैरिफ वापस नहीं लिया तो उसे मार्च में लगाए 20  प्रतिशत  और 2 अप्रैल को लगाए गए 34  प्रतिशत  टैरिफ के साथ बुधवार से 50  प्रतिशत एक्स्ट्रा टैरिफ का सामना करना पड़ेगा।हिन् ने अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ टैक्स के बदले में अमेरिका पर टैरिफ  टैक्स बढ़कर  34  प्रतिशत कर दिया था 

अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ टैक्स को लेकर शुरू हुई   तकरार थमने के बजाय लगातार बढ़ रही है। चीन ने कहा था कि  हम ट्रेड वॉर के लिए तैयार हैं।चीन ने कहा था कि हमारे ऊपर लगे टैरिफ को और बढ़ाने की धमकी देकर अमेरिका गलती के ऊपर गलती कर रहा है। इस धमकी से अमेरिका का ब्लैकमेलिंग करने वाला रवैया सामने आ रहा है। चीन इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा। अगर अमेरिका अपने हिसाब से चलने की जिद करेगा तो चीन भी आखिर तक लड़ेगा।अमेरिका के टैरिफ वार के खिलाफ जितना मुखर चीन है उतना मुखर और कोई देश नहीं है ।  भारत तो बिलकुल नहीं  है ।  चीन ने दुनिया के लिए साफ संदेश भेजा था- ‘अगर ट्रेड वॉर हुआ, तो चीन पूरी तरह तैयार है- और इससे और मजबूत होकर निकलेगा।' चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र पीपल्स डेली ने रविवार को एक टिप्पणी में लिखा: 'अमेरिकी टैरिफ का असर जरूर होगा, लेकिन 'आसमान नहीं गिरेगा।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 60 देशों पर टैरिफ लगा दिया है।

अमेरिका चीन पर टैरिफ थोपने से पहले शायद ये भूल गया किअमेरिका के करीब  760 अरब डॉलर के सरकारी बॉन्ड हैं। मतलब ये कि चीन के पास अमेरिकी इकोनॉमी को प्रभावित करने की बड़ी ताकत है। वहीं, चीन ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है।चीन ने 1.9 लाख करोड़ डॉलर का अतिरिक्त लोन इंडस्ट्रियल सेक्टर को दिया है। इससे यहां फैक्ट्रियों का निर्माण और अपग्रेडेशन तेज हुआ। हुआवेई ने शंघाई में 35,000 इंजीनियरों के लिए एक रिसर्च सेंटर खोला है, जो गूगल के कैलिफोर्निया हेडक्वार्टर से 10 गुना बड़ा है। इससे टेक्नोलॉजी और इनोवेशन कैपेसिटी तेज होगी। 

महामिहम डोनाल्ड ट्रम्प के ट्रम्पॉसिन का असर भारत पर भी आज से पड़ने लगेगा । ट्रम्प के फैसले के मुताबिक, 9 अप्रैल यानी आज से भारतीय उत्पादों पर 26  प्रतिशत  अतिरिक्त टैरिफ लगना शुरू हो जाएगा। इससे अमेरिका को भेजे जाने वाले टेक्सटाइल प्रोडक्ट पर भी 26  प्रतिशत  अतिरिक्त टैरिफ लगेगा। इसे देखते हुए अमेरिका के खरीदारों ने पानीपत के एक्सपोर्टर्स को दिया ऑर्डर रोक दिया है। ट्रम्प प्रशासन अपनी हठधर्मी पर आमादा है। व्हाइट हाउस ने उन सभी खबरों को खारिज कर दिया है जिनमें दावा किया गया था कि ट्रम्प चीन को छोड़कर सभी देशों पर 90 दिनों तक रेसिप्रोकल टैरिफ रोकने पर विचार कर रहे हैं।

ट्रम्प प्रशासन ने दुनिया के तमाम गरीब देशों को भी नहीं छोड़ा है ।  अमेरिका ने कम्बोडिया पर सबसे ज्यादा 49  प्रतिशत,वियतनाम पर 46और श्रीलंका पर 44  प्रतिशत टैरिफ लगाया है। बांग्लादेश पर 37  और थायलॅण्ड पर 36  फीसदी टैरिफ थोपा गया है। योरोपीय यूनियन पर सबसे कम 20  फीसदी टैरिफ लगाया गया है। 

अमेरिका के इस टैरिफ   वार का असर खुद अमेरिका पर भी पड़ रहा है।अमेरिकी शेयर बाजार में मंगलवार को फिर से बड़ी गिरावट देखने को मिली। एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.6 फीसदी गिरा, जबकि पहले 4.1 फीसदी की बढ़त बाने के बाद यह एक अच्छे दिन की ओर बढ़ रहा था। इस गिरावट के बाद यह इंडेक्स फरवरी में बनाए गए अपने रिकॉर्ड से करीब 10 फीसदी नीचे चला गया।  भारत के सेंसेक्स में 19 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है।विशेषज्ञों  का कहना  है कि आने वाले दिनों में इसमें और इजाफा हो सकता है। भारत सरकार ने चीन की तरह अमेरिका के इस टैरिफ वार को लेकर चुप्पी साध रखी है।  न संसद को कुछ बताया है और न सड़क को। हालाँकि ट्रम्पोसिन का असर दिखाई देने लगा है ।  दो दिन पहले ही भारत में पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 2  रुपया प्रति लीटर के साथ ही रसोई गैस के दामों में 50  रूपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है। 

चीन जहाँ एक और अमेरिका से टैरिफ वॉर के मुद्दे पर लगातार जड्ड ले रहा है वहीं दूसरी और भारत हिन्दू-मुस्लिम में हैउलझा है। देश में ताइर्फ वॉर पर कहीं कोई विमर्श नहीं हो रह।  कांग्रेस तक इस मुद्दे पार मौन है। उसे भी वक्फ बोर्ड संषोधन क़ानून से फुरसत नहीं मिली है । कनग्रेस गुजरात में बैठकर चुनावों  की तैयारी कर रही है जबकि जरूरत थी टैरिफ के मुद्दे पर सरकार को जगाने के लिए आंदोलन करने की। आने वाले द्दिन दुनिया   के दूसरे देशों कि तरह भारत पर क्या कहर वरपा सकते हैं कहना कठिन है ।  लेकिन आप सावधान रहिये। सतर्कता में ही भलाई है। 

@ राकेश अचल

9अप्रैल 2025, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:03 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:42 बजे 

*श्रीविक्रमसंवत्-2082* शाके-1947 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य उत्तरायण, उत्तरगोल 

*🌧️ऋतु* : बसंत ऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष *द्वादशी  तिथि*  22:55 बजे  तक फिर त्रयोदशी तिथि चलेगी।

💫 *नक्षत्र आज* मघा नक्षत्र 09:56 तक  चलेगा।

    *योग* :- आज *गंड*  है। 

 *करण*  :-आज  *बव* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक,भद्रा नहीं  गंडमूल  09:56 बजे तक है।

*🔥अग्निवास*: आज आकाश में है।

☄️ *दिशाशूल* : आज उत्तर दिशा में।

*🌚राहूकाल* :आज 12:23 से 12:58बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:58 बजे से 12:49 बजे तक  शुभ है।

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौहा*: विष्णु द्वादशी

*मुहूर्त* : यज्ञोपवीत है   कोई नहीं 

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-मीन, चन्द्र-सिंह, मंगल-कर्क बुध-मीन, गुरु-वृष, शुक्र-मीन, शनि-मीन, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-मेष में आज है।

