मेष राशि – आज आप सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसा के पात्र बनेंगे। धन लाभ का योग है। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आज आप बौद्धिक चर्चा में हिस्सा लेंगे, परंतु अपनी वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। वैचारिक रूप से आवेश रह सकता है। समाधानकारी व्यवहार से अधिक लाभ होने की संभावना है।
वृष राशि – आपका आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। मानसिकरूप से स्वस्थ रहेंगे। आपके कार्य योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। मायके की ओर से आनंद के समाचार मिलेंगे तथा मायके से लाभ भी हो सकता है। रोगियों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सहकर्मियों से लाभ होगा।
मिथुन राशि –आपको जीवनसाथी और संतान के आरोग्य के लिए विशेष ध्यान रखने की चेतावनी गणेशजी देते हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। अपमान न हो इसका ध्यान रखें। मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है। पेट सम्बंधित बीमारियों से परेशानी हो सकती है। नए कार्य के आरंभ में निष्फलता मिलने की भी संभावना है। प्रवास की योजना आज न बनाएं।
कर्क राशि – धन लाभ हो सकता है। ऐसे काम से फायदा होगा जो लंबे समय तक चलेगा। परिवार के बारे में अचानक कोई गोपनीय बात पता चल सकती है। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती है। आपकी किसी बात से लोगों को एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। आप बुद्धि से अपने काम पूरे करवा सकते हैं।
सिंह राशि – अचानक धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। पैसों के मामले सुलझ सकते हैं। दोस्त आपको समस्याओं से बाहर निकलने में मदद करेंगे। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यावहारिक आइडिया पर आप काम शुरू कर सकते हैं। किसी भी अनबन को जल्दी ही सुलझाने की कोशिश करें। आपको पैसों से जुड़ा कोई नया मौका मिल सकता है।
कन्या राशि – आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इनको लेकर आप खुश भी रहेंगे। आपकी महत्वाकांक्षा बढ़ी हुई रहेगी। अपनी अपेक्षाओं को संतुलित रखना होगा। आपको बिजनेस या कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्राएं करनी पड़ सकती है। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे।
तुला राशि – आप व्यवस्थितरूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आज कोई सृजनात्मक प्रवृत्ति हो सकती है। आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता का अनुभव आप करेंगे। दृढ़ विचारों के साथ आप कार्य पूर्ण कर सकेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा।
वृश्चिक राशि – स्वभाव में उग्रता और वाणी पर संयम रखने की आज गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन बेचैन रहेगा। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। संभव हो तो ऑपरेशन को आज टाल दें। स्नहीजनों और परिजनों के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें। आनंद-प्रमोद के पीछे खर्च होने की संभावना है।
धनु राशि – आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा । आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना है। मित्रों और परिजनों के साथ पर्यटनस्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार में भी लाभदायी दिन है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने की भी संभावना है।
मकर राशि – नौकरी, करियर और पैसों के लिहाज से दिन अच्छा हो सकता है। नई नौकरी या प्रमोशन की कोशिश में है, तो आपकी कोशिशें पूरी हो सकती हैं। आपकी उत्सुकता भी चरम पर रहेगी। आज आप नए लोगों से संपर्क करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में बहुत से लोग आपसे सहमत हो सकते हैं इससे वो आपकी मदद करने के लिए तैयार भी हो सकते हैं। अपनी प्लानिंग गुप्त रखें तो ही अच्छा है।
कुंभ राशि – आप का आज का दिन मिश्र फलदायी है । शारीरिकरूप अस्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी आप मानसिकरूप से स्वस्थ रहेंगे। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। ऊपरी अधिकारियों की अप्रसन्नता भी आपको अखरेगी। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का खर्च होगा। प्रवास की संभावना है।
मीन राशि – आज आप मजबूती और धैर्य से काम लें। नकारात्मक विचारों और ऐसे माहौल से दूर रहने की कोशिश करें। दिनभर पैसों के बारे में सोचेंगे। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो आपके सामने कुछ और काम आ सकते हैं। रोजमर्रा के कामकाज ज्यादा ही रहेंगे। थोड़े समय में सब ठीक भी हो जाएगा। धैर्य रखें।
शनिवार, 9 मई 2020
आज (9 मई 2020) का राशिफल
Featured Post
आखिर केंचुआ ने मेरी भैंस को डंडा क्यों मारा?
केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व मतदाता सूचियों की जांच के सघन अभियान के नाम पर की जाने वाली कतर-ब्योंत के खिलाफ 9...

-
टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में टीकमगढ़ पुलिस ने पर्दाफाश किया थाना चंदेरा अंतर्गत आ...
-
वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा के द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार बेदखली की कार्यवाही जारी टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार टीकमगढ़ :- ज...
-
2025-26 के लिए निर्विरोध कार्यकारिणी घोषित ग्वालियर । सिन्धु वेलफेयर सोसायटी ने अपने गौरवशाली स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन ...
-
वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार की लगातार कार्यवाही Aapkedwar news –अजय अहिरवार जतारा–वन सुरक्षा और वन अपराधों के नियंत्रण के...
-
कलेक्टर जनसुनवाई में अलग-अलग दो पत्र दिए ग्वालियर 8 जून । आदिम जाति कल्याण विभाग छात्रावास आश्रम शिक्षक अधीक्षक संघ (कसस) के संस्थापक प्...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें