शनिवार, 27 जून 2020

मोतीझील में बन्दूक की नोक पर लाखों की डकैती

ग्वालियर। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के मोतीझील स्थित शिव कालोनी में आधी रात एक दर्जन बदमाशों ने घर में घुसकर बन्दूक की नोक पर चार लाख का माल लूटकर भाग गये। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोतीझील शिव नगर में गीता पत्नी सरनाम सिंह यादव का परिवार दूध बेचेन का काम करता है। बीती रात परिवार गहरी नींद के आगोश में था. तभी तीन बजे के करीब एक दर्जन के करीब नकाबपोश बदमाश गीता के घर में घुस गए। बदमाशों ने गीता, उसके बेटे पदम यादव व बेटी ललिता पर बंदूक अड़ा दी। बदमाशों ने तीनों को बंधक बनाने के बाद उनकी डंडों से मारपीट कर सिर फोड़ दिया। बदमाश घर में रखे पांच तोला वजनी जेवरात, ढाई लाख रुपए नगदी सहित चार लाख का माल लूटकर फरार हो गए। डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बदमाशों की आसपास तलाश किया लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। पदमसिंह यादव की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती की धारा के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

14 मई2025, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 05:32 बजे   *सूर्यास्त :-* 19:03 बजे  श्री विक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947*  *श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551*  *सूर्य*:- -सूर्य उ...