🌞 *चोघडिया, दिन*

लाभ 06:03 - 07:38 शुभ

अमृत 07:38 - 09:13 शुभ

काल 09:13 - 10:48 अशुभ

शुभ 10:48 - 12:23 शुभ

रोग 12:23 - 13:58 अशुभ

उद्वेग 13:58 - 15:33 अशुभ

चर 15:33 - 17:07 शुभ

लाभ 17:07 - 18:42 शुभ

*🌘चोघडिया, रात*

उद्वेग 18:42 - 20:07 अशुभ

शुभ 20:07 - 21:32 शुभ

अमृत 21:32 - 22:57 शुभ

चर 22:57 - 24:22*

 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)

जिनकी दर्जनों जटील मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई हैं।

मो . 9425187186

मंगलवार, 8 अप्रैल 2025

ग्वालियर में आरओबी बनने से शहरवासी चंद्रबदनी नाका से हाईवे तक सीधे जा सकेंगे

विवेकानंद नीडम आरओबी व छात्रावासों का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया वर्चुअल लोकार्पण


ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ग्वालियर में तेजी से अनेक विकास कार्य मूर्तरूप ले रहे हैं। ग्वालियर से आगरा तक सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के निर्माण से ग्वालियर और दिल्ली में कोई अंतर नहीं रहेगा। साथ ही वेस्टर्न बाईपास पेस  अन्य बड़े-बड़े विकास कार्य होने जा रहे हैं, जिससे अधोसंरचनागत विकास के साथ – साथ आर्थिक दृष्टि से भी ग्वालियर विकसित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर में आयोजित हुए विवेकानंद नीडम रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के लोकार्पण कार्यक्रम को भोपाल से वर्चुअल संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ग्वालियरवासियों को इस सौगात के लिये बधाई दी। साथ ही कहा कि भारत सरकार द्वारा ग्वालियरवासियों को वेस्टर्न बाइपास के रूप में एक और बड़ी सौगात दी है। केन्द्र सरकार द्वारा 4 हजार करोड से अधिक लागत से प्रदेश में मंजूर की गईं चार महत्वपूर्ण सड़कों में ग्वालियर की वेस्टर्न बायपास भी शामिल है। 
  लगभग 937 मीटर लम्बाई और 76 मीटर स्पान में केन्द्रीय सड़क निधि से 42 करोड़ 80 लाख रूपए की लागत से लोक निर्माण विभाग के सेतु निर्माण संभाग और रेलवे द्वारा इस आरओबी का निर्माण किया गया है। रेलवे द्वारा आरओबी के 37 मीटर भाग का निर्माण किया गया है। यह आरओबी बनने से एजी ऑफिस ब्रिज पर यातायात का दबाव कम होगा। साथ ही लश्कर कम्पू से लेकर अन्य बस्तियों के निवासियों को कलेक्ट्रेट व न्यू सिटी सेंटर की बस्तियों एवं हाईवे तक जाने में कम दूरी तय करनी पड़ेगी। साथ ही जाम से मुक्ति मिलेगी। चंद्रबदनी नाका से अब हाईवे (शिवपुरी व दतिया राष्ट्रीय राजमार्ग) तक एक और सीधी सड़क शहरवासियों को मिल गई है। 

 छात्रावासों का हुआ लोकार्पण 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आरओबी के साथ-साथ लगभग 7 करोड 87 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास भवन ठाठीपुर व अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास भवन सिरोल का भी वर्चुअल रूप से लोकार्पण किया। ये दोनों छात्रावास 50 – 50 सीटर हैं और प्रत्येक छात्रावास का निर्माण 3 करोड 93 लाख 38 हजार रूपए की लागत से किया गया है।

डॉ अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौपा

ग्वालियर 8 अप्रैल । दलित आदिवासी महापंचायत के चार सदस्यी प्रतिनिधी मंडल ने ग्वालियर के चंद्रवदनी नाका झांसी रोड पर स्थित शासकीय डॉक्टर अंबेडकर पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य श्री जैन को ज्ञापन सोपा । ज्ञापन में मांग की गई है कि जैसा कि कॉलेज का नाम है जिनके नाम कॉलेज का नाम है उनके नाम अभी तक कॉलेज परिसर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की प्रतिमा स्थापित नहीं है डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा कॉलेज कैंपस में लगाई जाए ।

