गुरुवार, 11 सितंबर 2025

तालाब के किनारों पर घाट निर्माण की माँग

छतरपुर, 11 सितम्बर । मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक अर्जुन कुमार ने ग्राम रैदासपुरा (बसरोही) (पंचायत एरोरा) के ग्रामीणों की समस्या को जिला प्रशासन के संज्ञान में लाते हुए तालाब के किनारों पर घाट निर्माण की माँग की है।

अर्जुन कुमार (जिला संयोजक मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस) को ग्रामीणों ने बताया कि तालाब का जल वे दैनिक उपयोग के लिए करते हैं, लेकिन किनारों पर उचित घाट न होने से आए दिन फिसलन के कारण दुर्घटनाएँ होती रहती हैं। इस समस्या को देखते हुए संगठन ने जिला प्रशासन से शीघ्र घाट निर्माण कराने की अपील की है, ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

11 सितम्बर 2025 गुरुवार का पंचांग

 *समय समीक्षा - संपूर्ण तिथि,पर्व,मुहूर्त दैनिक पंचाग*

*आप का दिन मंगलमय हो 🙏🏻*

*🌞सूर्योदय :-* 06:05 बजे  

*🟠सूर्यास्त :-* 18:29 बजे 

श्री विक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947* 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य दक्षिणायन, उत्तरगोल 

*⛱️ऋतु* :  शरदऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज *आश्विन माह कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि* 12:45 बजे  तक फिर पंचमी तिथि।

💫 *नक्षत्र आज* अश्वनी नक्षत्र 13:57  बजे तक  फिर भरणी नक्षत्र चलेगा 

    *योग* :- आज *ध्रुव* है।

*करण*  :-आज *बालव* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक ,  भद्रा नहीं , गंडमूल 13:57 बजे तक  है। 

*🔥अग्निवास*: आज आकाश में है।

☄️ *दिशाशूल* : आज दक्षिण दिशा में है।

*🌚राहूकाल* :आज  13:50 बजे से 15:24

 बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 11: 53 बजे से 12:43 बजे तक शुभ समय किन्तु प्रत्येक बुधवार अभिजीत मुहूर्त के समय राहु काल होने से अशुभ होता हैं।

*पर्व त्यौहा* : -  पंचमी  एवं भरणी का श्राद्ध,

*मुहूर्त* :-  कोई नहीं 

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-सिंह, चन्द्र मेष, मंगल-कन्या, बुध-सिंह, गुरु-मिथुन, शुक्र-कर्क, शनि-मीन, राहू- कुंभ,केतु-सिंह, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-मेष में आज है।

अब घर बैठे ही परामर्श प्राप्त करें: ज्योतिष,वास्तु , अंक ज्योतिष एवं जन्म कुंडली द्वारा शिक्षा, सर्विस,रोजगार,व्यापार, विवाह,मंगल,कालसर्प और  पितृ दोष शनि साढ़ेसाती मुहूर्त आदि जानकारी परामर्श समाधान

ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन 

(राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त )

विगत 26 वर्षों से लगातार ज्योतिष के क्षेत्र में कार्य रात- अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई।

मो .9425187186, 9302614644

बुधवार, 10 सितंबर 2025

जिन बैंकों का ऋण-जमा सीडी रेशियो ठीक नहीं उनके खिलाफ कार्रवाई के लिये लिखें

ग्वालियर 10 सितम्बर ।  जिन बैंकों का ऋण-जमा अनुपात (सीडी रेशियो) ठीक नहीं है उनके खिलाफ कार्रवाई के लिये राज्य स्तरीय बैंकर्स सलाहकार समिति एवं वित्त आयोग को लिखें। बैंकों का दायित्व है कि धन जमा कराने से ज्यादा सरकार की मंशा के अनुरूप लोगों को कृषि, उद्यम एवं अन्य कार्यों के लिये ऋण उपलब्ध कराएं। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिला स्तरीय बैंकर्स सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक में लीड बैंक अधिकारी को दिए। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी बैंकों के समन्वयकों से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगारमूलक योजनाओं में प्रकरणों की स्वीकृति एवं तेजी से ऋण वितरित करने के निर्देश भी दिए।

बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने विभागीय अधिकारियों को भी लक्ष्य के अनुसार डेढ़ गुने प्रकरण बैंकों में भेजने के निर्देश दिए। साथ ही उन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस देने के लिये कहा जिनके द्वारा कम मात्रा में प्रकरण भेजे गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि बैंकों से समन्वय बनाकर चैक लिस्ट तैयार करें। साथ ही चैक लिस्ट के अनुसार सभी पूर्तियां कर प्रकरण बैंकों में प्रस्तुत किए जाएं। उन्होंने हितग्राहियों को फोन लगवाकर ऋण वितरण की वास्तविक स्थिति जानी। 

बैठक में शहरी एवं ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम एफएमई, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, संत रविदास व डॉ. भीमराव अम्बेडकर योजना, भगवान बिरसा मुण्डा व टंट्या मामा स्वरोजगार योजना तथा पशुपालन व मत्स्य पालन विभागों सहित अन्य विभागों की स्वरोजगारमूलक योजनाओं के तहत हुए ऋण वितरण की समीक्षा की गई। साथ ही प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना, जन सुरक्षा अभियान के तहत शिविरों का आयोजन एवं आरआरसी व सर्फेसी वसूली की समीक्षा भी हुई। 

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार सत्यम, लीड बैंक अधिकारी श्रीमती अमिता शर्मा, विभिन्न बैंकों के समन्वयक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए। 

10 सितम्बर 2025 बुधवार आजा का पंचांग

 *समय समीक्षा - संपूर्ण तिथि,पर्व,मुहूर्त दैनिक पंचाग*

*🌞सूर्योदय :-* 06:04 बजे  

*🟠सूर्यास्त :-* 18:30 बजे 

श्री विक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947* 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य दक्षिणायन, उत्तरगोल 

*⛱️ऋतु* :  शरदऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज *आश्विन माह कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि* 15:37 बजे  तक फिर चतुर्थी तिथि।

💫 *नक्षत्र आज* रेवती नक्षत्र 16:02 बजे तक  फिर अश्वनी नक्षत्र चलेगा 

    *योग* :- आज *वृद्धि* है।

*करण*  :-आज *विष्टि* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक 16:02 बजे तक है  भद्रा 15:37 बजे तक, गंडमूल    है 

*🔥अग्निवास*: आज आकाश में है।

☄️ *दिशाशूल* : आज उत्तर दिशा में है।

*🌚राहूकाल* :आज  12:18 बजे से 13:51

 बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 11: 53 बजे से 12:43 बजे तक शुभ समय किन्तु प्रत्येक बुधवार अभिजीत मुहूर्त के समय राहु काल होने से अशुभ होता हैं।

*पर्व त्यौहा* : -  तृतीया एवं चतुर्थी का श्राद्ध,

*मुहूर्त* :-  कोई नहीं 

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-सिंह, चन्द्र मीन, मंगल-कन्या, बुध-सिंह, गुरु-मिथुन, शुक्र-कर्क, शनि-मीन, राहू- कुंभ,केतु-सिंह, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-मेष में आज है।

अब घर बैठे ही परामर्श प्राप्त करें: ज्योतिष,वास्तु , अंक ज्योतिष एवं जन्म कुंडली द्वारा शिक्षा, सर्विस,रोजगार,व्यापार, विवाह,मंगल,कालसर्प और  पितृ दोष शनि साढ़ेसाती मुहूर्त आदि जानकारी परामर्श समाधान

ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन 

(राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त )

विगत 26 वर्षों से लगातार ज्योतिष के क्षेत्र में कार्य रात- अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई।

