रविवार, 3 मई 2020

रामायण का समापन घर-घर जले दीप

ग्वालियर। कोरोना संकट के बीच दूरदर्शन पर करीब सवा महीने तक प्रसारित हुए प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण का शनिवार को दो घंटे विशेष प्रसारण के साथ समापन हो गया। इसी के साथ भगवान श्रीराम सहित सभी देवता अपने परमधाम चले गए। यह दृश्य देखकर श्रोता भावविभोर हो गए। लोगों ने इस महाका



व्य की पूर्णता के दर्शन किए और समस्त देवी-देवताओं, ऋषियों, मनीषियों का अभिनंदन किया। भगवान के निजधाम गमन का उत्सव मनाया गया और घर-घर आभार दीपक प्रजवलित किए।


अब शुरू होगा श्रीकृष्ण


रामायण के समापन के बाद अब दूरदर्शन में श्रीकृष्णा व विष्णु पुराण की शुरुआत होगी। इनका प्रसारण भी अलग-अलग समय पर किया जाएगा। इन धारावाहिकों का प्रसारण इसलिए किया जा रहा है ताकि लोग लॉकडाउन के बीच परेशान न हों और भगवान की भक्ति में डुबकी लगाते रहें।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

डीएमके को क्यों नहीं हरा सकती भाजपा?

  राजनीति में महात्वकांक्षा का बडा महत्व है और इस समय भाजपा देश की सबसे बडी महात्वाकांक्षी राजनीतिक दल है. भाजपा रोडमैप बनाकर राजनीति करती ह...