 ज्ञापन सौंप कर प्राचार्य से चर्चा की और उन्होंने कहा कि अध्ययन करता हूं की प्रतिमा कैसे लगेगी  मार्गदर्शन लेता हूं  ज्ञापन पर कार्रवाही अवश्य करूंगा और की गई कार्रवाई से प्रतिनिधी मंडल को और दलित आदिवासी पंचायत को भी अवगत कराया जाएगा । 

ज्ञापन सोपने गए प्रतिदिन मंडल महापंचायत के संस्थापक संरक्षक डॉ जवर सिंह अग्र प्रांत अध्यक्ष महेश मदुरिया ग्वालियर चंबल संभाग के प्रभारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दारा सिंह कटारे जिला अध्यक्ष संदीप सोलंकी शामिल थे l 

8 अप्रैल 2025, मंगलवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:05 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:41 बजे 

*श्रीविक्रमसंवत्-2082* शाके-1947 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य उत्तरायण, उत्तरगोल 

*🌧️ऋतु* : बसंत ऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष *एकादशी तिथि*  21:12 बजे  तक फिर द्वादशी तिथि चलेगी।

💫 *नक्षत्र आज* आश्लेषा नक्षत्र 07:54  तक  चलेगा।

    *योग* :- आज *शूल*  है। 

 *करण*  :-आज  *वणिज* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक नही भद्रा 08:32 से 21:13 बजे तक  गंडमूल   है।

*🔥अग्निवास*: आज पृथ्वी  पर है।

☄️ *दिशाशूल* : आज उत्तर दिशा में।

*🌚राहूकाल* :आज 15:32 से 17:07 बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:58 बजे से 12:49 बजे तक  शुभ है।

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौहा*: कामदा  एकादशी

*मुहूर्त* :   कोई नहीं 

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-मीन, चन्द्र-कर्क, मंगल-कर्क बुध-मीन, गुरु-वृष, शुक्र-मीन, शनि-मीन, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-मेष में आज है।

 *🌞चोघडिया, दिन*

रोग 06:04 - 07:39 अशुभ

उद्वेग 07:39 - 09:14 अशुभ

चर 09:14 - 10:48 शुभ

लाभ 10:48 - 12:23 शुभ

अमृत 12:23 - 13:58 शुभ

काल 13:58 - 15:32 अशुभ

शुभ 15:32 - 17:07 शुभ

रोग 17:07 - 18:42 अशुभ

*🌘चोघडिया, रात*

काल 18:42 - 20:07 अशुभ

लाभ 20:07 - 21:32 शुभ

उद्वेग 21:32 - 22:57 अशुभ

शुभ 22:57 - 24:23*शुभ

 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)

जिनकी दर्जनों जटील मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई हैं।

मो . 9425187186

गाजी से लड़ना आसान ,मंहगाई से लड़ना मुश्किल

दुनिया   की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता प्रयागराज में मसूद गाजी से तो लड़ सकते हैं लेकिन महंगाई से लड़ना उनके बूते की बात नहीं है। देश में मोदीजी के राज में महंगाई बिना पदचाप के बढ़ रही है लेकिन एक देवतुल्य कार्यकार्ता ऐसा नहीं है जो अपना भगवा ध्वज लेकर   इस मंहगाई पर चढ़ाई कर दे। प्रयागराज में भगवा लेकर मसूद गाजी की दरगाह पर चढ़ने वाले लगता है कागजी शेर हैं। 

केंद्र की सरकार देश में अलग-अलग मुद्दों पर एक साथ काम कर रही है। एक तरफ सरकार देश के मुसलमानों से लड़ रही है । तो दूसरी तरफ कांग्रेस से । तीसरी तरफ ममता बनर्जी से तो चौथी तरफ स्टालिन से ,लेकिन महंगाई से लड़ने की कूबत केंद्र सरकार में नहीं है ।  उलटे सरकार ने बीती रात अचानक बिना कोई वजह बताये रसोई गैस के सिलेंडर पर 50  रूपये  और पेट्रोल-डीजल पर प्रति लीटर 2  रूपये का उत्पादन शुल्क बढ़ा  दिया। सरकार का दावा है कि इससे पेट्रोल और डीजल के खुदरा दाम नहीं बढ़ेंगे। सवाल ये है कि  यदि खुदरा दाम नहीं बढ़ेंगे तो ये बढ़ा हुआ उत्पादन शुल्क आखिर सरकार किस्से वसूल करेगी।?

मैंने देश में अनेक दलों की सरकारें और अनेक दलों को विपक्ष में बैठे देखा है ,लेकिन ये पहली ऐसी सरकार है जो सीना ठोंककर महंगाई को बढ़ा रही है और कह रही है कि  इससे कुछ नहीं होगा। ये उसी पार्टी की सरकार है जो अतीत में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ाये जाने पर न सिर्फ जार-जार रोती थी बल्कि सड़क से संसद तक खाली सिलेंडर लेकर,बैलगाड़ियों पर बैठकर विरोध प्रदर्शन  किया करती थी।   लेकिन पिछले एक दशक ने इस सरकार ने अपने कार्यकर्ताओं कि साथ ही जनता की प्रतिकार की क्षमता को छीन लिया है।  समूचे विपक्ष को कुंद बना दिया है। अब न सत्ता पक्ष के लिए मंहगाई मुद्दा है और न विपक्ष के लिए। जनता के लिए भी मंहगाई मुद्दा नहीं, एक मजबूरी बन चुकी है ,इसलिए उसे अब सड़कों पर उतरने में लज्जा आती है। ऐसी संकोची जनता का अभिनंदन किया जाना चाहिए। 

प्रयागराज के  सिकंदरा  में  सैयद सालार मसूद ग़ाज़ी की दरगाह  है।  मैंने ये दरगाह देखी है। सिकंदरा स्थित इस दरगाह में पाँच मज़ारें हैं, जहाँ पर दोनों धर्मों के लोग जाते हैं यहीं   पर महाराजा सुहेलदेव सुरक्षा सम्मान मंच के कार्यकर्ताओं ने रामनवमी के दिन भगवा झंडा फहरा दिया और पुलिस देखती रह गयी ।  उत्तर प्रदेश की पुलिस ऐसे तमाशों को देखने के लिए ही बनी है। जाहिर है की दरगाह पर भगवा ध्वजारोहण  से तनाव पैदा हुआ लेकिन  पुलिस का कहना है कि स्थिति शांतिपूर्ण है।प्रयागराज में गंगानगर के डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया, यहाँ कुछ युवकों ने धार्मिक झंडा लहराकर नारेबाज़ी की. इनको मौक़े पर मौजूद पुलिस ने रोका. इस घटना की जाँच की जा रही है। इस मामले में महाराजा सुहेलदेव सम्मान सुरक्षा मंच के अध्यक्ष मनेंद्र प्रताप सिंह को हिरासत में लिया गया है। 

लेकिन हैरानी होती है कि  गाजी मसूद की दरगाह होया औरंगजेब का मकबरा को लेकर परेशान देशवासी एक बार भी पेट्रोल और डीजल के साथ ही रसोई गैस की कीमतें बढ़ाये जाने से परेशान नहीं होते । उन्हें अपनी ही सरकार पर गुस्सा नहीं आता। आये भी कैसे ? सरकार ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के हाथों में भगवा थमाकर उन्हें दूसरे कामों में लगा दिया है। बेचारे हिन्दू ,बहुसंख्यक हिन्दू कार्यकर्ता भूल गए हैं कि  सरकार उन्हें मूर्ख बना रही है ।  उनसे बंगाल में ममता बनर्जी की सत्ता उखाड़ने के लिए उन्हें भालू और वानर सेना में भर्ती करा दिया गया है। उन्हें स्टालिन को उखाड़ने की जिम्मेदारी दी गयी है। मंहगाई   सरकार के लिए कोई मुद्दा है ही नहीं।