मो .9425187186, 9302614644

मंगलवार, 9 सितंबर 2025

9 सितम्बर 2025 मंगल वार आजा का पंचांग

 समय समीक्षा - संपूर्ण तिथि,पर्व,मुहूर्त दैनिक पंचाग

*🌞सूर्योदय :-* 06:04 बजे  

*🟠सूर्यास्त :-* 18:32 बजे 

श्री विक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947* 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य दक्षिणायन, उत्तरगोल 

*⛱️ऋतु* :  शरदऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज *आश्विन माह कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि* 18:28 बजे  तक फिरतृतीया तिथि।

💫 *नक्षत्र आज* उत्तराभाद्रपद नक्षत्र 18:06 बजे तक  फिर रेवती नक्षत्र चलेगा 

    *योग* :- आज *गंड* है।

*करण*  :-आज *तैतिल* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक है  भद्रा 18:29 बजे से, गंडमूल 18:07 बजे से   है 

*🔥अग्निवास*: आज आकाश में है।

☄️ *दिशाशूल* : आज उत्तर दिशा में है।

*🌚राहूकाल* :आज  15:25 बजे से 16:59

 बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 11: 54 बजे से 12:45 बजे तक शुभ समय किन्तु प्रत्येक बुधवार अभिजीत मुहूर्त के समय राहु काल होने से अशुभ होता हैं।

*पर्व त्यौहा* : द्वितीया का श्राद्ध,

*मुहूर्त* :-  कोई नहीं 

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-सिंह, चन्द्र मीन, मंगल-कन्या, बुध-सिंह, गुरु-मिथुन, शुक्र-कर्क, शनि-मीन, राहू- कुंभ,केतु-सिंह, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-मेष में आज है।

अब घर बैठे ही परामर्श प्राप्त करें: ज्योतिष,वास्तु , अंक ज्योतिष एवं जन्म कुंडली द्वारा शिक्षा, सर्विस,रोजगार,व्यापार, विवाह,मंगल,कालसर्प और  पितृ दोष शनि साढ़ेसाती मुहूर्त आदि जानकारी परामर्श समाधान

ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन 

(राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त )

विगत 26 वर्षों से लगातार ज्योतिष के क्षेत्र में कार्य रात- अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई।

मो .9425187186, 9302614644

सोमवार, 8 सितंबर 2025

खजुराहो–नई दिल्ली रेल सेवा प्रारंभ करने की मांग

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकासपरिषद ने रेल मंत्री को भेजा पत्र

 छतरपुर। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद, नई दिल्ली ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर खजुराहो–नई दिल्ली के बीच सीधी मेल/एक्सप्रेस रेल सेवा प्रारंभ करने की मांग की है।

परिषद के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी इंजी. राहुल अहिरवार ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र (छतरपुर, खजुराहो, टीकमगढ़, ललितपुर) से बड़ी संख्या में श्रमिक आजीविका हेतु दिल्ली व अन्य महानगरों की ओर पलायन करते हैं। वर्तमान में इस क्षेत्र से केवल एक ट्रेन (खजुराहो–कुरुक्षेत्र) उपलब्ध है, जिसमें अत्यधिक भीड़ रहती है।

परिषद ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि—

खजुराहो विश्व धरोहर स्थल है, जहाँ प्रतिवर्ष लाखों देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं।

बागेश्वर धाम, दुरियागंज (छतरपुर) आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहाँ प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुँचते हैं।

परिषद का कहना है कि खजुराहो–नई दिल्ली रेल सेवा प्रारंभ होने से प्रवासी श्रमिकों, पर्यटकों और श्रद्धालुओं सभी को सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्रीय विकास को गति प्राप्त होगी।


रविवार, 7 सितंबर 2025

7 सितम्बर 2025,रविवार का पंचांग

*🌞सूर्योदय :-* 06:03बजे  

*🟠सूर्यास्त :-* 18:34 बजे 

श्री विक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947* 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य दक्षिणायन, उत्तरगोल 

*⛱️ऋतु* :  शरदऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज *भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि* 23:38 बजे  तक फिर प्रतिपदा तिथि।

💫 *नक्षत्र आज* शतभिषा नक्षत्र 21:40 बजे तक  फिर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र चलेगा 

    *योग* :- आज *सुकर्मा* है।

*करण*  :-आज *विष्टि* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक है  भद्रा 12:43 तक गंडमूल नहीं  है 

*🔥अग्निवास*: आज आकाश में  है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पश्चिम दिशा में है।

*🌚राहूकाल* :आज  17:00 बजे से 18:34

 बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 11: 54 बजे से 12:45 बजे तक शुभ समय किन्तु प्रत्येक बुधवार अभिजीत मुहूर्त के समय राहु काल होने से अशुभ होता हैं।

*पर्व त्यौहा* : भाद्रपद पूर्णिमा,सत्यनारायण व्रत,खग्रास चन्द्र ग्रहण,महालय श्राद्ध  प्रारंभ,पूर्णिमा का श्राद्ध

*मुहूर्त* : कोई नहीं 

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-सिंह, चन्द्र कुंभ, मंगल-कन्या, बुध-सिंह, गुरु-मिथुन, शुक्र-कर्क, शनि-मीन, राहू- कुंभ,केतु-सिंह, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-मेष में आज है।

अब घर बैठे ही परामर्श प्राप्त करें: ज्योतिष,वास्तु , अंक ज्योतिष एवं जन्म कुंडली द्वारा शिक्षा, सर्विस,रोजगार,व्यापार, विवाह,मंगल,कालसर्प और  पितृ दोष शनि साढ़ेसाती मुहूर्त आदि जानकारी परामर्श समाधान

ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन 

(राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त )

विगत 26 वर्षों से लगातार ज्योतिष के क्षेत्र में कार्य रात- अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई।

मो .9425187186, 9302614644

खग्रास चन्द्र ग्रहण के साथ पितृ पक्ष की शुरुवात 7 सितम्बर पूर्णिमा रविवार से

खग्रास चन्द्र ग्रहण के साथ पितृ पक्ष की  शुरुवात 7 सितम्बर पूर्णिमा रविवार से है ।पितृ पक्ष पितरों से आशीर्वाद लेने का विशेष समय रहता हैं।

यह समय हर वर्ष भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा एवं आश्विन मास कृष्ण प्रतिपदा से अमावस्या तक का समय पितृ पक्ष कहलाता है।

इस पूरे पक्ष में मृत पूर्वजों का श्राद्ध किया जाता है।

वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने बताया कि  पितृ पक्ष में पितरों की मरण तिथि जिस दिन इस पक्ष के दौरान आती हैं उसी तिथि को पूर्वजों का श्राद्ध करना चाहिए ।

पुरुष के मरण की तिथि को किसी ब्राह्मण को और  महिला की मरण तिथि के दिन ब्राह्मणी को भोजन कराकर यथा शक्ति दान दक्षिणा देना चाहिए।

श्राद्ध  ज्येष्ठ पुत्र या नाती के द्वारा करना चाहिए।

ज्योतिषाचार्य ने कहा इस साल श्राद्ध पक्ष 7 सितंबर रविवार पूर्णिमा   से शुरू होकर 21 सितंबर रविवार   तक चलेगा। इस दौरान पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाएगा।

इस बार भाद्रपद   पूर्णिमा तिथि को खग्रास चन्द्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा ग्रहण के दिन सूतक में पूर्णिमा का श्राद्ध किया जा सकेगा किंतु अपक्वान्न  का ही दान करना चाहिए। श्राद्ध की तिथियां इस प्रकार है - 

*पूर्णिमा श्राद्ध* 

7 सितंबर  रविवार पूर्णिमा का श्राद्ध

 *प्रतिपदा श्राद्ध* 

 8 सितंबर , सोमवार 

 *द्वितीया श्राद्ध*

 9 सितंबर, मंगलवा

 *तृतीया और चतुर्थी श्राद्ध* 10 सितंबर, बुधवार 

*पंचमी और महा भरणी श्राद्ध*

 11 सितंबर , गुरुवार *षष्ठी श्राद्ध* 

 12 सितंबर, शुक्रवार

 *सप्तमी श्राद्ध* 

13 सितंबर ,शनिवार *अष्टमी श्राद्ध*

 14 सितंबर , रविवार

 *नवमी श्राद्ध*

 15 सितंबर, सोमवार 

 *दशमी श्राद्ध*

 16 सितंबर , मंगलवार 

 *एकादशी श्राद्ध*

 17 सितंबर , बुधवार *द्वादशी श्राद्ध* 

18 सितंबर , गुरुवार

 *त्रयोदशी और मघा श्राद्ध* 

19 सितंबर , शुक्रवार *चतुर्दशी श्राद्ध* 

 20 सितंबर , शनिवार

 *सर्वपितृ अमावस्या श्राद्ध* 

 21 सितंबर 2025, रविवार

श्राद्ध पक्ष में पितरों की आत्मा की शांति के लिए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं ताकि पूर्वजों को शांति मिले ।

जैन ने कहा जिनकी कुंडली में पितृ दोष,कालसर्प दोष  से घर में अशांति हो व्यापार नौकरी में रुकावट आती रह रही हो उन्हें सर्व कार्य सिद्धि प्राप्त होती हैं।

आज रात को भारत में चंद्रग्रहण

 

  वर्षा होने की संभावना, राशियों पर क्या होगा असर

 इस संवत् 2082 का पहला खण्डग्रास चंद्रग्रहण भारत में  दिखेगा । 

वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने बताया कि भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि ,रविवार  7 सितंबर 2025 को  चन्द्र ग्रहण खग्रास रूप में भारत में दिखेगा इसके अलावा एशिया, आस्ट्रेलिया,अफ्रीका,यूरोप,नेपाल,भूटान,श्रीलंका,बांग्लादेश,पाकिस्तान,ईरान,इराक,तुर्की,जापान,कोरिया,थाईलैंड, मलेशिया भी इसे देखा जा सकेगा। 

यह ग्रहण 7 सितंबर को लगेगा और 8 सितंबर की आधी रात तक चलेगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण 07 सितम्बर रविवार को रात 9 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगा और रात  01 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा। इस ग्रहण की अवधि 3 घंटे 29 मिनट है। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा पूरी तरह धरती की छाया में आ जाएगा। 

तब इसका रंग लाल हो जाएगा तो इसे ब्लडमून भी कहेंगे।

ग्रहण का सूतक - ग्रहण का सूतक 07 सितम्बर को दिन के दोपहर 12:57 बजे  से प्रारंभ होगा।

जैन ने बताया ग्रहण के दिन सूतक में पूर्णिमा का श्राद्ध किए जा सकेंगे किंतु अपक्वान्न का ही दान करना चाहिए।

ग्रहण का राशियों पर असर - मेष राशि वाले लोगों को लाभ, वृष राशि वाले लोगों को सुख,मिथुन राशि वाले लोगों को मानहानि,कर्क राशि वाले लोगों को कष्ट, सिंह राशि वाले लोगों को स्त्री पीड़ा, कन्या राशि वाले लोगों को सुख,तुला राशि वाले लोगों को चिंता,वृश्चिक राशि वाले लोगों को पीड़ा, धनु राशि वाले लोगों को लक्ष्मी प्राप्ति,मकर राशि वाले लोगों को हानि, कुंभ राशि वाले लोगों को कष्ट, मीन राशि वाले लोगों को हानि हो सकती है।