हम हिन्दुओं से भले तो अमेरिका के ईसाई हैं  जो अपनी सरकार के गलत फैसलों  के खिलाफ सड़कों पर हैं। उनके हाथों में सलीब नहीं है। वे अपने नेताओं की तस्वीरों पर जूते-चप्पल चला रहे हैं  उनके ऊपर ईसाइयत को बचाने की नहीं बल्कि देश को मंहगाई और मंदी से बचाने की जिम्मेदारी है। अमेरिका की जनता किसी पोंगापंथ का शिकार नहीं है ,हालाँकि अमेरिका में भी वो सब हुआ जो हमारे प्यारे हिंदुस्तान में हो रहा है। अमेरिका की जनता को ' अमेरिका फर्स्ट ' का नारा दिया गया था ,लेकिन किया गया उलटा।  टैरिफ बढ़कर अमेरिका की सरकार ने आधी से ज्यादा दुनिया को अपना दुश्मन बना लिया। अमेरिका के शेयर बाजार औंधे पड़े है।  बेरोजगारी अचानक बढ़ गयी है ।  धड़ाधड़ छंटनी हो रही है। किन्तु इस सबका विरोध भी हो रहा है। सरकार पर दबाब बनाया जा रहा है। 

मंहगाई ने देश की उन करोड़ों लाड़ली बहनों को संकट में डाल दिया है जो बामुश्किल अपनी रसोई की आग ज़िंदा रखे हुए थीं ।। अब आम महिलाओं के साथ ही उन महिलाओं को भी रसोई गैस की बढ़ी कीमत देना पड़ेगी जिन्हें उज्ज्वला योजना के तहत रियायती सिलेंडर मिलता था। बाजार में इस्तेमाल के लिए जाने वाला सिलेंडर तो लगातार मंहगा होता ही जा  रहा है। उसका बोझ भी परोक्ष रूप से आपके ऊपर ही पड़ता है ।  आप जिस खोमचे  से समोसा  10  रुपया देकर खाते थे अब उसकी दाम बढ़ते -बढ़ते 20  रुपया  हो चुके हैं।हमारे शहर ग्वालियर में तो समोसा 25  रूपये का बिक रहा है।  डीजल के दाम पढ़े तो पहले से मुसीबत के मारे किसान की कमर टूटने वाली है ।  किसान की कमर टूटेगी तो क्या आम आदमी अपनी कमर बचा पायेगा ?

हमारी सरकार इलेक्ट्रानिक सुरक्षा प्रणाली के इस्तेमाल से देश की सीमाओं की सुरक्षा करने का दावा तो  करती है लेकिन मंहगाई से जूझने का उसके पास कोई प्लान नहीं है। हमारी सरकार को फ़िक्र बिहार विधानसभा चुनाव जीतने की है ।  वक्फ बोर्ड क़ानून में संशोधन के बाद वक्फ की सम्पत्ति हड़पने की है। सरकार के मुकाबले विपक्ष और खासकर कांग्रेस को चिंता गुजरात जीतने की है। भारत जोड़ो यात्रा करने वाली कांग्रेस मंहगाई के मुद्दे पर सड़कों से नदारद दिखाई दे रही है ।  कांग्रेस के पास भाजपा और संघ के कार्यकर्ताओं जैसा जोश है ही नहीं। इसलिए बैशाखियों की सरकार मनमानी पर आमादा है। 

पेट्रोल और डीजल पर उत्पादन शुल्क बढ़कर कितना कमाएगी सरकार  ये हमें नहीं बताया गया ,लेकिन शीतकालीन सत्र के पहले दिन लोकसभा में  सरकार ने  ऑल इण्डिया तृण मूल कांग्रेस  की सांसद माला रॉय  को बताया था कि  सरकार पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क  के रूप में 27.90 रुपये लीटर और डीजल पर प्रति लीटर 21.80 रुपये की आय होती है।  अब सरकार अपनी आय तो बढ़ा रही है लेकिन जनता की कमर   तोड़ने पर आमादा है ।  सरकार का कहना है कि  उसे जो आमदनी होगी वो तेल कमापनियों को मिलने वाले मार्जिन से होगी,आम आदमी पर इसका कोई असर नहीं पडेगा। लेकिन ये झूठ है ।  तेल कंपनियां  अपने मार्जिन में से सरकार का खजाना क्यों भरने लगीं ? वे तो जनता की जेब पर ही डाका डालेंगी । 

@ राकेश अचल

सोमवार, 7 अप्रैल 2025

ग्वालियर रेलवे स्टेशन का नाम डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम से किये जाने की मांग

महामहिम  राष्ट्रपति  , प्रधानमंत्री , केंद्रीय रेलवे मंत्री , मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल  के नाम ज्ञापन दिया 

ग्वालियर 7 अप्रैल । भारत के प्रथम कानून मंत्री,संबिधान निर्माता,भारत  भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम ग्वालियर का रेलवे स्टेशन करने की मांग को लेकर आज  7 अप्रैल को ग्वालियर कलेक्ट्रेट पर देश की महामहिम राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री , केंद्रीय रेलवे मंत्री ,सहित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल  जी के नाम ज्ञापन देते हुए  2 सूत्रीय मांग पत्र में *ग्वालियर रेलवे स्टेशन का नाम संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के नाम से किया जाए* एवं *ग्वालियर न्यायालय में बाबा साहब जी की प्रतिमा अविलम्ब स्थापित कराई जाने* की प्रमुख मांगो को लेकर ज्ञापन दिया गया । यदि संयुक्त मोर्चा की मांगों को ना माने जाने की स्थिति में ग्वालियर अंचल में रेलवे स्टेशन का नाम बाबा साहब के नाम पर कराए जाने के लिये आंदोलन की अग्रसर होने पड़ेगा ।

 ज्ञापन देने वालोँ  में प्रमुख रुप श्री नरेंद्र चौधरी जी,वरिष्ठ समाजसेवी फूल सिंह माथुर जी, डॉ जबर सिंह अग्र जी, मकरंद बौद्ध जी,दारा सिंह कटारे जी,महेश मथुरिया जी,डॉ प्रदीप पंडोलिया जी,नरोत्तम जाटव जी,होम सिंह नरवरिया जी, सुरेंद्र सविता जी,वीरेंद्र दीपंकर,लक्ष्मीनारायण जाटव जी,आर एस चौकोटिया जी,मोहर पाल वर्मा जी,उदयभान जाटव जी,हीरा लाल पटेल जी,बीरबल धाकड़ जी,राममूर्ति सेंगर जी,रामरतन जाटव जी,रामअवतार जाटव जी,राहुल बरैया जी,महेश रत्नाकर जी,रामप्रकाश जाटव जी,कोक सिंह राजे जी,नरेंद्र चौरसिया जी,प्रदीप जौहरी जी,बसन्त सोनी जी,महाराज सिंह जी,मलखान सिंह जी,रामप्रकाश जाटव जी आदि सेकड़ो की संख्या में साथी उपस्थित रहे ।

Featured Post

देश से संवाद क्यों नही कर रहे प्रधानमंत्री जी?

  ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ते तनाव के बीच देश, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात जानने को बेचैन है. आपरेशन सिंदूर शुरू हुए तीन दिन ...