अन्य प्रभाव - भाद्रपद माह में चन्द्र ग्रहण होने से वर्षा से और अधिक बाढ़ से जन धन की  हानि  की आशंका अनाजों में मंदी तिल, सरसों, तेल,अरंडी, घी, लोहा में तेजी बने एवं पश्चिम देश के पर्वतवासी पीड़ित होते हैं। राज नेता आपस में उलझते, झगड़ते हैं।

शनिवार, 6 सितंबर 2025

स्वच्छ वायु दिवस पर इलेक्ट्रिक व्हीकल वाहन रैली 9 सितम्बर को

ग्वालियर 6 सितम्बर । शहर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आमजन को वायु सुधार को दृष्टिगत रखते हुए 9 सितम्बर  दोपहर 12 बजे बैजाताल से इलेक्ट्रिक व्हीकल-स्वच्छ वायु दिवस पर वाहन रैली निकाली जाएगी। 

वायु सुधार की दृष्टि से शहरी सीमा के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जनमानस को जागरूक करने व अधिकतम इलेक्ट्रिक एवं सीएनजी चलित वाहनों अथवा सार्वजनिक वाहनों से आवागमन करने के लिए प्रेरित हेतु 9 सितम्बर को दोपहर 12 बजे जिला प्रशासन, नगर निगम, शैक्षणिक, पुलिस, परिवहन, वन व अन्य शासकीय, अर्ध शासकीय विभागों के सहयोग इलेक्ट्रिक व्हीकल-स्वच्छ वायु दिवस पर वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह वाहन रैली बैजाताल से प्रारंभ होकर, नदी गेट, ज्येन्द्रगंज, पाटनकर बाजार, दौलतगंज, महाराजबाडा, सराफा बाजार, डीडवाना ओली, राम मंदिर, छप्पर वाला पुल, शिंदे की छावनी, फूलबाग चैराहा, लक्ष्मीबाई समाधि स्थल, पडाव न्यू ब्रिज, मोटल तानसेन, निगम मुख्यालय सिटी सेंटर होते हुए समापन स्थल बाल भवन रहेगा।

श्रीगणेश विसर्जन के लिये चलित वाहनों को दिखाई हरी झंडी

 ग्वालियर 6 सितम्बर ।  ग्वालियर शहर में घरों पर विराजमान भगवान श्रीगणेश की छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन घर-घर जाकर विधि विधान पूर्वक गंगाजल युक्त जल में चालित वाहनों के माध्यम से कराया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन के साथ ही सामाजिक संस्थाओं के नागरिकगणों द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है। यह पहल सराहनीय है। इस आशय के विचार ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अनंत चतुर्दशी के अवसर पर कटोरा ताल मार्ग से चलित वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते समय व्यक्त किए। 

पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर एवं संत कृपाल सिंह सहित कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय व श्री एमएल अरोड़ा सहित अन्य समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधिगणों व अधिकारियों ने जीवाजी क्लब से चलित जलाशय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

उल्लेखनीय है कि छोटी गणेश प्रतिमा के सुविधाजनक एवं विधि विधान पूर्वक विसर्जन हेतु जिला प्रशासन, नगर निगम एवं वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान द्वारा शहर में सभी प्रमुख स्थानों से चलित विसर्जित वाहन चलाए गए हैं। इन वाहनों में गंगाजल युक्त जल में छोटी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन आम नागरिकों द्वारा किया जा रहा है। जीवाजी क्लब पर चलित विसर्जन वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा कि शहर के सभी श्रद्धालुओं की भावनाओं के अनुरूप गंगाजल युक्त वाहनों में विधि विधान पूर्वक श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जा रहा है। 

Featured Post

हर घर कांग्रेस का सदस्य" सदस्यता अभियान का आज तीसरा दिन सफलतापूर्वक पूरा हुआ

बिजावर 16 सितम्बर ।  हर घर कांग्रेस का सदस्य" सदस्यता अभियान का तीसरा दिन 15 सितम्बर को सफलतापूर्वक पूरा हुआ अभियान में कार्यकर्ताओं ने...